Monday, January 3, 2022

डुसेन का 'सुपरमैन' कैच:हवा में ऊंचा कूदकर एक हाथ से पकड़ा विहारी का शानदार कैच, VIDEO January 03, 2022 at 02:49AM

भारतीय क्रिकेटर को हुआ कोरोना, 2019 में किया था ऑलराउंडर ने डेब्यू January 02, 2022 at 07:20PM

मुंबई देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने डरा दिया है। रोजाना कोविड के केस में इजाफा ही हो रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे भी संक्रमित हो गए हैं। भारत के लिए एक वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके शिवम दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई की नुमाइंदगी करने वाले शिवम दुबे अकेले नहीं हैं। टीम के वीडियो विश्लेषक की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब दुबे की जगह साईराज पाटिल को मुंबई की 20 सदस्यीय रणजी टीम में शामिल किया गया है। मुंबई की टीम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को कहा, ‘हां, दो सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है तथा दुबे की जगह साईराज पाटिल को टीम में शामिल किया गया है।’ इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए मुंबई की शुरुआती टीम में शामिल किया गया था। रणजी ट्राफी में 41 बार के चैंपियन मुंबई को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और वह अपने लीग मैच कोलकाता में खेलेगा। शिवम दुबे का सर्वाधिक स्कोर 54 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2019 में आया था, उन्होंने 30 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के उड़ाए थे।

फुटबॉल में ऐसी पेनल्टी नहीं देखी होगी:प्लेयर ने चंद कदम दूर रखी बॉल तक पहुंचने में 40 सेकेंड लगा दिए, बोर हो गया गोलकीपर, तब मारी किक January 03, 2022 at 02:13AM

विराट कोहली की बल्लेबाजी पर मचा बवाल बेबुनियाद, उन्हें बस क्रीज पर थोड़ा समय बिताने की जरूरत: गौतम गंभीर January 03, 2022 at 01:45AM

नई दिल्ली साल 2021 में विराट कोहली बल्ले ( batting) से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 33 वर्षीय कोहली (Virat Kohli) ने 2021 में सिर्फ 536 रन ही बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 28.21 का रहा। इस साल कोहली कोई शतक नहीं लगा पाए। कोहली कमर में चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ (India Tour of South Africa) पहले टेस्ट में भी कोहली ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदबाजी का पीछा करते हुए आउट हुए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि पहले टेस्ट में कोहली का आउट होना पर हो रही चर्चा बेबुनियाद है। गंभीर ने कहा कि कोहली ने बल्ले से भारत के लिए बहुत शानदार खेल दिखाया है। गंभीर को लगता है कि विराट कोहली को क्रीज पर कुछ समय बिताना चाहिए और ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में गंभीर ने लिखा, 'पहले टेस्ट में विराट के आउट होने पर तमाम सवाल किए जा रहे हैं। मुझे लगता है कि ये सब बातें बेबुनियाद हैं और इनसे बेकार का शोर हो रहा है। कोहली ने भारत के लिए बहुत रन बनाए हैं, उन्हें बस ऑफ-स्टंप के बाहर कुछ गेंदें छोड़ने और कुछ समय क्रीज पर बिताने की जरूरत है।' विराट कोहली ऑफ स्टंप के बाहर लगातार आउट हो रहे है। सेंचुरियन टेस्ट के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी कोहली को सलाह दी थी कि वह सचिन तेंदुलकर से बात करके यह जानने का प्रयास करें कि आखिर ऑफ स्टंप के बाहर शॉट खेलने की आदत को कैसे काबू किया जाए। गावस्कर ने उन्हें सचिन की सिडनी में जनवरी 2004 में खेली गई पारी के बारे में याद दिलाया। सचिन ने उस टेस्ट में नाबाद दोहरा शतक लगाया था। अपनी 241 रन की पारी में सचिन ने एक बार भी कवर ड्राइव नहीं खेला था।

