Tuesday, October 5, 2021

'भूल गए हैं बैटिंग'- दिल्ली के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की 'सुपर स्लो' पारी, भड़के फैंस ने कहा October 04, 2021 at 08:41PM

आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले फैंस बड़ी बेताबी से महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि धोनी ऐसी पारियां खेलेंगे जो यादगार बन जाएंगी। लेकिन इस सीरीज में अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी 10वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। फैंस को आशा थी कि आज वह इस मौके का फायदा जरूर उठाएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी अब अपने पुराने रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। वह बड़े शॉट्स नहीं खेल पा रहे हैं। फैंस को जिस धोनी को देखने की आदत है वह उसके आसपास भी नहीं देख रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सोमवार को धोनी काफी धीमा खेला जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस में प्रतिक्रिया देखी गई।


'भूल गए हैं बैटिंग'- दिल्ली के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की 'सुपर स्लो' पारी, भड़के फैंस ने कहा

आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले फैंस बड़ी बेताबी से महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि धोनी ऐसी पारियां खेलेंगे जो यादगार बन जाएंगी। लेकिन इस सीरीज में अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी 10वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। फैंस को आशा थी कि आज वह इस मौके का फायदा जरूर उठाएंगे।



सेट हो गए थे धोनी
सेट हो गए थे धोनी

धोनी सेट भी हो गए थे और फैंस को लगने लगा कि आज हेलिकॉप्टर शॉट्स देखने को मिलेंगे। उन्हें लगने लगा कि आखिरी ओवरों में धोनी के बड़े शॉट चेन्नई को मजबूत स्कोर तक पहुंचा पाएंगे। इसके बाद रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो को भी बैटिंग करने आना था।



क्या हो गया है धोनी को
क्या हो गया है धोनी को

फैंस ने धोनी की इस धीमी पारी की खूब आलोचना की। वहीं कुछ का कहना था कि यह पिच ही ऐसी थी जिस पर तेज बल्लेबाजी नहीं की जा सकती थी।



20वें ओवर में आउट हुए धोनी
20वें ओवर में आउट हुए धोनी

हालांकि धोनी टीम को जरूरी रफ्तार नहीं दे सके। उन्होंने 27 गेंदों पर सिर्फ 18 रन ही बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 66.67 का रहा। वह पारी के 20वें ओवर में आउट हुए। अंबाती रायुडू ने भी 55 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी की मदद से चेन्नई की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 136 रन तक पहुंच सकी।



No comments:

Post a Comment