Thursday, February 18, 2021

शाहरुख खान की बोली चढ़ रही थी, तमिलनाडु की टीम का जोश बढ़ता जा रहा था February 18, 2021 at 08:19PM

नई दिल्ली तमिलनाडु के स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने एक दिल जीतने वाला वीडियो पोस्ट किया है इसमें तमिलनाडु की टीम शाहरुख खान के पहली बार आईपीएल नीलामी में बिकने पर खुशी मना रही है। शाहरुख तमिलनाडु के क्रिकेटर हैं। उनका नाम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम पर रखा गया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह गुरुवार 18 फरवरी को हुई आईपीएल नीलामी में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स का हिस्सा बने। पिछले ऑक्शन में शाहरुख को कोई खरीदार नहीं मिला था। तमिलनाडु के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में उन्होंने दमदार खेल दिखाया। शाहरुख मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं जो तेजी से 30-40 रनों की पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख ने सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के क्वॉर्टर फाइनल में 19 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। इसके बाद फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ फाइनल में भी उन्होंने दम दिखाया था। नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी टीमों में होड़ मच गई। 25 साल के इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 20 लाख था लेकिन पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही इसे अपना हिस्सा बनाना चाहती थीं। आखिर में पंजाब किंग्स ने उसे 5.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। तमिलनाडु की टीम ने आईपीएल में शाहरुख खान के पहली बार चुने जाने का जश्न शानदार तरीके से मनाया। दिनेश कार्तिक ने शाहरुख के चुने जाने के कुछ देर बाद ही एक वीडियो शेयर किया जिसमें तमिलनाडु की टीम नीलामी में शाहरुख की बढ़ती बोली का जश्न मना रही है। इसमें पूरी टीम के साथ-साथ कप्तान दिनेश कार्तिक भी शामिल हैं। कुछ खिलाड़ी खुशी में बस की छत पीट रहे हैं वहीं कुछ अन्य सीटों पर थाप दे रहे हैं। दूसरी ओर शाहरुख अगली सीट पर बैठकर साथी खिलाड़ी के फोन पर नीलामी में अपनी बोली बढ़ते हुए देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

'क्या रे, सेटिंग है क्या?' अर्जुन तेंडुलकर को मुंबई ने खरीदा तो सोशल मीडिया पर उठे सवाल February 18, 2021 at 07:20PM

21 साल के अर्जुन तेंडुलकर पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल हुए और रेकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में उन्हें खरीद लिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हालांकि 'Nepotism' जैसी बात कही क्योंकि सचिन मुंबई के मेंटॉर हैं।

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar) को मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सीजन के लिए नीलामी में खरीदा। इस युवा मीडियम पेसर को मुंबई फ्रैंचाइजी ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सचिन का बेटा होने के कारण उन्हें मुंबई ने खरीदा जबकि कुछ लोग उनके बचाव में पक्ष रखते नजर आए।

अर्जुन तेंडुलकर को IPL नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

21 साल के अर्जुन तेंडुलकर पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल हुए और रेकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में उन्हें खरीद लिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हालांकि 'Nepotism' जैसी बात कही क्योंकि सचिन मुंबई के मेंटॉर हैं।

#IPLAuction2021 #arjuntendulkar #MumbaiIndians
Arjun Tendulkar sold to Mumbai Indians 💙
Meanwhile public:- pic.twitter.com/wDiglIfLj6
— Harsh Choubey (@Harshchoubey44) February 18, 2021

Now where is the ppl screaming nepotism when it comes to. #arjuntendulkar ??
— Ria - Andolanjeevi (@RiaRevealed) February 18, 2021

See this table guys what achievements of these uncapped players are they aware of? While #arjuntendulkar built records in Police Shield Tournament, he spends more time in gym in hardworking than anyone in MI , his bowling speed is fast, he got the talent to make big in game.✌👌 pic.twitter.com/bxgjaZhDL2
— PARAMITA_SACHINIST (@paro_sachinist) February 19, 2021

#IPLAuction2021
People have issue with Arjun Tendulkar for being son of Sachin Tendulkar, the same people accept Rahul Gandhi as their prime minister. 😂😂 pic.twitter.com/fTBKOawgjP
— Rahul Sharma (@RahulSh85136312) February 18, 2021

Sachin baby sold 2 RCB for 20 Lakhs. But peoples thinking he is sachin boy Arjun Tendulkar
Le public pic.twitter.com/8tguJVVCDi
— Prof Caravan (@being_caravan) February 18, 2021

Finally Sachin baby Arjun Tendulkar sold for Rs 20 Lakhs pic.twitter.com/hmlvDivHSh
— Ex Bhakt ➐ (@tadipaar_hun) February 18, 2021

Sachin baby and Arjun Tendulkar are two different person
Le public: pic.twitter.com/D596crUKl5
— SURYA SAHARAN (@Suryasaharan) February 18, 2021

