Sunday, January 12, 2020

13वां दोहरा शतक, चेतेश्वर पुजारा बने रेकॉर्ड किंग January 12, 2020 at 06:58PM

राजकोटदिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने कर्नाटक के खिलाफ धांसू दोहरा शतक लगाया। उनके और शेल्डन जैकसन के साथ उनकी विशाल शतकीय साझेदारी से सौराष्ट्र ने रणजी ट्रोफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी सात विकेट पर 581 रन बनाने के बाद घोषित की। पुजारा (248) और जैकसन (161) ने तीसरे विकेट के लिए 294 रन की साझेदारी की। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे प्रेरक मांकड़ (नाबाद 86) ने भी शतक जड़ा। रेकॉर्ड 13वां दोहरा शतकरविवार को पुजारा 162 जबकि जैकसन 99 रन से आगे खेलने उतरे। पुजारा ने 390 गेंद का सामना करते हुए 24 चौके और एक छक्का मारा, जबकि जैकसन ने 299 गेंद की पारी में सात चौके और छह छक्के जड़े। पुजारा का यह 13वां प्रथम श्रेणी दोहरा शतक है। एक दिन पहले ही 50वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ने वाले पुजारा इस प्रारूप में सर्वाधिक दोहरे शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। पढ़ें- ऐसा है अन्य का रेकॉर्ड उन्होंने 2017 में अपने 12वें दोहरे शतक के साथ विजय मर्चेंट को पीछे छोड़ा था। पुजारा सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं जिनके नाम पर सात या इससे अधिक रणजी ट्रोफी दोहरे शतक दर्ज हैं। वह अजय शर्मा के साथ इस सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। अपना अधिकांश क्रिकेट हिमाचल प्रदेश की ओर से खेलने वाले पारस डोगरा के नाम 9 रणजी दोहरे शतक दर्ज हैं। पढ़ें- 6 हजार रन भी पूरे किएपुजारा अपनी इस पारी के दौरान रणजी ट्रोफी में छह हजार रन भी पूरे करने में सफल रहे। कर्नाटक की ओर से जगदीश सुचित, पवन देशपांडे और प्रवीण दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (00) का विकेट गंवाकर एक विकेट पर 13 रन बनाए। कर्नाटक की टीम अभी सौराष्ट्र से 568 रन से पीछे है। रेकॉर्ड लिस्ट में पुजारा
  • 13वीं फर्स्ट क्लास डबल सेंचुरी (एशियाई रेकॉर्ड)
  • 7वां रणजी ट्रोफी दोहरा शतक (संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर)
  • 5वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी (9वें भारतीय)
  • कर्नाटक के खिलाफ दो दोहरा शतक (ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी)
  • 13 फर्स्ट क्लास शतक लगाने वाले ओवरऑल तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज (198 मैच)
  • 6000 रणजी ट्रोफी रन बनाने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज (104 पारी)

No comments:

Post a Comment