Thursday, August 20, 2020

क्या धोनी के इस मैच का जिक्र कर रहे थे पीएम मोदी? August 19, 2020 at 11:49PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को चिट्ठी लिखकर उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। पीएम ने न सिर्फ धोनी के आंकड़ों की तारीफ की बल्कि उनके सफर को भी सराहा। साथ ही साथ मोदी ने धोनी के परिवार के प्रति लगाव और जीवन में संतुलन की भी प्रशंसा की। इसके अलावा मोदी ने उस मैच का भी जिक्र किया जब धोनी के साथी खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे और वह मैदान पर अपनी बेटी जीवा के साथ खेल रहे थे। पीएम ने इसे विंटेज धोनी कहा। पीएम ने धोनी के लिए लिखा (PM Modi letter to MS Dhoni) कि उन्होंने देश के युवाओं को प्रेरित किया। पूर्व कप्तान के सेना के प्रति लगाव को भी पीएम (Dhoni love for Armed Forces) ने सराहा। इसके अलावा मोदी ने धोनी के परिवार को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। मोदी ने धोनी के चरित्र के एक पहलू का जिक्र करते हुए लिखा कि युवा इससे सीख सकते हैं। उन्होंने लिखा कि धोनी निजी और व्यावासिक जीवन को अलग रखने में सफल रहे और यह युवाओं के लिए एक सीख है। पीएम ने एक टूर्नमेंट का जिक्र किया जब धोनी मैदान पर अपनी बेटी के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे और उनके करीब मौजूद सभी लोग जश्न मना रहे थे। धोनी की इस खूबी को पीएम ने सराहा है। 2018 का आईपीएल फाइनल पीएम ने जिस मैच का जिक्र किया है वह आईपीएल 2018 (IPL 2018 Final) का खिताबी मुकाबला हो सकता है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Risers Hyderabad) को हराकर चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने तीसरी बार ट्रोफी जीती थी। हालांकि धोनी कई बार अपनी बेटी जीवा के साथ मैदान पर जश्न मनाते रहे हैं। पर मोदी ने टूर्नमेंट जीतने की बात कही है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह 2018 का आईपीएल फाइनल हो सकता है। इस मैच के बाद जहां टीम के सभी साथी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तब जीवा दौड़कर धोनी () के पास आ गई थी और धोनी ने उसे गोद में उठा लिया था। इसके बाद धोनी अपनी बेटी के साथ खेलने में लग गए थे। पीएम ने धोनी के इसी मानवीय पहलू को चिट्ठी में लिखा। दो साल बाद हुई थी चेन्नै की वापसी साल 2018 में चेन्नै की टीम दो साल के बैन के बाद लौटी थी। यह धोनी, चेन्नै सुपर किंग्स और उनके फैंस के लिए बहुत इमोनशनल लम्हा था। फाइनल में हैदराबाद ने छह विकेट पर 178 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। जवाब में शेन वॉटसन के शानदार शतक की मदद से चेन्नै ने 8 विकेट के अंतर से मैच जीता था।

No comments:

Post a Comment