IPL Auction: मुंबई इंडियंस से जुड़कर क्या बोले अर्जुन तेंडुलकर, वीडियो पर बताया February 18, 2021 at 06:06PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14 वें सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस नीलामी में आखिरी नाम महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar) का था। अर्जुन पहली बार आईपीएल की नीलामी (IPL Auction) का हिस्सा बने थे। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और इसी कीमत पर उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खरीद लिया। अर्जुन पहली बार अपने पिता की मेंटॉरशिप में खेलेंगे। नीलामी से पहले ही यह चर्चा थी कि अर्जुन मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे। अर्जुन भारतीय टीम को नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं और बीते साल वह मुंबई इंडियंस के साथ यूएई में भी गए थे। नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस ने ट्वीट किया, 'पहले वानखेड़े में बॉल बाय। पिछले सीजन में सपॉर्ट बोलर। और अब टीम के गेंदबाजा। यह शोटाइम है अर्जुन।' वहीं दूसरी ओर अर्जुन ने भी वीडियो के जरिए मुंबई इंडियंस की टीम का शुक्रिया अदा किया है। मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में अर्जुन ने कहा, 'बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैं इसके बाद कोच, टीम मालिकों और सपॉर्ट स्टाफ का मुझमें भरोसा जताने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।' बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने आगे कहा, 'मैं मुंबई पल्टन की टीम का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और ब्लू गोल्ड जर्सी पहनने का इंतजार कर रहा हूं।'

IPL नीलामी: कृष्णप्पा के लिए यूं मचा घमासान, पहले भी बने हैं करोड़पति February 18, 2021 at 06:19PM

नई दिल्ली ऐसा कम ही हुआ है कि किसी 'बैंगलोर बॉय' के लिए चेन्नै सुपरकिंग्स ने बहुत पैसे लुटाए हों। कर्नाटक में जन्मे एक ही खिलाड़ी को अब तक चेन्नै ने खरीदा था। 2015 में रोनित मोरे को अपने साथ जोड़ा था लेकिन, इस बार ऑक्शन में उसने ना केवल एक बैंगलोर बॉय में दिलचस्पी दिखाई बल्कि इतना पैसा लुटाया कि एक नया रेकॉर्ड बन गया। केवल 20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले को चेन्नै सुपरकिंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को आईपीएल में मिलने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है। उन्होंने इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिन्हें वर्ष 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। जोफ्रा को आईपीएल में एंट्री मिलने के तुरंत बाद इंग्लैंड टीम में भी एंट्री मिल गई थी। गौतम ऑफ स्पिनर हैं और बैटिंग में भी हाथ दिखाने में माहिर हैं। पढ़ें, पहले भी बन चुके हैं करोड़पतिकृष्णप्पा आईपीएल में सबसे पहले 2018 में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलने उतरे। उस समय भी उन्हें 20 लाख की बेस प्राइस से काफी अधिक 6.2 करोड़ रुपये मिले थे। उन्हें टीम के लिए बड़ी पारी खेलने को तो नहीं मिले लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि 2019 में टीम ने उनसे नाता तोड़ लिया। कर्नाटक प्रीमियर लीग में मिली पहचानपिछले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपने साथ जोड़ा लेकिन, उन्हें जो असली पहचान मिली वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में। इस लीग में बेल्लारी टस्कर्स के लिए खेलते हुए 23 अगस्त 2019 को उन्होंने शिवामोगा लायंस के खिलाफ महज 56 गेंदों पर 134 रन ठोक दिए। इसके बाद गेंद से भी कमाल दिखाया केवल 15 रन देकर आठ विकेट लेकर सनसनी फैला दी। उनकी इस पारी का ईनाम उन्हें आईपीएल की बोली में इस बार जाकर मिला। यूं मची रही होड़कृष्णप्पा के लिए सबसे पहली बोली कोलकाता नाइटराइडर्स ने लगाई। दोनों टीम किसी भी हालत में उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब दिखे। कोलकाता ने 7.25 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई। यहां तक इन्हीं दो टीमों के बीच संघर्ष चलता रहा। कोलकाता के हटने के बाद चेन्नै सुपरकिंग्स भी इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए टूट पड़ी। दूसरी तरफ, हैदराबाद किसी भी हाल में उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब थी। लेकिन, 9.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अंत में चेन्नै ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

IPL में मुंबई से खेलेंगे अर्जुन:सचिन के बेटे ने कहा- बचपन से MI का फैन रहा, अब ब्लू जर्सी पहनने के लिए बेताब हूं February 18, 2021 at 05:27PM

'खून-पसीना' बहाने वाले पुजारा को मिला खरीदार, बोले- भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया February 18, 2021 at 05:46PM

