Monday, January 20, 2020

आग पीड़ितों की मदद: ऑस्ट्रेलिया ने हॉकी इंडिया को शुक्रिया कहा January 19, 2020 at 10:42PM

मेलबर्नहॉकी ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों की मदद करने के लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त किया है। हॉकी ऑस्ट्रेलिया की अध्यक्ष मेलेनी वूसनाम ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद का मदद के लिए आभार व्यक्त किया। हॉकी इंडिया ने ‘रेडक्रॉस बुशफायर अपील’ में 25,000 डॉलर का दान दिया। इसके अलावा उसने हॉकी ऑस्ट्रेलिया को नीलामी के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों के हस्ताक्षर वाली दो शर्ट भी प्रदान की। वूसनाम ने कहा, ‘मैं हमारे देश में इस मुश्किल समय में हमारे अंतरराष्ट्रीय साथियों से मिले सहयोग का जिक्र करना चाहती हूं। हम हॉकी इंडिया का रेडक्रॉस बुशफायर अपील में योगदान को स्वीकार करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।’

No comments:

Post a Comment