Sunday, August 16, 2020

सेविला मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में, यूनाइटेड एक सीजन में तीन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारने वाला पहला इंग्लिश क्लब August 16, 2020 at 07:45PM

स्पेन का फुटबॉल क्लब सेविला रिकॉर्ड छठी बार यूरोपा लीग के फाइनल में पहुंचा। उसने रविवार को हुए सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराया। इस हार के साथ ही यूनाइटेड किसी एक सीजन में तीन अलग-अलग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारने वाला पहला इंग्लिश क्लब बना।

यूरोपा लीग से पहले, काराबाओ कप के सेमीफाइनल में उसे मैनचेस्टर सिटी और एफए कप के सेमीफाइनल में चेल्सी ने शिकस्त दी थी। इसके साथ ही यूरोपा लीग के नॉक आउट फेज में मैनचेस्टर यूनाइटेड का 15 मैच से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया।

सेविला 4 साल बाद यूरोपा लीग के फाइनल में

मैच में ब्रूनो फर्नांडीज ने मैनचेस्टर यूनाइडेट के लिए 9वें मिनट में पेनल्टी के जरिए पहला गोल किया। हालांकि, सेविला ने पहले हाफ में सुसो के गोल की बदौलत बराबरी कर ली। यह यूईएल में सेविला का 125वां गोल था। सेविला के लिए दूसरा और विजयी गोल लुइक डी जोंग ने मैच खत्म होने से 12 मिनट पहले किया।

इसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बराबरी की बहुत कोशिश की। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और सेविला ने 2016 में यूरोपा लीग का खिताब जीता था। सेविला चैम्पियनशिप के इतिहास में अब तक रिकॉर्ड 41 मैच जीत चुका है।

## ##

सेविला 5 बार यूरोपा लीग का खिताब जीत चुका है

सेविला इससे पहले लगातार तीन सीजन में ( 2013/14, 2014/15 और 2015/16) यूईएफए यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा था और हर बार उसने खिताब जीता। इससे पहले यह क्लब पांच बार यूरोपा लीग का खिताब जीत चुका है। इस बार लीग के फाइनल में सेविला का मुकाबला इंटर मिलान और शख्तर दोनेत्सक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेविला लगातार तीन साल 2014, 2015 और 2016 में यूईएफए यूरोपा लीग का खिताब जीत चुका है।

'धोनी जब तक चाहें चेन्नै सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं' August 16, 2020 at 07:30PM

एस, सहारॉय, चेन्नै महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास () का ऐलान कर भले ही कई लोगों को हैरान कर दिया हो लेकिन चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को टीम के साथ अपने कप्तान के भविष्य को लेकर कोई चिंता नहीं है। फ्रैंचाइजी चाहते हैं कि धोनी जब तक चाहें टीम के साथ खेलते रहें। CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने रविवार को हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'उन्होंने सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ा है। वह चेन्नै सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे। हमारी ख्वाहिश है कि वह तब तक खेलते रहें जब तक उनका दिल करे। दरअसल, हम तो उन्हें 2021 के आईपीएल के बाद भी अपनी टीम में बतौर खिलाड़ी देखना चाहेंगे।' चेन्नै सुपर किंग्स ने शनिवार से अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। रविवार को टीम ने शहर में लॉकडाउन की वजह से प्रैक्टिस नहीं की। धोनी ने पिछले साल जुलाई के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था, आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इस बीच यह भी खबर है कि अगर चेन्नै सुपर किंग्स इस साल आईपीएल का खिताब जीत जाती है तो धोनी क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह सकते हैं। इसे भी पढ़ें- विश्वनाथन ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला बिलकुल धोनी के अंदाज में था। लेकिन बात जब क्रिकेटीय फैसलों की हो तो हम उसमें दखल नहीं देते। हालांकि हम बेशक ऐसी उम्मीद करते हैं कि वह चेन्नै सुपर किंग्स को छोड़ने को लेकर ऐसा कोई फैसला नहीं करें।' CSK का यह अधिकारी शनिवार को उस समय इनचार्ज था जब टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी। इसी प्रैक्टिस सेशन के बाद धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी जब प्रैक्टिस में बैटिंग कर रहे थे तो उनकी बॉडी लैंग्वेज से इस फैसले का कोई अंदाजा नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, 'प्रैक्टिस शाम को 4:30 पर शुरू हुई और सात बजे तक चली। इसके बाद धोनी ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए। आधे घंटे बाद, मुझे टीम के मालिक एन. श्रीनिवासन का संदेश मिला कि मैं चेक करूं कि क्या यह खबर सही है। धोनी जब ड्रेसिंग रूम से लौटे तो मैं उनसे बात की और उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी।'

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर युवराज सिंह का इमोशनल मेसेज August 16, 2020 at 06:03PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने (MS Dhoni) को रिटायरमेंट पर एक खास मेसेज दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (15 अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा () कहा। धोनी के साथ कई मैच-जिताऊ पारियां खेलने वाले युवराज सिंह (MS Dhoni Yuvraj, Singh Partnership) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर धोनी को संदेश दिया। युवी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने वीडियो के जरिए धोनी के साथ देश के लिए खेली गईं पारियों की एक झलक दिखाई। भारतीय क्रिकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी के योगदान की तारीफ करने के अलावा युवराज ने उनके साथ वर्ल्ड टी20 2007 और 2011 में 50 ओवरों के वर्ल्ड कप जीतने की यादों को भी ताजा किया। इसे भी पढ़ें- युवराज ने मेसेज किया, 'एक शानदार करियर के लिए बहुत बधाई @mahi7781! देश के लिए मैदान पर 2007 और 2011 वर्ल्ड ट्रोफी साथ उठाने और कई यादगार साझेदारियों को काफी इंजॉय किया। भविष्य के लिए तुम्हें मेरी शुभकामनाएं। युवराज और धोनी लंबे समय तक भारतीय मध्यक्रम का अहम हिस्सा रहे। दोनों ने कई मौकों पर मिलकर भारत को मुश्किल हालात से निकालकर जीत दिलाई। युवराज और धोनी ने साथ मिलकर भारत के लिए वनडे इंटरनैशनल में 3000 से ज्यादा रन जोड़े। उनका औसत 52 के करीब रहा। इस साझेदारी ने 50 ओवर के प्रारूप में 10 से ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप की। युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया था। वहीं धोनी इस लीग में खेलते रहेंगे। धोनी इस साल फिर चेन्नै सुपर किंग्स के साथ नजर आएंगे। इस बार आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें August 16, 2020 at 06:37PM

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों डेलिसा केमिन्स और लॉरा हैरिस ने रविवार को शादी कर ली। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कई तस्वीरें साझा कीं और उनके जीवन के इस खास दिन को यादगार बनाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया।

हैरिस ने 2018-19 का विमेन बिग बैश लीग जीतने के बाद केमिन्स को प्रपोज किया था। दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों बैटर ब्रिसबेन हीट की टीम का हिस्सा थीं।

डेलिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ मेसेज लिखा- 'हमारी शादी के दिन को हमारे जीवन का सबसे अच्छा दिन बनाने वालों का बहुत शुक्रिया। ब्राइड्समैन से लेकर ब्राइड्समेड, हमारे साथ रहने का शुक्रिया। हमारे परिवार और दोस्तों जिन्होंने अपना यह दिन हमारे साथ बिताया, हम उस अच्छे वक्त और प्यार के लिए आपके आभारी हैं जो हमने आपके साथ बिताया।'