नई दिल्लीटीम इंडिया के टेस्ट स्पेशिलिस्ट (Cheteshwar Pujara) को आखिरकार आईपीएल में खरीदार मिल ही गया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपरकिंग्स ने गुरुवार को आईपीएल नीलामी में पुजारा (Cheteshwar Pujara in IPL Auctions) को उनके बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। पुजारा ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था। इसके साथ ही करीब छह साल बाद पुजारा की इस लीग में वापसी हुई। चेन्नै के बोलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी से जब ऑक्शन के बाद इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुजारा ने देश के लिए खून-पसीना बहाया है। उन्होंने कहा, 'पुजारा इसके हकदार हैं। उन्होंने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और देश के लिए खून-पसीना बहाया।' देखें, पुजारा ने इसके लिए चेन्नै टीम का धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया। उत्सुक हूं।' पुजारा साल 2010 में पहली बार आईपीएल से जुड़े थे और साल 2014 तक वह इसका हिस्सा बने रहे। साल 2014 में वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले, लेकिन इसके बाद पंजाब द्वारा रिलीज किए जाने के बाद दोबारा किसी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। आईपीएल में 30 मैच खेल चुके पुजारा को जब धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपरकिंग्स ने अपने साथ जोड़ा तो ऑक्शन हॉल में बैठे अधिकारियों ने तालियों के साथ चेन्नै के इस फैसले का समर्थन किया। बाल-बाल बचे भज्जीचेन्नै ने जहां पुजारा के रूप में अपने साथ नया चेहरा जोड़ा, वहीं उनके द्वारा रिलीज किए गए अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह को खरीददार मिलने में मुश्किल हुई। नीलामी के पहले दौर में तो वह अनसोल्ड रह गए। हालांकि दूसरे राउंड में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस यानी दो करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। हरभजन सिंह ने निजी वजहों से पिछले सीजन यूएई में आयोजित आईपीएल में भाग नहीं लिया था, इसके बाद चेन्नै की टीम ने कई खिलाड़ियों के साथ उन्हें भी रिलीज करने का फैसला किया। चेन्नै से ही रिलीज किए गए केदार जाधव भी पहले दौर में अनसोल्ड रह गए थे लेकिन दूसरे दौर में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें उनके बेस प्राइस (2 करोड़ रुपये) में खरीद लिया। चावला की चल पड़ी गाड़ीसीएसके से रिलीज किए गए लेग स्पिनर पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 2.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। पीयूष का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। यह लगातार तीसरा साल था जब रिलीज किए जाने के बावजूद चालवा को खरीदार मिल गया। उनके लिए मुंबई ने बोली लगाने की शुरुआत की। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी इसमें कूद पड़ा। आखिर में मुंबई ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

RCB ने किया रिलीज, रेकॉर्ड कीमत में बिके मॉरिस, गौतम पर भी पैसों की बारिश February 18, 2021 at 05:00PM

चेन्नैसाउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर (Chris Morris) आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्हें गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। इस फ्रैंचाइजी ने 16.25 करोड़ में मॉरिस को पूर्व चैंपियन टीम से जोड़ा। कर्नाटक के ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने भी 9.25 करोड़ रुपये में बिककर सुर्खियां बटोरीं। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जिस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था, उसने शायद ही सोचा होगा कि वह इस बार आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बन जाएगा। ऑलराउंडर्स और विदेशी तेज गेंदबाजों को इस बार आईपीएल ऑक्शन में काफी बड़ी राशि में खरीदा गया और इसमें साउथ अफ्रीकी हरफनमौला क्रिस मॉरिस अव्वल रहे। कर्नाटक के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) ने भी यहां 9.25 करोड़ रुपये में बिककर सुर्खियां बटोरीं। तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान को उनके बेस प्राइस 20 लाख से काफी ज्यादा राशि 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया। पढ़ें, मैक्सवेल और जेमिसन भी चमके ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ रुपये की राशि हासिल करने में सफल रहे जिनकी बोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने जीती। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा। रिचर्ड्सन को 14 करोड़पंजाब किंग्स के पास नीलामी से पहले आठों टीमों में सबसे ज्यादा राशि थी, उसने गेंदबाजी विभाग की कमी को भरने के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जाय रिचर्ड्सन को 14 करोड़ रुपये में खरीदा। 24 साल के इस खिलाड़ी ने हाल में बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। मेरेडिथ ने भी बटोरी सुर्खियांपंजाब ने एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ को खरीदने में आठ करोड़ रुपये खर्च किए जिससे वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले ‘अनकैप्ड’ विदेशी खिलाड़ी बन गए। इस 24 साल के खिलाड़ी ने 34 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 43 विकेट चटकाए हैं। देखें, युवराज को छोड़ा पीछेमॉरिस का बेस प्राइस मूल्य 75 लाख रुपये का था और उनके लिए चार टीमों ने बोली लगाई जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच उन्हें लेने के लिए बोली लगती रही। अंत में राजस्थान ने रेकॉर्ड बोली में उन्हें खरीद लिया। उन्होंने भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। सबसे महंगे अब भी विराट कोहलीअब भी आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली ही रहेंगे जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 करोड़ रुपये में रिटेन (टीम में बरकरार रखना) किया था। राजस्थान रॉयल्स के एक अधिकारी जेक लूच मैक्रम ने मॉरिस को खरीदने के बारे में कहा, ‘हमने नीलामी से पहले ही क्रिस से बात की थी और वह उन अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं जो इस राशि के हिसाब से बिलकुल सही हैं। हमने अपनी टीम को फिर से संतुलित कर लिया है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’ अर्जुन तेंडुलकर भी बिकेमहान सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर के क्रिकेट करियर को मजबूती मिली जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा। सचिन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद अब मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं और इसी फ्रेंचाइजी ने लेफ्ट आर्म फास्ट बोलर अर्जुन को 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा। यह फैसला हालांकि हैरानी भरा नहीं है क्योंकि वह पिछले कुछ सीजंस से फ्रेंचाइजी के लिए नेट बोलर की भूमिका निभा रहे थे। 21 साल के अर्जुन ने हाल में मुंबई की सीनियर टीम की ओर से पदार्पण किया जब वह हरियाणा के खिलाफ राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले। कैफ बोले, स्मिथ को खरीदने को और खर्च कर सकते थेदिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि उनकी फ्रैंचाइजी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को खरीदने के लिए और खर्च कर सकती थी। उन्होंने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं जो हमने स्टीव स्मिथ को सस्ते में खरीदा। हम उन्हें खरीदने के लिए और भी रुपये खर्च करने के लिए तैयार थे।'

