Sunday, February 27, 2022

ब्लैक बेल्ड व्लादिमीर पुतिन को जूडो फेडरेशन ने दिया झटका, बड़े पद से हटाए गए February 27, 2022 at 01:27AM

बुडापेस्ट: () के बीच लगातार चौथे दिन युद्ध जारी है। राष्ट्रपति () के आदेश पर 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। रूसी सेना ने यूक्रेन के बड़े शहरों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। वे जल्द ही देश की राजधानी कीव में भी प्रवेश करने वाले हैं। इस वजह से पूरी दुनिया में पुतिन की आलोचना हो रही है। उनसे लगातार इस लड़ाई को रोकने की मांग की जा रही है, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि रूस और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। रविवार को पुतिन को विश्व खेलों में उनके सबसे सीनियर आधिकारिक पद से अस्थायी रूप से हटा दिया गया। अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन (International ) ने पुतिन के मानद अध्यक्ष पद को निलंबित करने के लिये ‘यूक्रेन पर रूस के हमले’ को कारण बताया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन खुद उत्साही जूडोका हैं। वे 2012 लंदन ओलिंपिक के दौरान जूडो का इवेंट देखने पहुंंचे थे। उनके पास जूडो का ब्लैक बेल्ड भी है। पुतिन की खेलों में काफी रुचि रही है। उन्हें कई बार फाइट करते भी देखा गया है। कुछ दिन पहले उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ था। 2019 के उस वीडियो में पुतिन ओलिंपिक मेडेलिस्ट नतालिया कुजिउतिना ने उन्हें पटखनी लगाई थी।

ईशान किशन तीसरे T20 से बाहर, रोहित के साथ ये खिलाड़ी आज कर सकते हैं पारी का आगाज February 27, 2022 at 01:02AM

धर्मशाला: भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टी-20 (IND vs SL 3rd T20) आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेलना है। शनिवार को टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। इसके साथ ही उसने सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली थी। आज के मैच में भारत नई ओपनिंग जोड़ी उतार सकता है। दरअसल, दूसरे टी-20 के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा की बाउंसर के सिर पर लगी थी। इस वजह से वह मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज मयंक अग्रवाल प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो वह अपने डेब्यू टी-20 में के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। भारत के पास ओपनर के तौर पर रोहित का साथ देने के लिए दो और विकल्प टीम में मौजूद हैं। संजू सैमसन और वेंकटेश अय्यर डोमेस्टिक क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीमों के लिए पारी का आगाज करते हैं। हो सकता है कि इन दोनों में से कोई पारी का आगाज करे। ईशान किशन के नहीं खेलने पर संजू सैमसन के हाथ में विकेटकीपिंग ग्ल्व्स दिखाई दे सकती है। बता दें कि भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान सिर पर चोट लगने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके सिर का स्कैन किया गया। शनिवार को दूसरे मैच में 15 गेंदों पर 16 रन बनाने वाले किशन भारतीय पारी के दौरान चौथे ओवर में लाहिरू कुमारा के बाउंसर पर चोटिल हो गए थे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर में चोट लगने के बाद तुरंत अपना हेलमेट उतारा जिसके बाद भारतीय चिकित्सा दल ने मैदान पर ही उनकी जांच की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने कहा, ‘लाहिरू कुमारा का बाउंसर सिर पर लगने के बाद ईशान किशन को स्कैन के लिये फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’ उन्होंने कहा, ‘किशन को एहतियात के तौर पर रात भर अस्पताल में ही रखा गया।’ बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होने के कारण पहले ही टीम से बाहर हो गए थे।

इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन से पुतिन की छुट्टी:यूक्रेन पर हमले के बाद प्रेसिडेंट पद से हटाया, रूस के साथ फुटबॉल नहीं खेलेंगे पोलैंड-स्वीडन February 27, 2022 at 12:08AM

सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में भारत ने जीता छठा गोल्ड, एक ही इवेंट में मिले दो मेडल February 26, 2022 at 11:52PM

सिंगापुर: भारतीय वेटलिफ्टर () और () ने यहां के पुरूष 96 किग्रा वर्ग में रविवार को क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों () के लिये क्वालीफाई किया। भारत ने इस तरह प्रतियोगिता में अपना अभियान आठ पदकों से समाप्त किया, जिसमें छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। विकास ठाकुर ने कुल 339 किग्रा (155 किग्रा + 188 किग्रा) का वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। इस इवेंट में सिर्फ तीन ही वेटलिफ्टर हिस्सा ले रहे थे। रगाला 328 किग्रा (146 किग्रा + 188 किग्रा) के प्रयास से तीसरे स्थान पर रहे। 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के 5 किग्रा वर्ग में रगाला ने गोल्ड मेडल जीता था। आस्ट्रेलिया के रिज बरेडो ने 336 किग्रा (149 किग्रा + 187 किग्रा) के वजन से रजत पदक जीता। सिंगापुर भारोत्तोलन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में होने वाला है।प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय वेटलिफ्टर ने राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट कटाया। इसमें ओलिंपिक रजत पदक विजेता () भी शामिल हैं। उन्होंने अपने नये 55 किग्रा वजन वर्ग में क्वालीफाई किया।

IPL का पहला मैच चेन्नई-कोलकाता के बीच:26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला, महाराष्ट्र सरकार लेगी फैंस की एंट्री का फैसला February 26, 2022 at 11:49PM

फुटबॉल के मैदान पर भावनाओं का ज्वार, ईपीएल मैच में एक-दूसरे के गले लगकर रो पड़े यूक्रेन के खिलाड़ी February 26, 2022 at 09:06PM

लंदन: उत्तर पश्चिम इंग्लैंड के एक स्टेडियम में प्रतिद्वंद्वी टीम में शामिल यूक्रेन के दो खिलाड़ी (Ukraine- Russia War) मैच से पहले एक दूसरे के गले लगकर रो पड़े जबकि उनकी टीमों ने यूकेन के ध्वज (Ukraine National Flag) को प्रदर्शित करके ‘युद्ध नहीं’ का संदेश दिया। इंग्लिश प्रीमियर लीग (England Premier League) फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार का दिन भावनाओं से भरा रहा। पहले पश्चिम लंदन में ब्रेंटफोर्ड और न्यूकास्टल दोनों टीम के दर्शकों ने क्रिस्टियन एरिक्सन की यूरोपीय चैंपियनशिप के दौरान दिल का दौरा पड़ने के आठ महीने बाद मैदान पर वापसी का स्वागत किया जबकि बाद में खिलाड़ियों ने यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाई जिसके खिलाफ रूस ने युद्ध छेड़ रखा है। गुडिसन पार्क में खेले गये मैच में मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन को 1-0 से हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की लेकिन यह मैच यूक्रेन (Ukraine) के दो खिलाड़ियों के भावुक मिलन के कारण अधिक चर्चा में रहा। सिटी की तरफ से खेलने वाले अलेक्सांद्रो जिनचेंको और एवर्टन के विताली मायकोलेंको मैच से पहले एक दूसरे के पास गये और गले लग गये। इसके बाद जब वे स्थानापन्न खिलाड़ियों की अपनी बेंच पर पहुंचे तो उनकी आंखों में आंसू थे। तब स्टेडियम के अंदर ‘ही इज नॉट हैवी, ही इज माई ब्रदर’ गीत बज रहा था। उधर ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर यूनाईटेड और वाटफोर्ड के बीच गोलरहित ड्रॉ छूटे मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीम के खिलाड़ी एक साथ मैदान पर आए हैं।