Wednesday, March 18, 2020

IPL ही नहीं, धोनी का कमबैक भी है बड़े संकट में March 18, 2020 at 05:57PM

नई दिल्लीकोरोना महामारी लगातार अपने पांव पसार रही है। दुनियाभर में खेलों के टूर्नमेंट या तो रद्द हो रहे हैं या तो स्थगित हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही संकट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस टूर्नमेंट को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। तमाम चर्चाओं के बीच फिलहाल पर कोई रास्ता बनता नहीं दिख रहा है। अगर यह टूर्नमेंट नहीं होता है और ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आयोजित होता है तो सवाल उठता है कि पूर्व भारतीय कप्तान का क्या होगा? क्या उनकी टीम इंडिया में वापसी होगी या नहीं? दरअसल, दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स की निगाहें धोनी की वापसी के लिए आईपीएल पर लगी थीं। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि धोनी की वापसी पर आईपीएल तक इंतजार करना चाहिए। दूसरी ओर, वीरेंदर सहवाग ने कहा था कि अब टीम में बदलाव की जरूरत नहीं है। धोनी पर ऐसा था शास्त्री का बयानशास्त्री ने अपने बयान में कहा था, ‘धोनी खुद को टीम पर नहीं थोपते। धोनी निश्चित रूप से आईपीएल में खेलेंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि धोनी का शरीर किस तरह उनका साथ दे रहा है। अगर वह अच्छा करेंगे तो वह टीम में वापसी कर सकते हैं।’ रवि शास्त्री ने कहा था, 'यह निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है। आईपीएल बड़ा टूर्नमेंट होगा क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे।' कुछ ऐसा ही बयान विराट का भी था। वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी मैचभारतीय टीम आईसीसी विश्व कप 2019 जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी लेकिन सेमीफाइनल मैच में 15 मिनट में कहानी बदल गई। धोनी के रन आउट होने के बाद भारत को न्यूजीलैंड से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद से धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट से दूर हैं। हाल ही में चेन्नै में आयोजित चेन्नै सुपर किंग्स के कैंप से जुड़े थे, लेकिन आईपीएल स्थगित होने के बाद कैंप को खत्म कर दिया गया और धोनी सहित सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए। ऐसा है धोनी का धांसू करियरधोनी के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। उनके नाम 6 शतक और 33 अर्धशतक भी हैं। वनडे में उन्होंने 350 मैच में 50.57 की औसत 10773 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं। वहीं, 98 टी-20 में 37.60 की औसत से धोनी ने 1617 रन बनाए। आईपीएल में भी धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने 190 मुकाबलों में 42.20 की औसत से 4432 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.85 का रहा। उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए हैं।

No comments:

Post a Comment