कौन हैं रिले मेरेडिथ? जिनके लिए प्रीति जिंटा की टीम ने खर्च कर दिए 8 करोड़ February 18, 2021 at 03:21AM

चेन्नैइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अपनी टीम में शामिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रिले का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था और दिल्ली कैपिटल्स तथा पंजाब किंग्स के बीच उन्हें होड़ लग गई। दोनों फ्रेंचाइजी पांच करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। इसके बाद पंजाब सात करोड़ रुपये और दिल्ली 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी और उन्हें खरीद लिया। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के पिछले सत्र में रॉयल चेलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को इस साल बैंगलुरु ने रिलीज किया था लेकिन वह चेन्नई में आईपीएल 2021 सत्र के लिए गुरुवार को चल रही खिलाड़ियों की नीलामी में अबतक के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। पढ़ें- मौरिस का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। मौरिस इससे पहले सत्र में बैंगलोर के लिए खेले थे लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी ने इस साल उन्हें रिलीज किया था। पढ़ें-

IPL ऑक्शन: शाहरुख खान पर लगी 26 गुना कीमत, प्रीति जिंटी की पंजाब ने खरीदा February 18, 2021 at 02:57AM

चेन्नैइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में किंग्स पंजाब ने तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान के लिए 5.25 करोड़ रुपये अदा किए। शाहरुख खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए एक करोड़ रुपये तक की बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दो करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन बैंगलोर ने जैसे ही 20 लाख रुपये बढ़ाए, तभी किंग्स पंजाब ने भी 2.40 करोड़ रुपये की बोली लगा दी। इसके बाद बैंगलोर तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शाहरुख के लिए कीमत बढ़ती गई और पंजाब उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए चार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पढ़ें- पंजाब किंग्स ने इसके बाद 5.25 करोड़ रुपये की तगड़ी बोली लगाई और उन्हें खरीद लिया। बल्लेबाज सचिन बेबी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस पर खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उनके अलावा रजत पाटिदार को भी बैंगलोर ने इतने ही मूल्य में खरीदा। रिपल पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा। पढ़ें- उनसे पहले, भारतीय बल्लेबाज हिमांशु राणा 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर भी अनसोल्ड रहे। वहीं, गौतम राहुल सिंह, हिम्मत सिंह और विष्णु सोलंकी, अतीत सेठ, भी अनसोल्ड रहे।

IPL-2021 की नीलामी में बिके चेतेश्वर पुजारा तो बजने लगी तालियां February 18, 2021 at 03:20AM

चेन्नैदुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल-2021 (Indian Premier League) के अगले सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में खिलाड़ियों की नीलामी में टेस्ट स्पेशलिस्ट (Cheteshwar Pujara) पर भी बोली लगी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स ने इस भारतीय बल्लेबाज को उनके बेस प्राइस पर खरीदा। पुजारा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। जब पुजारा को तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नै टीम ने खरीदा तो तालियां बजने लगीं। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि जब पुजारा को 'Sold' कहकर नीलामी कर रहे होस्ट ह्यूज एडमिड्स ने हैमर मारा, तो तालियां बजने लगीं। इसके अलावा रोवमैन पोवेल, शॉन मार्श, कोरी एंडरसन, डैरेन ब्रावो (बेस प्राइस 75 लाख) नहीं बिके। साथ ही रेसी वान डेर डुसेन और मार्टिन गुप्टिल के अलावा पवन नेगी को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