तस्वीर- delissa_kimmince इंस्टाग्राम

29 वर्षीय हैरिस ने विमंस बिग बैश लीग में तीन सीजन ब्रिसबेन हीट के लिए खेले हैं। फ्रैंचाइजी के लिए उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा 2018-19 में आया था जब उन्होंने चौका मारकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। 2016-17 के सीजन में उन्होंने क्वींसलैंड की महिला टीम के लिए डेब्यू किया था।

केमिन्स ने दूसरी ओर 16 वनडे इंटरनैशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें उन्होंने 79 रन बनाए हैं और 14 विकेट लिए हैं। टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 41 बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है और 162 रन बनाए हैं।

साथ ही उन्होंने 39 विकेट भी लिए हैं। 2019 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली एशेज टीम का भी वह हिस्सा रहीं। एशेज की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। वह 2020 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं।

भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा- देश के रत्न धोनी को सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न देना चाहिए August 16, 2020 at 06:04PM

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके एक दिन बाद ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने धोनी को भारत रत्न देने की मांग कर डाली। उन्होंने धोनी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा- भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में स्थापित करने वाले 'देश के रत्न' महेंद्र सिंह धोनी को भारत-रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरी दुनिया में देश के क्रिकेट को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। इसलिए उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना चाहिए।

सचिन भारत रत्न पाने वाले इकलौते खिलाड़ी

भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

धोनी ने 15 अगस्त को रिटायरमेंट लिया

धोनी ने 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा- आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।

धोनी की जर्सी नंबर-7 को भी रिटायर करने की मांग उठी

इससे पहले, धोनी की 7 नंबर की जर्सी को भी रिटायर करने की मांग उठी। दिनेश कार्तिक और मोहम्मद कैफ समेत क्रिकेट के दिग्गजों और फैंस ने धोनी की नंबर-7 जर्सी को भी रिटायर करने की मांग की है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर-10 को भी रिटायर किया जा चुका है।

उम्मीद है कि बीसीसीआई धोनी की जर्सी रिटायर करेगी: कार्तिक

कार्तिक ने 16 अगस्त की सुबह धोनी के साथ वाली फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘‘उम्मीद है बीसीसीआई व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी-20) में जर्सी नंबर-7 को रिटायर करेगी।’’ वहीं, कैफ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘टीम इंडिया की जर्सी नंबर-7 में धोनी के बाद किसी और को देखने की सोच भी नहीं सकते हैं। यादगार पलों को देने के लिए धोनी का धन्यवाद। यूएई में मिलते हैं।’’

##

7 नंबर से जुड़ी है धोनी की यादें
करियर की शुरुआत में धोनी ने टॉप ऑर्डर में बेटिंग की थी, लेकिन कप्तान बनने के बाद वे निचले क्रम में खेलने लगे थे। उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उनकी गाड़ी के नंबर में भी 7 है। उनका जन्मदिन भी 7वें महीने की 7 तारीख को आता है। धोनी ने शादी भी 7वें महीने में ही की थी।

धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इसमें 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद की है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी हाथ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं। तब भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। -फाइल

गुजरात के गुहार मोती का धोनी के रिटायरमेंट से क्या है कनेक्शन? August 16, 2020 at 05:26PM

नई दिल्ली शनिवार को स्वतंत्रता दिवस वाले दिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Retirement) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उनके करियर के खास लम्हे थे। बैकग्राउंड में गीत बज रहा था। फिल्म कभी-कभी का साहिर लुधियानवी का लिखा और मुकेश की आवाज में गाया हुआ। एक वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन ने भारतीय क्रिकेट और क्रिकेट फैंस में हलचल मचा दी। इस पर लिखा था- 'इस सफर के लिए आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया। आज 1929 (शाम सात बजकर 29 मिनट) से मुझे रिटायर समझा जाए।' बात पर चंद अफ्लाज की थी लेकिन इनमें काफी कुछ कहा गया। धोनी के साथ एक करियर का पटाक्षेप हो गया। पर एक सवाल जेहन में जरूर रहा। आखिर धोनी ने वक्त 1929 क्यों चुना। हां, वह सेना में रहे हैं जहां एक-एक मिनट कीमती हैं। हां, धोनी को लोगों को हैरान करने की आदत है। अपने करियर में उन्होंने कई बार ऐसा किया है। पर उन्होंने अपने करियर का अंत भी इस 'रहस्यमय' वक्त के साथ क्यों किया। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के करीबियों ने इस वक्त के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को भारत में अंतिम सूर्यास्त रात 1929 पर हुआ। गुजरात स्थित भारत के सबसे पश्चिमी इलाके- गुहार मोटी (जिसे कई बार गौहर मोटा) में सूरज 1929 पर डूबा। एक करीबी सूत्र ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर को एक सामांनतर अंत देना चाहते थे। वह सूर्यास्त में चले जाने के समान लकीर खींचना चाहते थे। यह बहुत सोच-समझकर लिया गया फैसला था। जिस तरह उन्होंने वक्त लिखा- 1929 hrs- यह समय लिखने का सेना का तरीका है। यह सेना के लिए उनके प्यार को दिखाता है। वह चीजों को ऐसे ही करते हैं।' क्या 15 अगस्त की तारीख भी सोच-समझकर तय की गई थी चूंकि इस दिन स्वतंत्रता दिवस था? सूत्र ने कहा, 'इस सवाल का जवाब सिर्फ धोनी ही दे सकते हैं।' फिलहाल, धोनी इस पर कुछ नहीं कह रहे हैं। उन्होंने इशारों में अपने करियर पर सूर्यास्त पर का इशारा दिया। धोनी की छवि सीमित ओवरों में सर्वश्रेष्ठ 'फिनिशर' की रही है, और एक बार फिर, धोनी ने एक बार फिर स्टाइल में खेल को अलविदा कहा।

गंभीर ने कहा- सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड टूट सकता है, लेकिन धोनी का तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड कभी नहीं टूटेगा August 16, 2020 at 04:49PM

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सचिन के 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड टूट सकता है, लेकिन धोनी का आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड कभी नहीं टूटेगा और मैं इसके लिए शर्त लगाने को तैयार हूं। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में यह बातें कहीं।

धोनी ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल: गंभीर

उन्होंने आगे कहा कि रोहित शर्मा की तुलना में शायद कोई और आकर अधिक डबल हंड्रेड लगाएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी हासिल कर पाएगा, इसलिए एमएस धोनी हमेशा के लिए यादगार रहने वाले हैं।

विराट ने वीडियो मैसेज के जरिए धोनी को ट्रिब्यूट दिया

एक दिन पहले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी को ट्रिब्यूट देने के लिए इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो पोस्ट किए थे। इसमें उन्होंने कहा था- हम दोनों में जिस तरह का भरोसा था उसी आधार पर आवाज आते ही मुझे पता लग जाता था कि हम दोनों दो रन पूरे कर लेंगे। वो आवाज देते थे और मैं सिर नीचे करके दौड़ लगा देता था। एक-दूसरे को समझना और सम्मान देना कोई ऐसी चीज नहीं है, जो यूं ही आ जाती है। ये नैचुरली पैदा होती है, जब दो लोग एकसाथ जुड़े हों और दोनों का एक ही सपना हो। वह सपना है, हमेशा भारत को जीत दिलाना। इन सारे लम्हों के लिए आपका शुक्रिया कप्तान। आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे।

