Tuesday, December 24, 2019

विज्डन ने दशक की टेस्ट-वनडे टीम चुनी; धोनी, रोहित और कोहली के साथ अश्विन भी शामिल December 24, 2019 at 12:55AM

खेल डेस्क. विज्डन ने दशक की टेस्ट और वनडे इलेवन की घोषणा मंगलवार को की। भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम में जगह दी गई है। उनके साथ रोहित शर्मा को भी शामिल किया गया। टेस्ट टीम में कोहली के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी नाम है। लिस्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के किसी भी खिलाड़ी का नाम है।

कोहली ने 94 टेस्ट में 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए। इस दौरान 27 शतक और 25 अर्धशतक लगाए। दूसरी ओर, अश्विन ने 70 टेस्ट में 362 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 27 बार एक पारी में पांच विकेट लिए। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी मंगलवार को वनडे और टेस्ट टीम की लिस्ट जारी की थी। जिसमें धोनी को वनडे का कप्तान और कोहली को टेस्ट का कप्तान बनाया गया था। वनडे टीम में कोहली और रोहित शर्मा के भी नाम थे।

रोहित ने इस सालवर्ल्ड कप में 5 शतक लगाए थे
कोहली 242 वनडे में 59.84 की औसत से 11609 रन बनाए। इस दौरान भारतीय कप्तान ने 43 शतक और 55 अर्धशतक लगाए। रोहित शर्मा 221 वनडे में 8944 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 49.14 का रहा। उन्होंने 28 शतक और 43 अर्धशतक बनाए। रोहित ने इस तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2442 रन बनाए हैं। वे एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित ने वर्ल्ड कप में 5 शतक की मदद से 648 रन बनाए थे।

धोनी ने इस दशक में ही वर्ल्ड कप जिताया था
धोनी इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वे वेस्टइंडीज (होम और अवे दोनों), दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज नहीं खेले थे। उन्होंने 350 वनडे में 10773 रन बनाए। इस दौरान 10 शतकीय पारी खेली। 73 अर्धशतक लगाया। उनके नेतृत्व में इसी दशक में भारत वनडे वर्ल्ड (2011) और चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) जीता था।


टेस्ट टीम

खिलाड़ी देश
एलिस्टर कुक इंग्लैंड
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया
कुमार संगाकारा श्रीलंका
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली भारत
बेन स्टोक्स इंग्लैंड
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका
रविचंद्रन अश्विन भारत
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका
कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड


वनडे टीम:

खिलाड़ी देश
रोहित शर्मा भारत
विराट कोहली भारत
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका
जोस बटलर इंग्लैंड
शाकिब अल हसन बांग्लादेश
महेंद्र सिंह धोनी भारत
लासिथ मलिंगा श्रीलंका
मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी के नेतृत्व में इस दशक में भारत ने वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीता था। (फाइल)

No comments:

Post a Comment