आईपीएल नीलामी में पहली बार केकेआर के खेमे में नजर आए शाहरुख के बेटे आर्यन February 18, 2021 at 03:17AM

चेन्नै इंडियन प्रीमियर लीग () के लिए 14वें एडिशन की नीलामी में गुरुवार को चेन्नै में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Ridesrs) फ्रैंचाइजी के को ऑनर शाहरुख खान के बेटे आर्यन (Aryan)और जूही चावला की बेटी जान्हवी (Jahnavi) भी नजर आए। यह पहला मौका है जब नीलामी में आर्यन खान ने हिस्सा लिया। दोनों स्टार किड्स को नीलामी से पहले ब्रीफिंग के दौरान केकेआर के टेबल पर बैठे नजर आए। केकेआर (KKR) के सीईओ वेंकी मैसूर, जय मेहता और असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) भी केकेआर के टेबल पर मौजूद थे। यह पहला मौका है जब उन्हें नीलामी के दौरान केकेआर के टेबल पर बैठे हुए देखा गया। आर्यन और जान्हवी का फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसपर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जूही चावला ने जताई खुशी जूही चावला ने ऑक्शन के दौरान की एक फोटो ट्वटिर पर शेयर किया जिसमें शाहरुख खान, जूही की बेटी जान्हवी और जय मेहता नजर आ रहे हैं। इस फोटो का कैप्शन जूही ने लिखा, ' केकेआर के दोनों किड्स आर्यन और जान्हवी को आईपीएल ऑक्शन टेबल पर देखकर बहुत खुशी हो रही है।' आईपीएल ऑक्शन में शाहरुख और जूही नहीं बल्कि आर्यन और जान्हवी फ्लैग को उठाए नजर आए। शाहरुख के सबसे बड़े बेटे आर्यन केकेआर को लंबे समय से फॉलो करते आ रहे हैं। वह केकेआर के मैचों में हमेशा से स्टेडियम आते रहे हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में भी आर्यन को अपने पिता शाहरुख के साथ स्टैंड में बैठे देख गया था। आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में हुआ था।

भास्कर एक्सप्लेनर:IPL ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर क्यों लुटाया खजाना? मॉरिस, मैक्सवेल और गौतम हाईएस्ट पेड क्यों बने? जानिए सभी जवाब February 18, 2021 at 03:07AM

अपने हीरो कोहली के साथ खेलेगा विस्फोटक बल्लेबाज, T20 में 37 गेंदों में जड़ा था शतक February 18, 2021 at 02:09AM

चेन्नैसैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के एक मुकाबले में महज 37 गेंदों में शतक जड़ने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) को रॉयल चैलेंसजर्स बैंगलोर (RCB) ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है। केरल का यह बल्लेबाज आईपीएल-2021 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ खेलते दिखेगा। इस ओपनर ने हाल ही में विराट कोहली के साथ ओपनिंग करने के अपने सपने का खुलासा किया था। इस तरह RCB फ्रैंचाइजी ने ही उनपर बोली लगाई और टीम से जोड़ा। भाई ने अपने हीरो का दिया था नामरोचक बात यह है कि इस मोहम्मद अजरुद्दीन का भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से एक खास कनेक्शन है। दरअसल, अजहरुद्दीन का जन्म 1994 में हुआ। उस वक्त अजहरुद्दीन की दीवानगी चरम पर थी। उनके चाहने वालों में युवा बल्लेबाज के बड़े भाई कमरुद्दीन भी शामिल थे। उन्होंने ही अपने छोटे भाई को अपने फेवरिट खिलाड़ी का नाम दिया। हालांकि, उनके माता-पिता कुछ और नाम रखना चाहते थे। पढ़ें- अजहर के नाम से हैं मशहूरखैर, जब नाम रखा गया तो उस वक्त कहां किसे पता था कि यह अजहरुद्दीन भी अपने भाई के आइडल की तरह क्रिकेटर बनेगा और ऐसी ऐतिहासिक पारी खेलेगा। अब बात करते हैं अजहरुद्दीन के क्रिकेट करियर की। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत 2015 में की थी। अजहर के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने अब तक 22 फर्स्ट क्लास मैच में 959 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। पढ़ें- टी-20 का पहला शतकटी-20 की बात करें तो उन्होंने 21 मैचों में 404 रन बनाए हैं और मुंबई के खिलाफ लगाया गया शतक उनके करियर का पहला शतक है। इससे पहले उनके नाम अर्धशतक भी नहीं था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आठ चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी शतक तक पहुंचने के दौरान केवल चार डॉट बॉल खेली। वे 54 गेंद में नौ चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन बनाकर लौटे। पढ़ें- दूसरा सबसे तेज शतकमोहम्मद अजहरुद्दीन का शतक सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी का दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले ऋषभ पंत ने साल 2018 में 32 गेंद में शतक लगाया था। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बाद भारतीयों में उन्होंने ही सबसे तेज शतक लगाया है। यही नहीं, वह केरल के लिए टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले केरल की ओर साल 2013 में रोहन प्रेम के नाबाद 92 रन सर्वोच्च स्कोर था।

