Friday, February 17, 2023

भारतीय पिचों को लेकर अलग है मोहम्मद शमी का नजरिया, खोला ऑस्ट्रेलियाई पारी को तबाह करने का राज February 17, 2023 at 04:19AM

Mohammed Shami India vs Australia: भारतीय पिचों को लेकर कहा जाता है कि यहां सिर्फ स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद होती है। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सोच अलग है। उन्होंने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने पिच पर बड़ी बात कही है।

आईपीएल का शेड्यूल जारी होने के साथ राजस्थान के लिए बुरी खबर, स्टार भारतीय गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर February 17, 2023 at 02:57AM

Rajasthan Royals IPL 2023: आईपीएल 2023 सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 31 मार्च को पहला मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका भी लग गया है। टीम का स्टार भारतीय गेंदबाज चोट की वजह से पूरे 2023 सीजन से बाहर हो गया है।

गुजरात टाइटंस और सीएसके के बीच होगा आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला, नोट कर लें शेड्यूल February 17, 2023 at 01:43AM

IPL 2023 Schedule: आईपीएल 2023 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के साथ होगी। गुजरात ने पिछले साल टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट को 4 बार अपने नाम कर चुकी है। फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा।

स्पिन ट्रैक पर मोहम्मद शमी का कहर, दिल्ली टेस्ट के पहले ही दिन सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पारी February 17, 2023 at 12:46AM

India vs Australia, 2nd Test: पहले टेस्ट में करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले के पहले पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने फिफ्टी लगाई। भारत के लिए मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को विकेट मिले।

हरभजन सिंह से बड़े शिकारी हैं अश्विन, चेतेश्वर पुजारा के 100वें टेस्ट में रचा इतिहास February 17, 2023 at 12:25AM

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100वां विकेट हासिल किया। वहीं चेतेश्वर पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरे।

राहुल का हैरतअंगेज कैच और जडेजा का कमाल, कपिल देव की बराबरी कर गए जड्डू February 17, 2023 at 12:09AM

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला एक बार फिर बेकार गया। नागपुर टेस्ट के पहले दिन भारतीय स्पिनर्स के आगे कंगारू बल्लेबाज नाचते नजर आए। यहां भी नागपुर जैसा हाल ही देखने को मिला।