Sunday, September 20, 2020

आईपीएल में लगातार 8वीं बार ओपनिंग मैच में हारी मुंबई इंडियंस, 7 साल में 4 बार चैम्पियन बनी, फाइनल में 3 बार चेन्नई को हराया September 19, 2020 at 08:44PM

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को अबुधाबी में खेले गए आईपीएल-13 के पहले मैच में, चेन्नई ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। मुंबई की ए हार, आईपीएल में उसके पहले मैच में हारने के ट्रेंड को बनाए रखेगी। पिछले आठ साल से मुंबई आईपीएल का पहला मैच नहीं जीत पाई है। 2013 में पहला मैच हारने का सिलसिला शुरू हुआ और अबतक जारी है। लेकिन पिछले आठ में से चार खिताब मुंबई ने ही जीते हैं।

आठ में से दो बार तो उसे चेन्नई ने ही हराया है

शनिवार को खेला गया आईपीएल-13 का पहला मैच, लगातार आठवां ऐसा पहला मैच था जिसमें मुंबई हार गई।

2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई को उसके पहले मैच में दो रनों से हराया था। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 41 रनों से हराया था। 2015 में भी कोलकाता के हाथों मुंबई सात विकेट से हारी थी।

2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने मुंबई पर नौ विकेट से जीत हासिल की थी। अगले साल 2017 में भी सुपर जाएंट्स ने सात विकेट से मुंबई को हराया था। 2018 में लौटी चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई को एक विकेट से मात दी और 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित की कप्तानी वाली टीम को 37 रनों से हरा दिया था।

2020 में भी कहानी नहीं बदली। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने फिर मुंबई को सीजन की शुरुआत जीत से नहीं करने दी।

पिछले आठ सीजन से हर एक सीजन को छोड़कर खिताब जीतते आई है मुंबई

सीजन

विनर

रनरअप

2019

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपरकिंग्स

2017

मुंबई इंडियंस

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स

2015

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपरकिंग्स

2013

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपरकिंग्स

हालांकि यह नहीं भूलना चाहिए की इन आठ सालों में मुंबई ने चार खिताब जीते हैं। मुंबई पहली बार 2013 में आईपीएल विजेता बनी, उसके बाद हर एक सीजन को छोड़कर उसके आईपीएल जीतने का सिलसिला जारी है।

2013 में आईपीएल जीतने के बाद एक साल छोड़कर 2015, 2015 में जीतने के बाद एक साल छोड़कर 2017 में और 2017 में जीतने के बाद एक साल छोड़कर 2019 में मुंबई ने खिताब जीता। 2013 और 2015 में तो मुंबई ने चेन्नई को ही हरा कर खिताब जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले आठ सीजन में दो बार चेन्नई ने मुंबई को पहले मैच में हराया, पिछले सात सीजन में तीन बार मुंबई ने चेन्नई को फाइनल में हराया

No comments:

Post a Comment