बीबीएल में कहर बरपाने वाले रिचर्डसन को IPLनीलामी में मिला इनाम, 14 करोड़ में बिके February 18, 2021 at 02:25AM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन (Jhye Richardson) को इंडियन प्रीमियर लीग () के 14वें एडिशन की नीलामी में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा । 24 वर्षीय रिचर्डसन रिचर्डसन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी मूल्य के साथ बोली की शुरुआत की। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने भी बोली लगानी शुरू कर दी, हालांकि बाद में पंजाब किंग्स भी इसमें शामिल हो गई और उन्होंने 14 करोड़ रुपये की बोली के साथ रिचर्डसन को खरीदा। मौजूदा सीजन की यह तीसरी सबसे महंगी बोली है। इससे पहले किस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स (Chris Morris Rajasthan Royals) ने 16.25 करोड़ रुपये में और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell RCB) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। झाए रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (Big Bash Leaghe) में पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर खेलते हैं। वह बीबीएल के मौजूदा सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 19 मैचों में 29 विकेट चटकाए थे। रिचर्डसन ने अपने करियर में अब तक कुल 62 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 78 विकेट दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया का ये दाएं हाथ का तेज गेंदबाज आईपीएल इतिहास में सबसे महंग पेसर्स में शामिल हो गया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में यह किसी खिलाड़ी की सर्वाधिक बोली है।

RCB ने पूरा किया बड़ा सपना, मैक्सवेल बोले- ट्रोफी के लिए लगा दूंगा जान February 18, 2021 at 01:18AM

चेन्नैइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में जारी नीलामी में पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। मैक्सवेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। इसके साथ ही मैक्सी का साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के साथ खेलने का सपना भी पूरा होने जा रहा है। बिकने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह फ्रैंचाइजी की ट्रोफी जीतने का सपना पूरा करने में मदद करेंगे। उन्होंने लिखा- इस सीजन में आरसीबी से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। टीम को ट्रोफी जितवाने में अपना सबकुछ झौंक दूंंगा। दरअसल, मैक्सवेल ने हाल ही में कहा था, 'आईपीएल में बैंगलोर के साथ जुड़ना पसंद करूंगा। डिविलियर्स मेरे आदर्श हैं और मैं हमेशा उनकी बल्लेबाजी देखने की कोशिश करता हूं। डिविलियर्स के साथ काम करना सुखद रहेगा। मेरे करियर में उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है।' मैक्सवेल ने कहा था, 'कोहली के नेतृत्व में खेलने और उनके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा और ऐसा होता है तो मैं इसका आनंद लूंगा।' पढ़ें- मैक्सवेल पर सबसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन करोड़ रुपये की बोली लगाई। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी फिर मैक्सवेल पर बोली लगानी शुरू कर दी और इसके बाद चेन्नै सुपर किंग्स ने छह करोड़ रुपये के साथ बोली शुरू की और फिर राजस्थान रॉयल्स भी बोली में कूद पड़े। चेन्नै 11.50 करोड़ रुपये तक मैक्सवेल की बोली लगा चुका था। पढ़ें- फिर आरसबी और ज्यादा आगे बढ़े और फिर सीएसके 13.5 करोड़ तक मैक्सवेल को खरीदने के लिए तैयार हो गया था। लेकिन फिर आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मैक्स्वेल को अपने साथ जोड़ लिया। मैक्सवेल को नए सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था।

युवराज सिंह का रेकॉर्ड तोड़ क्रिस मॉरिस ने रचा इतिहास, बने सबसे महंगे खिलाड़ी February 18, 2021 at 01:03AM

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने गुरुवार को चेन्नै में आयोजित खिलाड़ियों (IPL 2021 Auction) की नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में यह किसी खिलाड़ी की सर्वाधिक बोली है। मॉरिस आईपीएल के 13वें एडिशन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की ओर से खेले थे। मॉरिस ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था। पिछली बार विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली आरसीबी (RCB) ने मॉरिस को अपने साथ 10 करोड़ रुपये में जोड़ा था। 33 वर्षीय बोलिंग ऑलराउंडर मॉरिस ने आईपीएल 2020 में 9 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए थे। मॉरिस ने बल्ले से कुल 34 रन बनाए थे। आईपीएल में मॉरिस ने कुल 70 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 80 विकेट दर्ज है। ओवरऑल टी20 करियर की बात करें तो मॉरिस ने 218 टी20 में 270 विकेट चटकाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 9 रन देकर 4 विकेट है। मॉरिस को खरीदने की होड़ में आरसीबी के अलावा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी थी। एक समय आरसीबी ने 7 करोड़ की बोली लगाई वहीं मुंबई ने 9 करोड़ की बोली लगाई। मुंबई इसके बाद 10 करोड़ तक पहुंची। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 16 करोड़ की बोली लगाई थी। मॉरिस ने युवराज सिंह और पैट कमिंस का रेकॉर्ड तोड़ा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेल चुके मॉरिस ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के 16 करोड़ के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। युवराज को 2015 में दिल्ली ने रेकॉर्ड बोली में खरीदा था।

