Thursday, December 26, 2019

एंडरसन मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दशक के 5वें गेंदबाज, लकमल ने दो बार यह कारनामा किया December 26, 2019 at 12:15AM

खेल डेस्क. इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले इस दशक के 5वें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में हासिल की। एंडरसन ने डीन एल्कर को शून्य पर आउट किया। इससे पहले श्रीलंका के सुरंगा लकमल, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और द. अफ्रीका के डेल स्टेन यह कारनामा कर चुके हैं। लकमल ने 2010 और 2017 में दो बार यह कारनामा किया।

एंडरसन 150 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। साथ ही वे इतने मैच खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के 8वें खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड की ओर से एलेस्टर कुक ने सबसे ज्यादा 161 टेस्ट खेले हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर 200 मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। ऑलराउंडर में सबसे ज्यादा 166 टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ने खेले हैं।

लकमल ने राहुल को सीरीज की पहली गेंद पर आउट किया था
द. अफ्रीका के डीन एल्गर टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के हरबर्ट सटक्लिफ सबसे पहले 1932/33 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आउट हुए थे। वहीं, पिछली बार भारतीय खिलाड़ी लोकेश राहुल 2017/18 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की पहली गेंद पर पवेलियन लौटे थे। राहुल को लकमल ने ही 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच की पहली गेंद पर आउट किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

No comments:

Post a Comment