धोनी आईपीएल से क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे

धोनी ने 15 अगस्त की शाम को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, वे आईपीएल खेलते रहेंगे और 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाली लीग में चेन्नई टीम की कप्तानी करेंगे। इसके लिए उन्होंने चेन्नई में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

धोनी वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज

धोनी 6 साल पहले टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं। हालांकि, वे वनडे और टी-20 खेलते रहे। वनडे में उनके 10,773 रन हैं और वे भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 18426 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। उनके बाद विराट कोहली (11867), सौरव गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) का नंबर आता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गौतम गंभीर ने कहा- बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं। उस तक किसी कप्तान के लिए पहुंचना आसान नहीं होगा। -फाइल

खेल रत्न के लिए क्रिकेट vs ओलिंपिक खेल; क्या सचिन, धोनी और कोहली के बाद रोहित को मिलेगा सम्मान? August 16, 2020 at 02:39PM

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए खेल मंत्रालय की स्पेशल कमेटी की बैठक 17 और 18 अगस्त को होगी। इस बार राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए खेल मंत्रालय के पास 500 से ज्यादा आवेदन आए हैं। इस बार सभी की नजरें खेल रत्न पर होंगी, क्योंकि इसके लिए चौथी बार ओलिंपिक खेलों को क्रिकेट से चुनौती मिलेगी। हर बार की तरह खेल पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे।

दरअसल, इस बार खेल रत्न का मुकाबला क्रिकेटर रोहित शर्मा और ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट, शूटर अंजुम मुदगिल, टेबल-टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, थ्रोअर नीरज चोपड़ा और बॉक्सर अमित पंघाल के बीच है। हालांकि, इनके अलावा भी कई बड़े नाम हिमा दास, अपूर्वी चंदीला, किदांबी श्रीकांत भी राजीव गांधी खेल रत्न के दौड़ में शामिल हैं।

कमेटी के सदस्यों में वीरेंद्र सहवाग भी
अवॉर्ड विजेताओं के सेलेक्शन के लिए खेल मंत्रालय ने 12 सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसका नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मुकुंदकम शर्मा करेंगे। कमेटी के सदस्य पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व हॉकी प्लेयर सरदार सिंह, पैरालिंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक, पूर्व टेबल-टेनिस खिलाड़ी मोनालिसा बरुआ मेहता, बॉक्सर वेंकटेशन देवराजन के अलावा पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया सदस्य हैं।

खेल रत्न के लिए 42 आवेदन
कोरोना के कारण पहली बार खेल मंत्रालय ने ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। इस साल राजीव गांधी खेल रत्न के लिए 42 आवेदन आए हैं। जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए 215 और द्रोणाचार्य के लिए 140, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 81 और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए 28 आवेदन आए हैं।

बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए ईशांत शर्मा और शिखर धवन का नाम भेजा है।

रोहित के अलावा बीसीसीआई ने शिखर धवन और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की है। महिला वर्ग में बोर्ड ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा है।

सेलेक्शन के लिए 2016 से 2019 तक का प्रदर्शन देखा जाएगा
ओलिंपिक और पैरालिंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है। बाकी दूसरे खेलों से फेडरेशन या खिलाड़ियों आवेदन करना होता है। अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों को जो पॉइंट दिए जाते हैं, वे 90% प्रदर्शन और 10% व्यवहार (खेल भावना और अनुशासन) के आधार पर दिए जाते हैं। इस साल के अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा।

सेलेक्शन के लिए पॉइंट सिस्टम

  • 4 साल में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप या वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने पर 40, सिल्वर के लिए 30 और ब्रॉन्ज जीतने पर 20 पॉइंट मिलते हैं।
  • वहीं, एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए 30, सिल्वर जीतने पर 25 और ब्रॉन्ज के लिए 20 अंक दिए जाते हैं।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स और हर 1 या 2 साल में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने पर 25, सिल्वर के लिए 20 और ब्रॉन्ज जीतने पर 15 अंक दिए जाते हैं।
  • वहीं, एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड के लिए 15, सिल्वर जीतने पर 10 और ब्रॉन्ज के लिए 7 पॉइंट मिलते हैं।
  • इसके अलावा दूसरे किसी टूर्नामेंट में बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर पॉइंट्स का फैसला पैनल करता है।
  • क्रिकेट जैसे नॉन-ओलिंपिक खेलों के नामित खिलाड़ियों के सेलेक्शन के लिए भी कमेटी में बहुमत से फैसला होता है।
रोहित शर्मा वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं।

2018 में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद बीसीसीआई ने इस साल टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का नाम खेल रत्न के लिए भेजा है। 4 साल से रोहित टीम के रेगुलर ओपनर रहे हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 सेंचुरी लगाई थी। ऐसा करने वाले वे इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित को 2019 में आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।

रोहित ने अब तक 32 टेस्ट में 6 शतक और 1 दोहरे शतक के साथ 2141 रन बनाए हैं। 224 वनडे में उनके नाम 9115 रन दर्ज हैं। रोहित ने वनडे में 29 शतक के साथ 3 दोहरे शतक भी लगाए हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। रोहित ने 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में भी 4 शतक लगाने वाले वे एकमात्र बल्लेबाज हैं।

रोहित की विनेश, नीरज, मनिका और रानी रामपाल से टक्कर
विनेश फोगाट: कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली देश की महिला पहलवान विनेश फोगाट को खेल रत्न के लिए लगातार तीसरे साल नॉमिनेट किया गया है। उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे रेसलिंग में पहला ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली महिला रेसलर हैं।

मनिका बत्रा: 24 साल की मनिका बत्रा ने साल 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स के सिंगल्स वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। वो ऐसा करने वाली देश की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में 4 गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। मनिका का नाम दूसरी बार भेजा गया है।

रानी रामपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रानी रामपाल की कप्तानी में पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल किया है। उसी साल उन्हें खेल रत्न के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। रानी की कप्तानी में भारत ने 2017 में महिला एशिया कप जीता था। 2018 में एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था। रानी ने एफआईएच ओलिंपिक क्वालीफायर 2019 में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

नीरज चोपड़ा: नीरज टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। हाल ही में वे चोट के कारण एक साल बाहर रहे थे। उन्हें 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उसी साल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

विराट कोहली को शून्य पॉइंट के साथ अवॉर्ड मिला था।

दरअसल, क्रिकेट में किसी को कोई मेडल नहीं मिलता है। न ही यह ओलिंपिक खेल है। ऐसे में क्रिकेट को कोई पॉइंट नहीं मिलते हैं। 2018 में भारतीय कप्तान विराट कोहली शून्य पॉइंट के साथ कमेटी में बहुमत के कारण अवॉर्ड से सम्मानित हुए थे। तब कोहली के अलावा वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू को भी खेल रत्न मिला था।

तब 80 पॉइंट वाले रेसलर बजरंग पूनिया काफी नाराज हुए थे और उन्होंने कोर्ट में अपील भी की थी। हालांकि, यह मामला रफा-दफा हो गया और फिर 2019 में बजरंग को खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें पैरालिंपिक दीपा मलिक के साथ यह सम्मान मिला था। वहीं, पहला खेल रत्न पुरस्कार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को 1991-92 में मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rohit Sharma Khel Ratna Award Meeting of Sports Ministry News Updates Vinesh Phogat Rani Rampal Neeraj chopra

