Friday, August 14, 2020

युवेंटस के नए मैनेजर पिरलो की सैलरी 15 करोड़ रु., यह रोनाल्डो को मिलने वाली राशि से 18 गुना कम August 14, 2020 at 05:52PM

इटली के आंद्रे पिरलो को हाल ही में युवेंटस ने अपना नया मैनेजर बनाया है। क्लब की ओर से उन्हें हर साल 1.6 मिलियन पाउंड (करीब 15 करोड़ रु.) मिलेंगे। यह राशि बतौर मैनेजर काफी कम है। उनसे ज्यादा राशि तो युवेंटस के 19 खिलाड़ियों को मिलती है। क्लब के सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं, जिन्हें पिरलो से कम राशि मिलती है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 28 मिलियन पाउंड (करीब 275 करोड़ रु.) मिलते हैं। यह पिरलो को मिलने वाली राशि से 18 गुना ज्यादा है।

युवेंटस की ओर से सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

खिलाड़ी कमाई
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 275
डी लिट 62
हिगुएन 60
जेनिच 60
डायबाला 58
रामसे 56
रेबियट 56
बोनुची 51
सेजेस्ने 51
खेडिरा 51

कमाई करोड़ रुपए में

बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी की 2019 में 1180 करोड़ रुपए की कमाई हुई।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इटली के आंद्रे पिरलो को हाल ही में युवेंटस का मैनेजर बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment