Wednesday, December 18, 2019

टीम इंडिया की बड़ी जीत में बने ये धांसू रेकॉर्ड December 18, 2019 at 07:30PM

विशाखापत्तनम वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने बुधवार को वेस्ट इंडीज को विशखापत्तनम में वेस्ट इंडीज को 107 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ गई हैं। टीम इंडिया ने (159 रन, 138 गेंद, 17 चौके और 5 छक्के) और केएल राहुल (102 रन, 104 गेंद, 8 चौके, 3 छक्के) की शतकीय पारी के अलावा श्रेयस अय्यर (32 गेंदों में 53 रन) और ऋषभ पंत (16 गेंदों में 39 रन) की तूफानी बैटिंग की मदद से 5 विकेट पर 387 रन बनाए। इसके बाद की हैट-ट्रिक और मोहम्मद शमी के 3 विकेटों की बदौलत मेहमान टीम को 280 रनों पर समेट दिया। भारत की रनों के मामले में 5वीं सबसे बड़ी जीतभारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही सीरीज का जीवंत बनाए रखा है। रोचक बात यह है कि टीम इंडिया की रनों के मामले में वेस्ट इंडीज पर यह 5वीं सबसे बड़ी जीत है। आइए जानें मैच में बने अन्य रेकॉर्ड के बारे में.... 8वीं बार 150+ स्कोर, रोहित का वर्ल्ड रेकॉर्ड मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा के लिए यह 8वां मौका था जब उन्होंने वनडे में 150 या उससे अधिक का स्कोर किया। यह वर्ल्ड रेकॉर्ड है। उनके बाद डेविड वॉर्नर (6 बार), सचिन तेंडुलकर (5 बार) और क्रिस गेल (5 बार) का नंबर आता है। 2013 से अब तक कैलेंडर इयर में सर्वश्रेष्ठ स्कोर (भारत के लिए वनडे में) 2013: रोहित शर्मा (209) 2014: रोहित शर्मा (264) 2015: रोहित शर्मा (150) 2016: रोहित शर्मा (171*) 2017: रोहित शर्मा (208*) 2018: रोहित शर्मा (162) 2019: रोहित शर्मा (159) कैलेंडर इयर में 10वीं सेंचुरी, टूटा सचिन का रेकॉर्डविशाखापत्तनम में रोहित शर्मा ने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर में 28वीं सेंचुरी लगाई। यह इस साल भारत के लिए उनकी 10वीं सेंचुरी थी। उन्होंने सचिन तेंडुलकर के 21 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा सचिन ने 1998 में ओपनर के रूप में नौ सेंचुरी और छह हाफ सेंचुरी लगाई थीं। सचिन ने उस साल 32 पारियों (सभी वनडे इंटरनैशनल) में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं रोहित की इस साल 46वीं पारी में 10 सेंचुरी थी। इसमें वनडे, टेस्ट और टी20 सभी शामिल हैं। एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक छक्के का वर्ल्ड रेकॉर्ड (सभी फॉर्मेट में)
  • 77 रोहित शर्मा (2019) *
  • 74 रोहित शर्मा (2018)
  • 65 रोहित शर्मा (2017)
  • 63 एबी डिविलियर्स (2015)
  • 60 इयान मोर्गन (2019)
दो हैट-ट्रिक लेने वाले पहले इंडियन और दुनिया के छठे गेंदबाज भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो या अधिक हैट-ट्रिक लेने वाले पहले भारतीय और दुनिया के छठे गेंदबाज बने। कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में बुधवार को यहां शाई होप, जैसन होल्डर और अलजारी जोसेफ को आउट करके हैट-ट्रिक पूरी की। इससे पहले उन्होंने 21 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैट-ट्रिक बनाई थी।
बोलर हैट-ट्रिक देश
लसिथ मलिंगा 3 श्रीलंका
वसीम अकरम 2 पाकिस्तान
सकलैन मुश्ताक 2 पाकिस्तान
चमिंडा वास 2 श्रीलंका
ट्रेंट बोल्ट 2 न्यू जीलैंड
कुलदीप यादव 2 भारत
भारत के लिए हैट-ट्रिक लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं कुलदीप
बोलर vs कहां कब
चेतन शर्मा न्यू जीलैंड नागपुर 1987
कपिल देव श्रीलंका काेलकाता 1991
कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2017
मोहम्मद शमी अफगानिस्तान साउथैंम्पटन 2019
कुलदीप यादव वेस्ट इंडीज विशाखापत्तनम 2019
एक ओवर में सबसे अधिक रन (वनडे, भारत में) 31 रन: श्रेयस अय्यर/ऋषभ पंत vs वेस्ट इंडीज, विशाखापत्तनम (इसी मैच में) 28 रन: सचिन तेंडुलकर/अजय जडेजा vs न्यू जीलैंड, हैदराबाद (1999) 49 रन: जहीर खान/ अजित अगरकर vs जिम्बाब्वे, जोधपुर (2000)

No comments:

Post a Comment