धोनी के ऐलान के 1 घंटे बाद सुरेश रैना भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए; सचिन ने कहा- आपके डेब्यू टेस्ट में हमारी पार्टनरशिप आज भी याद है August 15, 2020 at 07:44PM

महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के ऐलान के 1 घंटे बाद सुरेश रैना (33) ने भी धोनी की राह पर चलने का ऐलान कर दिया। रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। धोनी के अंदाज में ही इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। रैना ने लिखा- माही! आपके साथ खेलना बहुत प्यारा रहा, अब आगे के सफर में भी साथ चलना चाहता हूं।


सचिन बोले- आपके डेब्यू टेस्ट में हमारी पार्टनरशिप आज भी याद है
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर रैना से जुड़ी यादें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि देश के लिए शानदार तरीके से खेलने के लिए बधाई। आपके डेब्यू टेस्ट में हमारी पार्टनरशिप और मैदान पर बातचीत आज भी याद है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

##

18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले
रैना ने 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला वनडे से डेब्यू किया था। उन्होंने 18 टेस्ट में 768 और 226 वनडे में 5615 रन बनाए। रैना के नाम 78 टी-20 में 1605 रन हैं। टेस्ट में 1 और वनडे में 5 शतक लगाए। टी-20 में उनके नाम एक शतक है।

वर्ल्ड कप-2011 के क्वार्टरफाइनल में बेस्ट मोमेंट रहा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस रोमांचक मुकाबले में भारत 5 विकेट से जीता था। भारत ने 261 रन का टार्गेट 47.4 ओवर में पूरा कर जीत हासिल कर कर ली थी। उस मैच में रैना 34 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने युवराज सिंह के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 74 रन की पार्टनरशिप की थी।

सेलेक्टर्स पर नाइंसाफी का आरोप लगाया था
हाल ही में रैना ने सेलेक्टर्स पर बिना वजह टीम से बाहर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर कहा था, 'मेरा मानना है कि चयनकर्ताओं को सीनियर के प्रति ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए। मेरे अंदर कोई कमी है तो मुझे इसके बारे में बताना चाहिए, ताकि मैं उसमें सुधार कर सकूं। जब तक वजह पता नहीं चलेगी, तब तक कोई कैसे सुधार कर सकता है।’

आईपीएल में रैना और धोनी एक ही टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं
रैना, धोनी के करीबी दोस्तों में से एक हैं। वे शुरू से ही आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल के 193 मैचों में रैना ने 5368 रन बनाए हैं। एक शतक भी उनके नाम है।

रैना और धोनी की ये फोटो चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है।

रैना इस बार भी आईपीएल में धोनी की कप्तानी में सीएसके की तरफ से खेलते नजर आएंगे। कोरोना की वजह से इस बार आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है। इसके लिए सीएसके टीम 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होगी। फिलहाल, रैना और धोनी समेत सभी खिलाड़ी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए हैं।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा- यादें हमेशा रहती हैं

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Dhoni, Suresh Raina also announced his retirement from international cricket.

ICC ने वीडियो जारी कर धोनी को रिटायरमेंट पर बधाई दी August 16, 2020 at 01:13PM

नई दिल्ली कैप्टन कूल ने इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने करीब 15 साल तक टीम इंडिया के खेला और इस दौरान इंडियन क्रिकेट फैन्स को गर्व करने के कई मौके दिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक वीडियो जारी कर माही के रिटायर होने पर बधाई दी है। 3 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी के पहले मैच से लेकर, तमाम ऐतिहासिक पलों को कैद किया गया है। अपने ट्वीट में ICC ने सिर्फ एक लाइन लिखी है, Mahendra Singh Dhoni – one of the greats। एकमात्र कप्तान, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती ICC की तरफ से कहा गया कि धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। धोनी ने 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 39 साल के धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद से एक भी मैच नहीं खेला था। सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं धोनी आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, ' महेंद्र सिंह धोनी खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वानखेड़े स्टेडियम में 2011 आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में उनके विजयी शॉट लगाने की छवि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में बसी हुई है।' उन्होंने कहा, ' धोनी ने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है और उसकी बेहद कमी खलेगी। आईसीसी की ओर से मैं शानदार क्रिकेट करियर के लिए उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' 98 टेस्ट में 4876 रन बनाए धोनी ने 98 टेस्ट में 4876 रन बनाने के अलावा 256 कैच लपके और 38 स्टंपिंग की जबकि 350 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 10,773 रन बनाने के अलावा 321 कैच लपके और 123 स्टंपिंग की। धोनी 2006 से 2010 के बीच 656 दिन तक आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज रहे। उन्होंने 2008 और 2009 में आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया था। 2011 में ICC का स्प्रिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार भी मिला धोनी 2006, 2008, 2009, 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 में आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम और 2009, 2010, 2012 और 2013 में आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का हिस्सा रहे। उन्हें 2011 में आईसीसी का स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार भी मिला।

अगर ऐसा होता तो धोनी खेलते T20 विश्व कप: बचपन के कोच August 16, 2020 at 01:56AM

कोलकाताइस साल अगर टी 20 विश्व कप होता, तो महेंद्र सिंह धोनी जरूर उसमें खेलते। यह मानना है कि धोनी के बचपन के कोच का। धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद से एक भी मैच नहीं खेला था। स्कूल के दिनों से ही धोनी को जानने वाले बनर्जी ने कहा, ‘अगर इस साल यह (टी 20 विश्व कप) होता, तो वह इसमें खेलते। ऐसा मेरा मानना है।’ उन्होंने कहा, ‘वह विश्व कप के बाद अपना फैसला लेते। देखिए उनके दिमाग को पढ़ना मुश्किल है, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो वह खेलते।’ टी 20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया। धोनी ने आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स के अपने टीम साथियों के साथ जुड़ने के एक दिन बाद ही संन्यास की घोषणा की। पढ़ें- कई बार बात हुई, लेकिन क्रिकेट पर चर्चा नहीं धोनी के फैसले के बारे में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा, ‘कोई भी उनके दिमाग को नहीं जानता है। वह हमेशा एक अंतमुर्खी रहे हैं। जब वह रांची में थे, तो मैंने उनसे कई बार बात की, लेकिन हमने कभी क्रिकेट पर बात नहीं की। जब माही घर पर होते हैं, तो वह क्रिकेट पर बात नहीं करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस समय भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक नुकसान है। जब तक भारत को विश्वसनीय विकेटकीपर नहीं मिल जाता, तब तक यह मुश्किल होगा। इस जगह को भरना होगा।’ धोनी सबसे अच्छे जज बनर्जी ने कहा, ‘मैं उन्हें 28 साल से जानता हूं। मैं उन्हें स्कूल की शुरुआती दिनों से ही जानता हूं, जब उन्होंने विकेटकीपिंग करना शुरू किया था। मेरे लिए, निश्चित रूप से यह एक भावुक समय है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठोरता को जानता है और उनका निर्णय हमेशा बुद्धिमान होता है। इसमें एक आश्चर्य भी है, उनका निर्णय और वह सबसे अच्छा जज हैं।’ बनर्जी ने साथ ही कहा कि अब धोनी खुले दिमाग से आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। आईपीएल पर कर पाएंगे अधिक फोकस उन्होंने कहा, ‘अब वह आईपीएल पर अधिक ध्यान लगा सकते हैं और खुल कर खेल सकते हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में हमेशा बात हो रही थी कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके वह भारतीय टीम में लौट सकते हैं।’ धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम छह शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है और उनका सर्वोच्च स्कोर 224 है। 350 वनडे मैचों की 297 पारियों में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक दर्ज हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 183 हैं। दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने 98 टी 20 मैचों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम दो अर्धशतक हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 56 हैं।

