Friday, January 22, 2021

स्वान का बड़ा बयान, इंग्लैंड से बोले- AUS को भूल जाओ, भारत बड़ी टीम, उसे हराओ January 22, 2021 at 01:38AM

लंदनइंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने अपनी टीम से कहा है कि ऑस्ट्रेलिया अब विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं रही और इसलिए उस पर ध्यान देने के बजाए अब इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि भारत को भारत में कैसे हराया जाय। इंग्लैंड को भारत के साथ उसके घर में ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 5 फरवरी से हो रही है। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेंगी। स्वान ने कहा कि अब भारत को भारत में हराना बड़ी उपलब्धि होगी। स्वान ने अंग्रेजी अखबार 'द सन' से कहा, 'इंग्लैंड हमेशा कहती थी कि एशेज सीरीज आ रही है। इसे छोड़िए। अगर आप विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना चाहते हैं तो इस ग्रह की सर्वश्रेष्ठ टीम बनिए, सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराने के बारे में मत सोचिए। हमें एशेज सीरीज से आगे बढ़ना होगा। यह इस देश की मानसिकता में है। अब ऑस्ट्रेलिया इस देश की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं रही। वह पहले हुआ करती थी।' उन्होंने कहा, 'वह अब नहीं है, लेकिन हम इसी से घिरे हैं। मुझे लगता है कि अब भारत को भारत में हराना काफी बड़ी उपलब्धि है। वह 2012 से अपने घर में एक तरह से अजेय हैं।' इंग्लैंड ने भारत को भारत के घर में 2012 में शिकस्त दी थी और स्वान उस टीम का अहम हिस्सा थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज 2-1 से हराकर इतिहास रचा है। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन से दुनियाभर के क्रिकेटर प्रभावित हैं।

No comments:

Post a Comment