Monday, January 20, 2020

वाइल्डकार्ड से आईं शारापोवा पहले ही राउंड में बाहर, क्रोएशिया की डोना वेकिच ने हराया; नडाल और वावरिंका जीते January 20, 2020 at 08:41PM

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन मंगलवार को 2008 की चैम्पियन रूस की मारिया शारापोवा को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। वे वाइल्डकार्ड से टूर्नामेंट में आईं थी। शारापोवा को 19वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया की डोन्ना वेकिच ने शिकस्त दी। वेकिच ने यह मुकाबला 6-3, 6-4 से अपने नाम किया। 32 साल की शारापोवा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 145वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर, मेन्स सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफएल नडाल ने जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने बोलिविया के हूगो डेलियन को 6-2, 6-3, 6-0 से हरा दिया।

मेन्स सिंगल्स के अन्य मुकाबलों में स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका, रूस के करेन खाचानोव, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम और क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने जीत दर्ज की। 2014 के चैम्पियन वावरिंका ने बोस्निया के दमिर जुमहुर को 7-5 6-7(4) 6-4 6-4 से हरा दिया। खाचानोव ने स्पेन के मारियो विलेला मार्टिनेज को 4-6 6-4 7-6(4) 6-3 से शिकस्त दी। थिएम ने फ्रांस के एड्रियन मनारिनो को 6-3 7-5 6-2 से हराया। वहीं, सिलिच ने फ्रांस के कोरेंटिन माउटेट को 6-3, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

शारापोवा पर 2016 में 15 महीने का प्रतिबंध लगा था
शारापोवा 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान ड्रग टेस्ट में फेल हो गईं थी। इसके बाद उनपर 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। वे प्रतिबंध के बाद अपने पुराने फॉर्म में नहीं लौट सकी हैं। पिछले साल वे कंधे की चोट के कारण भी टेनिस कोर्ट से बहुत दिन तक बाहर रही थीं। शारापोवा लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के पहले ही राउंड में बाहर हो गईं। इससे पहले वे पिछले साल यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन में भी हार गईं थी।

डोन्ना वेकिच ने शारापोवा को सीधे सेटों में हराया।

प्लिस्कोवा ने फ्रांस की क्रिस्टिना मलाडेनोविच को हराया
दूसरी ओर, वर्ल्ड नंबर-2 महिला खिलाड़ी चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने पहले राउंड में जीत दर्ज की। उन्होंने फ्रांस की क्रिस्टिना मलाडेनोविच को 6-1, 7-5 से हराया। प्लिस्कोवा अब तक ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सकी हैं। वे 2016 में यूएस ओपन के फाइनल में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर के खिलाफ हार गईं थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मारिया शारापोवा 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीती थीं।

No comments:

Post a Comment