दिनेश कार्तिक ने कहा- जर्सी नंबर-7 भी रिटायर हो, कैफ बोले- उनकी जर्सी में किसी और को सोच भी नहीं सकते August 16, 2020 at 01:58AM

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने जर्सी नंबर-7 पहनकर टीम को टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनाया। साथ ही वनडे और टी-20 का वर्ल्ड कप भी जिताया। ऐसे में दिनेश कार्तिक और मोहम्मद कैफ समेत क्रिकेट के दिग्गजों और फैंस ने धोनी की नंबर-7 जर्सी को भी रिटायर करने की मांग की है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर-10 को भी रिटायर किया जा चुका है।

कार्तिक ने 16 अगस्त की सुबह धोनी के साथ वाली फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘‘उम्मीद है बीसीसीआई व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी-20) में जर्सी नंबर-7 को रिटायर करेगी।’’ वहीं, कैफ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘टीम इंडिया की जर्सी नंबर-7 में धोनी के बाद किसी और को देखने की सोच भी नहीं सकते हैं। यादगार पलों को देने के लिए धोनी का धन्यवाद। यूएई में मिलते हैं।’’

##

7 नंबर से जुड़ी है धोनी की यादें
करियर की शुरुआत में धोनी ने टॉप ऑर्डर में बेटिंग की थी, लेकिन कप्तान बनने के बाद वे निचले क्रम में खेलने लगे थे। उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उनकी गाड़ी के नंबर में भी 7 है। उनका जन्मदिन भी 7वें महीने की 7 तारीख को आता है। धोनी ने शादी भी 7वें महीने में ही की थी।

7 मैच जीतकर ही 2011 वर्ल्ड कप जिताया
अपनी कप्तानी में 2011 में वर्ल्ड कप जिताया था। इसमें भी धोनी की कप्तानी में इंडिया ने 7 मैच जीतकर यह खिताब जीता था। यही नहीं जब उन्होंने भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया, तब वे 27वें साल में प्रवेश कर चुके थे। इसमें भी 7 नंबर आ रहा है।

संन्यास के बाद सचिन की जर्सी नंबर-10 को शार्दुल ने पहना था
सचिन तेंदुलकर ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद उनकी जर्सी नंबर-10 को 2017 में शार्दुल ठाकुर ने इस्तेमाल किया था। इसके बाद फैन्स ने जर्सी नंबर-10 को रिटायर करने की मांग की थी। तब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन को ट्रिब्यूट के तौर पर उनकी जर्सी नंबर-10 को रिटायर किया था।

ये भी पढ़ें

धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट:39 साल के धोनी बोले- प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया, अब मुझे रिटायर समझें; कोहली ने कहा- हर चीज के लिए शुक्रिया कप्तान!



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 2011 में वर्ल्ड कप जिताया था। तब भी टीम इंडिया ने 7 मैच जीतकर यह खिताब जीता था। -फाइल फोटो

धोनी को रिटायरमेंट के बाद वॉर्न ने दिया इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' में खेलने का ऑफर, कहा- मैं आपके के लिए पैसों का इंतजाम कर लूंगा August 16, 2020 at 01:29AM

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटायरमेंट के कुछ घंटों बाद ही इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' (100-100 गेंद का टूर्नामेंट) में अपनी टीम लंदन स्पिरिट की ओर से खेलने का ऑफर दिया है। वॉर्न ने स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट की कॉमेंट्री के दौरान यह बात कही।

वॉर्न ने कहा कि मैं सोच रहा हूं कि उन्हें अगले साल अपनी टीम से खेलने के लिए मना लूं। मैं उन्हें फोन कर यह पता करूंगा कि क्या वे लॉ‌र्ड्स में खेलना चाहेंगे। मैं पैसों का इंतजाम कर लूंगा, एमएस। धोनी ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

'द हंड्रेड' इस साल इंग्लैंड में शुरू होना था

'द हंड्रेड' भी आईपीएल की तरह ही क्रिकेट लीग है। लेकिन इसमें बीस ओवर की जगह एक पारी 100 गेंद की होगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस साल से शुरू करना चाहता था। लीग में पुरुषों और महिलाओं की 8-8 टीमों के बीच मुकाबले होने थे। लेकिन कोरोना के कारण इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया है। पिछले साल अक्टूबर में लीग की 8 टीमों ने ड्राफ्ट के जरिए पुरुष खिलाड़ियों का चयन कर लिया था, जबकि महिला टीम के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया चल रही थी।

धोनी अद्भुत खिलाड़ी हैं: वॉर्न

इस पूर्व लेग स्पिनर कहा कि आप उनकी कप्तानी के बारे में सोचते हैं। वह अद्भुत खिलाड़ी हैं। वह इतिहास में ऑल टाइम ग्रेट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाएंगे। क्रिकेट इतिहास में धोनी इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। उसकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

'धोनी की कामयाबी का राज, उनका शांत रहना है'

उन्होंने कहा कि धोनी बहुत शांत रहते हैं। इसी वजह से उन्होंने हमेशा अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन करवाया। फिर चाहें उन्होंने भारत की कप्तानी की या चेन्नई सुपर किंग्स की। उन्हें साथी खिलाड़ी सम्मान की नजर से देखते हैं।
धोनी 14 महीने से क्रिकेट मैदान से दूर हैं

धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर हैं। तब उन्होंने 50 रन बनाए थे। इतने लंबे वक्त से क्रिकेट मैदान से दूर रहने के कारण ही उनके संन्यास की अटकलें लगाईं जा रही थीं।

इस बीच, शनिवार शाम को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो मैसेज पोस्ट कर दुनिया को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की जानकारी दी। हालांकि, वे अभी कुछ साल और आईपीएल खेलेंगे।

धोनी ने आईपीएल के लिए प्रैक्टिस शुरू की

धोनी 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल में खेलेंगे। इसके लिए उन्होंने चेन्नई में भी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शेन वॉर्न और महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। वॉर्न आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान दोनों थे। -फाइल

क्या धोनी की जर्सी ‘नंबर 7’ भी होगी रिटायर? दिनेश कार्तिक ने की मांग August 16, 2020 at 01:08AM

नई दिल्लीक्या महेंद्र सिंह धोनी ( Number Seven Jersey) की सात नंबर की जर्सी भी उनके संन्यास लेने के बाद रिटायर हो जाएगी? यह मांग निश्चित रूप से उठायी गयी है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में एक शीर्ष अधिकारी भी इससे सहमत हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) पूर्व कप्तान की विदाई पर यह राय रखने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद ली गई अपनी और धोनी की फोटो के साथ पोस्ट किया। दिनेश कार्तिक ने की मांगीउन्होंने लिखा- ‘विश्व कप में सेमीफाइनल के बाद ली गई अंतिम फोटो। इस सफर के जरिए काफी शानदार यादें रहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई सफेद गेंद के क्रिकेट से सात नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर देगा।’ कार्तिक ने भारतीय टीम में अपना पदार्पण धोनी से तीन महीने पहले 2004 में किया था और पूर्व भारतीय कप्तान की विशेष प्रतिभा के चलते तमिलनाडु का यह क्रिकेटर 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाया। आप हमेशा हैरान करते रहेंगेकार्तिक ने लिखा, ‘जिंदगी की दूसरी पारी के लिए ‘गुड लक’, मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमें इसमें भी काफी हैरान करते रहेंगे।’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की सदस्य और पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा कि धोनी इसके हकदार हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि उन्होंने तब संन्यास लिया, जब लोग पूछ रहे हैं कि क्यों और क्यों नहीं। खिलाड़ी और कप्तान दोनों के तौर पर उनका योगदान काफी ज्यादा है। इसे देखते हुए जर्सी को भी रिटायर करना, उनके लिए बेहतरीन विदाई होगी।’ हकदार हैं धोनी, सचिन की जर्सी भी हुई थी रिटायरउन्होंने, ‘वह निश्चित रूप से इसके हकदार हैं।’ भारतीय क्रिकेट से सिर्फ एक बार ही जर्सी को रिटायर किया गया है जब सचिन तेंडुलकर ने इस खेल को अलविदा कहा था। तेंडुलकर की 10 नंबर की जर्सी को 2017 में रिटायर कर दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जर्सी रिटायर करने पर कोई आपत्ति नहीं करता और उसने इस मामले में फैसला करने का अधिकार देश के बोर्ड पर ही छोड़ा हुआ है। भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने भी कहा कि धोनी ने सात नंबर की जर्सी को अमर कर दिया है। नंबर-7 की जर्सी को बनाया अमरउन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जिस व्यक्ति ने सात नंबर की जर्सी को अमर बनाया, जिनके तेज और शांत दिमाग उन्हें ‘कैप्टन कूल’ का टैग दिलाया, उस व्यक्ति ने जिसने दो विश्व कप ट्रोफियों से करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा किया, जिसने अपनी अनोखी शैली में क्रिकेट को अलविदा कहा। बधाई हो एम एस धोनी, शानदार करियर के लिए।’ कार्तिक और मिताली के अलावा धोनी के मुरीदों की फौज का मानना है कि यह सात नंबर की जर्सी उन्हीं की ही है और इसे भी रिटायर कर देना चाहिए।

ENG vs PAK: दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू, देखें लाइव अपडेट August 15, 2020 at 11:29PM

साउथैम्पटन इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) के बीच साउथैम्पटन में खेला जा रहा सीरीज के दूसरे मैच पर बारिश का प्रभाव काफी है। मैच के तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इससे पहले शुरुआती दो दिनों का खेल भी बारिश से प्रभावित था। आज चौथे दिन का खेल टाइम पर शुरू हुआ। पाकिस्तान ने पहली पारी में 236 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में एक विकेट गवां दिया है, जबकि उसका खाता खुलना बाकी है। रोरी बर्न्स शून्य पर आउट शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड की शुरुआत खराब की। उन्होंने रोरी बर्न्स को खाता खोलने से पहले ही शफीक के हाथों कैच आउट कराया। स्कोप 0/1 रिजवान ने बनाए सबसे अधिक रन पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक माहम्मद रिजवान ने 139 गेंदों मे 7 चौके की मदद से 72 रन बनाए। जबकि आबिद अली ने 60 और बाबर आजम ने 47 रन की पारी खेली। दूसरी ओर, मेजबान टीम के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके, जबकि जेम्स एंडरसन ने 3 विकेट अपने नाम किए। सैम करन और क्रिस वोक्स के खाते में एक-एक विकेट गया। तीसरे दिन तक पाक 223/9 अभी तक के खेल में पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 223 रन बना लिए। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 116 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 60 रन बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं, जबकि नसीम शाह एक रन बनाकर पारी की अंतिम विकेट के लिए साझेदारी निभा रहे हैं। आज का मैच इसी स्कोर से आगे शुरू हुआ। तीसरे दिन का नहीं हो सका था खेलउल्लेखनीय है कि बारिश के कारण अभी तक मैच की पहली पारी का ही खेल जारी है। तीसरे दिन का खेल नहीं हो सका था, जबकि पहले और दूसरे दिन भी बारिश हुई थी।

कप्तान के तौर पर धोनी हर परिस्थिति में शांत रहे: वसीम अकरम August 16, 2020 at 12:12AM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज () ने व्यापक स्तर पर शांत स्वभाव के लिए () की सराहना की है। धोनी ने शनिवार शाम इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अकरम ने उनके शानदार खेल और कप्तानी पर अपनी राय व्यक्त की। इस पूर्व तेजगेंदबाज ने कहा, 'मैंने उन्हें उस समय देखा था, जब उन्होंने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था। उन्होंने पहले पाकिस्तान दौरे में अपनी लंबे बालों और बल्लेबाजी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने उस दौरे पर रन (जिसमें पहला टेस्ट शतक भी शामिल हैं) बनाए थे। वह गजब के मैच फिनिशर थे।' अकरम ने कहा, 'एक कप्तान के तौर पर वह हर परिस्थिति में शांत रहते थे। कप्तान के तौर पर जब आप शांत रहते हो तो सही फैसले लेते हो।' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने भी धोनी को शानदार करियर के लिए बधाई थी। उन्होंने कहा, 'इस इंसान ने 7 नंबर की जर्सी को अमर कर दिया। उनके तेज और शांत दिमाग ने उन्हें 'कैप्टन कूल' का तमगा दिया। इस व्यक्ति ने दो वर्ल्ड कप ट्रोफियों के साथ अरबों भारतीय सपनों को पूरा किया और जिसने अपने अनौपचारिक शैली में खेल को अलविदा कहा। शानदार करियर के लिए एमएस धोनी को बधाई।'

चौथे दिन का खेल शुरू; बारिश के कारण मैच की पहली पारी अब तक पूरी नहीं हो सकी, पाकिस्तान का स्कोर 223/9 August 16, 2020 at 12:03AM

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच का तीसरा दिन बारिश के कारण नहीं हो सका। चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 9 विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। फिलहाल, मोहम्मद रिजवान 60 और नसीम शाह 1 रन बनाकर नाबाद हैं। रिजवान ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया है।

बारिश के कारण मैच के पहले दिन 45.4 और दूसरे दिन 40.2 ओवर का ही खेल हो सका। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान के लिए आबिद अली ने 60 और बाबर आजम ने 47 रन की पारी खेली है। वहीं, इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने 3-3 विकेट लिए।

बाबर आजम फिफ्टी से चूके

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर को ब्रॉड ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। वे फिफ्टी बनाने से 3 रन से चूक गए। जबकि आबिद करियर का पहला अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। सैम करन की बॉल पर रोरी बर्न्स ने उनका कैच लिया। पहला विकेट शान मसूद के रूप में गिरा था। वे 1 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हो गए। जबकि एंडरसन ने ही कप्तान अजहर अली को 20 रन पर रोरी बर्न्स के हाथों कैच आउट कराया।