चेतेश्वर पुजारा-3, अजिंक्य रहाणे-0, सुनील गावस्कर बोले- टेस्ट करियर बचाना है तो बची है बस और पारी January 03, 2022 at 12:29AM

जोहान्सबर्ग जोहान्सबर्ग टेस्ट शुरू होने से पहले भारतीय खेमे से एक बुरी खबर आई। विराट कोहली चोट की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो गए। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई। कोहली का नहीं खेलना यानी मिडल ऑर्डर थोड़ा कमजोर हो गया। ऐसे में अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पर दारोमदार बढ़ गया था। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। महान बल्लेबाज भी इन दोनों बल्लेबाजों से काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि पुजारा और रहाणे के पास अपना करियर बचाने के लिए बस एक पारी का मौका है। भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद पुजारा क्रीज पर उतरे। पुजारा के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने शॉर्ट पिच बोलिंग आजमाई जिसका फायदा भी मिला। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। जबकि अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए। देखें स्कोरकार्ड- गावस्कर ने कॉमेंट्री के दौरान कहा, 'इन दोनों बल्लेबाजों पर पहले से ही काफी दबाव था। लेकिन अब आउट होने के बाद उन पर यह दबाव काफी बढ़ गया है। अपना टेस्ट करियर बचाने के लिए उनके पास सिर्फ एक पारी बचती है।' उन्होंने कहा कि भारत की अगली पारी पर पुजारा और रहाणे का टेस्ट करियर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, 'अगर भारत की दूसरी पारी होती है, जैसा कि लगता है कि होगी, इन दोनों के लिए काफी अहम हो सकती है।' भारतीय टीम ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए हैं। कप्तान केएल राहुल 19 और हनुमा विहारी 4 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। लंच से पहले भारत को दो झटके लगे जिससे उसकी पारी पटरी से उतर गई। मयंक अग्रवाल ने 26 रन बनाए। वह जेनसन का शिकार बने। शॉर्ट पिच बॉलिंग का प्लान जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी रणनीति साफ थी। शॉर्ट-पिच बोलिंग और बल्लेबाज के करीब। खास तौर पर चेतेश्वर पुजारा को। पुजारा सेंचुरियन में ऐसी ही गेंद का शिकार बने थे और साउथ अफ्रीका का गेमप्लान यहां भी वही था। साउथ अफ्रीका ने पुजारा के खिलाफ अपनी प्लानिंग साफ रखी। पुजारा को मौके मिलते रहे और कुछ-न-कुछ किस्मत का साथ भी। पर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को अंदाजा था कि यहां पर मौका बन सकता है। वे उस मौके और दबाव को खोना नहीं चाहते थे। शॉर्ट-पिच लगातार। गेंद कभी शॉर्ट-लेग के पास गिरती तो कभी स्लिप और गली के करीब। लेकिन साउथ अफ्रीका को अपनी इस निरतंरता का फायदा मिला। और पुजारा आखिर डुअन ओलिवर का शिकार बन ही गए। गेंद ऑफ स्टंप के थोड़ा सा बाहर थी। गेंद उछली और और बल्ले के कंधे से लगी। पुजारा गेंद खेलने की पोजीशन में नहीं थे। और पॉइंट पर खड़े तेंबा बावुमा ने एक आसान सा कैच लपका। रहाणे भी सस्ते में लौटे अगली ही गेंद पर अजिक्य रहाणे भी चलते बने। वह गोल्डन डक का शिकार बने। यह ओलिवर का 50वां टेस्ट विकेट था। इस बार फिर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। रहाणे की तकनीक में साफ खामी देखी गई। उनका बल्ला ऑफ स्टंप से बाहर था। यह कोई शॉट नहीं था। न वह गेंद खेलते हुए दिखे और न ही छोड़ते हुए। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और गली में खड़े पीटरसन ने अपनी दाईं ओर एक आसान सा कैच लपका।

IND vs SA: क्या रहाणे और पुजारा का टेस्ट करियर अब खत्म होने की कगार पर है? January 03, 2022 at 12:37AM