चीनी कंपनी वीवो की वापसी, आईपीएल के 14वें एडिशन में होगा टाइटल स्पॉन्सर February 18, 2021 at 01:32AM

चेन्नै इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चैयरमैन बृजेश पटेल (Brijesh Patel) ने पुष्टि की है कि इस साल होने वाले आईपीएल में वीवो की टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर वापसी होगी। पटेल ने चेन्नै में गुरुवार को आयोजित आईपीएल नीलामी के दौरान कहा, 'इस साल वीवो की आईपीएल के टाइटल प्रायोजक के रूप में वापसी हुई है।' अब आईपीएल का अगला सीजन वीवो आईपीएल के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले सीजन 13 में ड्रीम 11 टाइटल स्पांसर था। इस बीच आईपीएल (Indian Premier League) में दर्शकों की वापसी की भी संभावना है। हाल ही में भारत और इंग्लैंड (India vs England 2nd Test) के बीच यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की मंजूरी दी गई थी। पटेल ने कहा, 'हमने देखा कि दूसरे टेस्ट में दर्शक मौजूद थे। एक साल के अंतराल के बाद उम्मीद है कि इस साल आईपीएल में दर्शकों की वापसी हो सकती है।' कोरोना महामारी के कारण आईपीएल के 13वें एडिशन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था। फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रेकॉर्ड पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल का 14वां एडिशन कहां आयोजित होगा, देश में या विदेश में इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इस वजह से बाहर हुआ था वीवो पिछले साल पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद लोगों ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने की बात कही थी। देश में भारी विरोध के बाद VIVO कंपनी ने खुद पीछे हटने का फैसला लिया था। जून में पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद से ही कई लोगों ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने की बात कही थी। इसके अलावा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जब स्पॉन्सर रिटेन करने की बात कही थी, तो भी सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर विरोध जताया था। वीवो के साथ डील 2023 तक चलेगी।

ऑक्शन में मैक्सवेल की बल्ले-बल्ले, फैंस ने लिए विराट की टीम RCB के यूं मजे February 18, 2021 at 12:21AM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में नीलामी में पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मैक्सवेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। जिस अंदाज में उनके लिए CSK और RCB लड़े वह बड़ा ही रोचक था। आखिर में विराट की टीम ने बाजी मारी। इस पर फैंस की ओर से गजब का रिऐक्शन आ रहा है....

ग्लेन मैक्सवेल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नै सुपर किंग्स ने बोली लगानी शुरू की। फिर राजस्थान रॉयल्स भी बोली में कूद पड़ा। हालांकि, आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ लिया। मैक्सवेल को नए सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था।

Glenn Maxwell IPL 2021 Auction: ऑक्शन में मैक्सवेल की बल्ले-बल्ले, फैंस ने लिए विराट की टीम RCB के यूं मजे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में नीलामी में पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मैक्सवेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। जिस अंदाज में उनके लिए CSK और RCB लड़े वह बड़ा ही रोचक था। आखिर में विराट की टीम ने बाजी मारी।

इस पर फैंस की ओर से गजब का रिऐक्शन आ रहा है....

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे स्टीव स्मिथ, फ्रैंचाइजी ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा February 18, 2021 at 12:16AM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इंडियन प्रीमियर लीग () के 14वें एडिशन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलेंगे। स्मिथ को गुरुवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। स्मिथ ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था 31 वर्षीय स्मिथ आईपीएल के 13वें एडिशन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर खेला था। स्मिथ ने पिछले साल राजस्थान की ओर से 14 मैचों में कुल 311 रन बनाए थे जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। स्मिथ ने मौजूदा नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। आईपीएल में 95 मैच खेल चुके हैं स्मिथ आईपीएल के 13 साल के इतिहास में स्मिथ ने अब तक 95 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम कुल 2333 रन दर्ज है। इस दौरान स्मिथ के बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। स्मिथ का सर्वोच्च निजी स्कोर 101 रन रहा है। आईपीएल में स्मिथ का औसत 35.34 का रहा है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 129.25 रहा है। स्मिथ के ओवरऑल टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 209 टी20 मैचों में कुल 4438 रन जुटाए हैं जिसमें 1 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ ने 45 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 794 रन बनाए हैं जिसमें 90 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।

IPL Auction 2021: ग्लेन मैक्सवेल पर खूब हुई धनवर्षा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा February 18, 2021 at 12:17AM

चेन्नै ऑस्ट्रेलिया के मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2021 के लिए गुरुवार को हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये भारी-भरकम रकम देकर खरीदा। इस आक्रामक बैटिंग ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 2020 में खराब फॉर्म के कारण रिलीज कर दिया था। मैक्सवेल पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थे। मैक्सवेल के लिए चेन्नै सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी भिड़ंत देखने को मिली। वह जल्द ही 10 करोड़ तक पहुंच गए। उन्हें पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब (10.75 करोड़) रुपये में खरीदा था। यानी उन्हें बीते साल से चार करोड़ ज्यादा मिले हैं।