11 साल बाद टीम में लौटे फवाद शून्य पर आउट

इस दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम में एक बदलाव किया गया है। शादाब खान की जगह फवाद आलम को मौका मिला। फवाद 11 साल बाद टेस्ट खेल रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में वे बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। क्रिस वोक्स ने फवाद को एलबीडब्ल्यू किया। वहीं, इंग्लैंड टीम में दो बदलाव किए गए हैं। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की जगह जैक क्राउली और सैम करन को मौका मिला है। स्टोक्स पारिवारिक कारणों से सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

फवाद को 88 टेस्ट के बाद मौका, यह रिकॉर्ड दर्ज कराने वाले दूसरे पाकिस्तानी

क्रिकेटर कब से कब तक कितने टेस्ट का अंतर
यूनिस अहमद 1969 से 1987 104
फवाद आलम 2009 से 2020 88
शाहीद नजीर 1999 से 2006 65
मंजूर इलाही 1987 से 1995 54

इंग्लैंड के पास 10 साल बाद सीरीज जीतने का मौका

पहले मैच में हारते-हारते जीतने वाली इंग्लैंड के पास अब सीरीज जीतने का मौका है। इंग्लिश टीम यदि दूसरा मैच भी जीतती है, तो वह 10 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी। फिलहाल, इंग्लैंड इस सीरीज में 1-0 से आगे है।

दोनों टीमें:पाकिस्तान: शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान, यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह।इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डॉम सिबली, जैक क्राउली, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम करन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अर्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद हैं।

संन्यास के बाद MS धोनी को यहां खिलाना चाहते हैं शेन वॉर्न August 15, 2020 at 11:50PM

मेलबर्न महान लेग स्पिनर शेन वार्न () चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अगले साल 'द हंड्रेड टूर्नमेंट' में उनकी टीम लंदन स्पिरिट की ओर से खेलने पर विचार करें। दो बार वर्ल्ड कप के खिताब के जीतने वाले धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वॉर्न चाहते है कि धोनी 'द हंड्रेड' में खेलने के बारे में गंभीरता से विचार करें। वॉर्न ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'मैं सोच रहा हूं कि क्या मैं उन्हें अगले साल लंदन स्पीरिट का प्रतिनिधित्व करने के लिए मना लूंगा। मैं उन्हें फोन कर के जानना चाहूंगा कि क्या वह लॉर्ड्स में खेलना चाहेंगे। एमएस, इसके लिए रकम का इंतजाम कर लूंगा।' 'द हंड्रेड' 100 गेंद की प्रति टीम प्रारूप का टूर्नमेंट है, जिसे इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस साल शुरू करना चाहता था लेकिन कोविड-19 (Covid- 19) के कारण उसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। धोनी को विदाई देते हुए वॉर्न ने कहा, 'एक शानदार क्रिकेटर, आप ऐसे कई मैचों के बारे में जानते होंगे, जिसमें उन्होंने अपने दम पर भारत को जीत दिलाई।' उन्होंने कहा, 'आप उनकी कप्तानी के बारे में सोचते हैं। वह एक शानदार प्रतियोगी और अद्भुत खिलाड़ी थे। वह इतिहास में एक सर्वकालिक महान विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जाने जाएंगे।' क्रिकेट के इतिहास में धोनी इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रोफी जीती हैं। उसके नेतृत्व में भारत ने 2007 का टी20 विश्व कप, 2010 और 2016 का एशिया कप, 2011 का एकदिवसीय विश्व कप और 2013 का चैंपियंस ट्रोफी जीती थी। उन्होंने कहा, 'वह शांत रहते हैं, जो शानदार है। भारत हो या चेन्नै सुपरकिंग्स वह अपनी टीम से हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेने में सक्षम रहते हैं।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइकल एथर्टन ने भी धोनी को 'सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ कप्तान' और 'महान फिनिशर' बताते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई पर शुभकामनाएं दीं। हुसैन ने कहा, 'वह दबाव में शांत और एकाग्र रहते थे, सबसे शानदार फिनिशरों में से एक, आप तब तक मैच नहीं जीत सकते जब तक आपने धोनी का विकेट नहीं लिया हो।' एथर्टन ने कहा, 'मुझे वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में वानखेड़े स्टेडियम में लगाया गया उनका छक्का याद है। वह शानदार खिलाड़ी रहे हैं।' धोनी भारत के लिए अंतिम बार विश्व कप सेमीफाइनल में जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। उन्होंने 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17,000 से ज्यादा रन बनाए। इस 39 साल के खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तीन खिताब भी जीते हैं।

टीम इंडिया के कोच शास्त्री ने धोनी की विकेटकीपिंग पर कहा- स्टंपिंग और रन आउट के मामले में जेबकतरे से भी तेज चलते थे धोनी के हाथ August 15, 2020 at 11:17PM

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वे जितने चालाक कप्तान थे, उतने ही तेज विकेट के पीछे भी थे। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी उनकी इस काबिलियत के मुरीद है। शास्त्री ने कहा कि धोनी विकेट के पीछे इतने तेज थे कि स्टंपिंग और रन आउट के मामले में उनके हाथ किसी जेबकतरे से भी तेज चलते थे।

शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी ने बतौर विकेटकीपर नए स्टैंडर्ड सेट किए। नेचुरल नहीं होने के बाद भी वे बहुत ज्यादा असरदार रहे। उन्होंने जो प्रभाव छोड़ा उसे देखिए। मेरे लिए उनकी स्टंपिंग और उनके रन आउट मायने रखते हैं। बल्लेबाज को यह अहसास भी नहीं हो पाता था कि धोनी ने उसकी गिल्लियां बिखेर दी हैं।

धोनी ने तीनों फॉर्मेट में 195 स्टंपिंग की है
धोनी के रिकॉर्ड इस बात के गवाह हैं कि वे विकेट के पीछे कितने तेज थे। उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा 38, वनडे में 123 और टी-20 में 34 स्टंपिंग की है। यह रिकॉर्ड जल्द टूटना मुश्किल है।

धोनी कामयाबी और नाकामी दोनों को खुद पर हावी नहीं होने देते: शास्त्री

58 साल के शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने टी-20 और वनडे दोनों वर्ल्ड कप जीते। आईपीएल में कई बार टीम को चैम्पियन बनाया। टेस्ट रैंकिंग में टीम को नंबर-1 तक पहुंचाया।

वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो कामयाबी और नाकामी दोनों को हावी नहीं होने देते। जिंदगी में जो सामने घट रहा है, बस उसी को लेकर जीते हैं। खड़गपुर से लेकर टीम इंडिया के सफर में भी वे ऐसे ही रहे। रिटायरमेंट का फैसला भी उनकी जिंदगी जीने की इसी स्टाइल का उदाहरण है। वे चुपचाप चले गए। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता है।

धोनी ने 2019 के वर्ल्ड कप में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था

धोनी ने पिछला इंटरनेशनल मैच 2019 में खेला था। तब वे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उतरे थे। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी वे टीम को चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में नाकाम रहे। उस मैच में धोनी ने फिफ्टी लगाई थी। इस मैच के बाद से ही वे क्रिकेट मैदान से दूर हैं।

धोनी आईपीएल से वापसी करेंगे

धोनी 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल से मैदान पर वापसी करेंगे। लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। धोनी इस टीम को लगातार दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी 538 मैच में सबसे ज्यादा 195 स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं, उन्होंने वनडे में 123 स्टंपिंग की है। -फाइल

रवि शास्त्री बोले- स्टंपिंग करने में जेबकतरे से भी ज्यादा तेज थे धोनी August 15, 2020 at 09:47PM