IPL 2021 : चेन्नै में थोड़ी देर में शुरू होगा मिनी ऑक्शन, किसकी भरेगी झोली, कौन रहेगा खाली? February 17, 2021 at 11:01PM

चेन्नै दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल (Indian Premier League) के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों पर चेन्नै में बोली लगाई जाएगी। कुल 292 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसमें से 164 खिलाड़ी भारतीय होंगे, जबकि 125 विदेशी क्रिकेटर हैं। इसके अलावा असोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी भी ऑक्शन में शामिल होंगे। LIVE अपडेट्स राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ में खरीदा IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल के बाद ऑक्शन की आधिकारिक शुरुआत बृजेश पटेल ने कहा कि मुश्किल वक्त था, कोविड-19के कारण पिछला सीजन संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया, महामारी के चलते बायो-बबल में रहना आसान नहीं था.. IPL गवर्निंग काउंसिल चेयरमैन बृजेश पटेल अधिकारियों का धन्यवाद दे रहे हैं, VIVO की आधिकारिक स्पॉन्सर के तौर पर वापसी आठ फ्रैंचाइजी के पास कुल 61 स्लॉट हैं, जिसमें सबसे ज्यादा विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 11 स्लॉट होंगे। आरसीबी के पास 35.4 करोड़ रुपये का पर्स है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास तीन ही स्लॉट हैं और उसका पर्स 10.75 करोड़ का है। पिछले साल यह चर्चा हो रही थी कि आईपीएल के 2021 सीजन में दो नई टीमों को शामिल किया जा सकता है लेकिन इसके बाद कोरोना आ गया और इस प्लान को एक साल के लिए टालना पड़ा। तो इस साल होने वाले आईपीएल में 8 ही टीमें होंगी। गुरुवार को इस सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी। यह नीलामी काफी छोटी रहने वाली है इसलिए बड़ी टीमें कुछ ही खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगी। मुंबई इंडियंस, जो अकसर बड़े दाम देती है, के पास कुल 15.35 करोड़ रुपये का बजट है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, जो बीते साल फाइनल तक पहुंची, के पास 13.50 करोड़ रुपये हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स के पास 19.90 करोड़ रुपये हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये बड़ी टीमें नीलामी के परंपरागत तरीके से दूर ही रहेंगी।

IPL Auction: हार्दिक पंड्या ने शेयर किया पुराना वीडियो, लिखा- बहुत लंबा सफर तय किया है February 17, 2021 at 09:28PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कई सितारे दिए हैं। आज इसके 14वें सीजन के लिए चेन्नै में नीलामी होगी। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। पंड्या के करियर को संवारने में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस लीग से पंड्या को पहचान मिली और वह अंतरराष्ट्रीय फलक पर छा गए। गुरुवार को पंड्या (Pandya) ने आईपीएल नीलामी (IPL Auction) के दिन एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने सफर की एक झलक दिखाई है। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) आज भारतीय क्रिकेट का अहम हिस्सा हैं। इस ऑलराउंडर ने अपने दम पर कई मैच जितवाए हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से पंड्या अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले पंड्या ने बताया था कि उनका जीवन हमेशा से इतना आसान नहीं था। हार्दिक के साथ ही उनके भाई क्रुणाल (Krunal Pandya) भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का हिस्सा हैं। दोनों भाइयों ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से पहले घरेलू स्तर पर बड़ौदा के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। इस वीडियो में हार्दिक कह रहे हैं कि जिस तरह इरफान पठान (Irfan Pathan) और युसुफ पठान (Yousuf Pathan) ने बड़ौदा और भारत के लिए दमदार खेल दिखाया है मैं चाहता हूं कि हम दोनों भाई भी ऐसा करें। उन्होंने ट्वीट किया, 'कभी अपनी सपनों की ताकत को नजरअंदाज न करें। मैं खुशकिस्मत और आभारी हूं #IPLAuction हमेशा मुझे इस बात को याद दिलाता है कि हमने कितना लंबा सफर तय किया है।' पंड्या ने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ मुंबई इंडियंस का ही प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अभी तक 80 मैच खेले हैं। 27 वर्षीय इस ऑलराउंडर के नाम 1349 रन और 42 विकेट लिए हैं। पंड्या ने मुंबई इंडियंस की 2019-2020 में जीत में अहम भूमिका निभाई। 2015 में पंड्या को सिर्फ एक मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया था। इस बोली ने ही पंड्या का करियर और किस्मत बदल दी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उससे पहले साल 2014 में भी पंड्या को कोई खरीदार नहीं मिला। उस समय वह इतना जाना पहचाना नाम नहीं थे और किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई थी।