नई दिल्ली के फुर्तीली स्टंपिंग और थ्रो पर बिना देखे स्टंप्स पर सटीक निशाने का कायल भला कौन नहीं था। विकेट के पीछे खड़े रहने वाले धोनी पलक झपकते ही विरोधी टीम का विकेट उड़ाने में माहिर थे। टीम इंडिया के मुख्य कोच () भी उनके इस स्टाइल के मुरीद हैं। धोनी की रिटायरमेंट के बाद रवि शास्त्री ने उनके खेल की जमकर प्रशंसा की है। शास्त्री ने कहा, 'बतौर विकेटकीपर वह नेचुरल नहीं थे लेकिन विरोधी टीम के लिए वह नरक की तरह प्रभावी थे। उन्होंने जो प्रभाव छोड़ा उसे देखिए। मेरे लिए उनकी स्टपिंग और उनके रन आउट मायने रखते हैं। उनके हाथ बहुत तेज चलते हैं, किसी जेबकतरे से भी ज्यादा तेज। बल्लेबाज को यह अहसास भी नहीं हो पाता कि धोनी ने उसकी गिल्लियां बिखेर दी हैं। यह कुछ ऐसा है, जो उनके प्रभाव से जुड़ा हुआ है।' रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में यह बाते कही। मुख्य कोच ने कहा, 'यह आदमी किसी भी दूसरे खिलाड़ी से कहीं कम नहीं है। और जहां से वह आते हैं उन्होंने वहां आने वाले समय के लिए क्रिकेट को पूरी तरह बदल दिया है। और उनकी खूबसूरती यह है कि उन्होंने यह सभी फॉर्मेट में किया।' उन्होंने कहा, 'धोनी ने अपनी लीडरशिप से भारतीय क्रिकेट की सूरत बदल दी। उन्हें हमेशा इस खेल के महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाएगा।' 58 वर्षीय शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को याद करते हुए कहा, 'टी20 में उन्होंने वर्ल्ड कप जीता और 50 ओवर क्रिकेट में भी वर्ल्ड कप जीता। आईपीएल के कई खिताब अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने टीम को नंबर 1 की रैंकिंग पर पहुंचाया।'

तस्वीरों में देखें, महेंद्र सिंह धोनी ने जब-जब बदले अपने हेयरस्टाइल August 15, 2020 at 08:40PM

धोनी के लंबे बालों के स्टाइल पर तो पाकिस्तान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी फिदा नजर आए। लेकिन वह हमेशा ही एक ही लुक में नहीं रहे। उन्हें प्रयोग पसंद है इस कारण समय समय पर उन्होंने अपना हेयरस्टाइल बदला। कभी बाल छोटे किए तो कभी बिल्कुल ही साफ कर दिए।

साल 2004 में जब इंटरनैशनल क्रिकेट में धोनी ने डेब्यू किया था, तब उनके बाल काफी लंबे थे और बालों पर वह सुनहरा कलर करते थे। वह काफी समय तक इसी गोल्डन स्ट्रीक्स हेयरस्टाइल में नजर आए।

T20 वर्ल्ड कप के पहले, साल 2007 में धोनी ने अपने हेयरस्टाइल को पूरी तरह से बदल लिया था। गोल्डन स्ट्रीक्स की जगह अब काले बाल धोनी को पसंद आने लगे थे। उनका यह स्टाइल भी काफी फेमस हुआ।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद साल 2011 में धोनी के इस नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया था। लंबे काले बालों को बदलकर धोनी ने बाल्ड लुक जो अपना लिया था। फैंस को उनका यह लुक भी काफी पसंद आया और उन्होंने माही के इस लुक की भी खूब तारीफ की थी।

हर बार की तरह धोनी का अगला नया लुक भी कल्पना से परे था। इस बार धोनी ने मोहॉक लुक अपनाया था। साल 2013 में आईपीएल के मैच के दौरान धोनी अपने इस नए लुक में नजर आए थे।

अपने बालों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने के बाद धोनी ने जब सॉल्ट एंड पेपर लुक अपनाया तो लोग हर बार की तरह इस बार भी काफी हैरान थे। हालांकि वक्त के साथ माही के इस नए अंदाज को भी लोगों के दिलों में जगह मिली।

धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' आई तो वह इसका प्रमोशन भी करते दिखे। फिल्म की प्रमोशन टीम ने भी उन्हें इसमें बिजी रखा। तब उनका हेयरस्टाइल भी बदला नजर आया।

धोनी काफी समय तक सिंपल लुक में दिखे। इस दौरान उन्होंने बाल कलर किए और सिंपल कट रखा।

धोनी के इस लुक को 'वि हॉक' लुक कहा जाता है। धोनी को यह हेयरकट सिलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने दिया था।

पाकिस्तान के कोच मिस्बाह उल हक ने कहा- धोनी ने भारतीय क्रिकेट का पूरा चेहरा बदल डाला, नासिर हुसैन बोले- वे व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेस्ट कप्तान August 15, 2020 at 09:02PM

पाकिस्तान के कोच मिस्बाह-उल-हक ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट का पूरा चेहरा ही बदल डाला। धोनी की बदौलत ही टीम इंडिया टी-20, वनडे वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। उधर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने धोनी को व्हाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया का सबसे बेस्ट कप्तान बताया है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह ने आगे कहा कि वह बाहर से जितने शांत कप्तान थे, लेकिन अंदर से उतने ही आक्रामक खिलाड़ी थे। वे कप्तान के तौर पर बहुत चालाक थे। उन्होंने मौका पड़ने पर सीनियर्स खिलाड़ियों को ड्रॉप किया और युवाओं को मौका देकर नई टीम बनाई। उन्होंने भारतीय क्रिकेट का पूरा कल्चर बदल दिया। इसका नतीजा रहा कि वे बतौर कप्तान इतने सफल रहे।

धोनी टीम इंडिया को नई बुलंदियों पर ले गए: मिस्बाह

उन्होंने आगे कहा कि सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को जहां छोड़ा था, धोनी वहां से उसे नई बुलंदियों तक लेकर गए। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया। वे शानदार इंसान और बेहतरीन कप्तान के तौर पर याद किए जाएंगे।

धोनी ने खुद को एक बल्लेबाज से मैच फिनिशर में बदला: नासिर हुसैन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने धोनी के संन्यास पर कहा कि वे व्हाइट बॉल क्रिकेट के अब तक सबसे बेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने एक बल्लेबाज से खुद को मैच फिनिशर के रूप में तब्दील किया। 2011 वर्ल्ड कप का श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में सिक्स लगाकर भारत को जीत दिलाना, आज भी लोगों को याद है। वे दबाव में भी शांत रहते हैं, इसलिए इतने बड़े कप्तान और खिलाड़ी बने।

धोनी ने सबसे ज्यादा 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की

धोनी ने 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की। कोई खिलाड़ी बतौर कप्तान इससे ज्यादा मैच नहीं खेला। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने भी तीन सौ से अधिक मैचों में कप्तानी की। लेकिन दोनों धोनी से पीछे हैं। पोटिंग ने 324, तो फ्लेमिंग ने 303 मैच बतौर कप्तान खेले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने कहा- सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को जहां छोड़ा था, महेंद्र सिंह धोनी वहां से टीम को नई बुलंदियों पर ले गए। - फाइल