Friday, September 3, 2021

हरविंदर सिंह का धमाल, पैरालिंपिक में मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय तीरंदाज September 03, 2021 at 03:02AM

तोक्यो तोक्यो पैरालिंपिक () में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को (Harvinder Singh) ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में भारत को कांस्य पदक दिलाया। हरविंदर ने कोरिया के एमएस किम को हराया। हरियाणा के हरविंदर ने रोमांचक शूट ऑफ मैच मैच में किम को 6-5 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। भारत का तोक्यो पैरालिंपिक खेलों में यह 13वां पदक है। हरविंदर पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए हैं। इससे पहले सेमीफाइनल में हरविंदर को अमेरिकी तीरंदाज के मथेर के खिलाफ 4-6 से हार का सामना करना पड़ा था। हरविंदर रैंकिंग राउंड में 21वें स्थान पर रहे थे और उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिका के केविन माथेर से मिली हार से पहले तीन एलिमिनेशन मुकाबले जीते। भारत का पैरालिंपिक में आज का यह तीसरा और कुल 13वां पदक है। कांस्य पदक मुकाबले में हरविंदर ने पहला सेट 26-24 से अपने नाम किया लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 29-27 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में हरविंदर ने 28 का स्कोर किया जबकि किम 25 का स्कोर ही कर सके। हरविंदर ने 4-2 की बढ़त ली और उन्हें पदक जीतने के लिए अगला राउंड अपने नाम करने की जरूरत थी। लेकिन चौथे सेट में दोनों तीरंदाजों ने 25-25 का स्कोर किया और दोनों को एक-एक अंक मिला। पांचवें सेट में हरविंदर ने 26 का स्कोर किया लेकिन किम ने उनसे एक अंक ज्यादा का स्कोर कर मुकाबले को शूटऑफ में पहुंचा दिया। शूटऑफ में किम ने आठ का जबकि हरविंदर ने 10 का शॉट खेला। प्रवीण ने ऊंची कूद टी64 वर्ग में जीता सिल्वर इससे पहले आज ऊंची कूद टी64 वर्ग में प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीता था। प्रवीण ने एशिया रेकॉर्ड तोड़ते हुए 2.07 मीटर का जम्प कर दूसरा स्थान हासिल किया और भारत को रजत पदक दिलाया। प्रवीण अपने पहले प्रयास में 2.07 मीटर के मार्क को हासिल नहीं कर सके थे। हालांकि, उन्होंने आसानी से दूसरे प्रयास में इसे हासिल किया। हरविंदर की इस ऐतिहासिक पदक जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। अवनी ने दूसरा अपना दूसरा मेडल जीता प्रवीण के बाद 19 वर्षीय भारतीय शूटर अवनी लेखरा ने शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 में 445.9 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। अवनी का एक ही पैरालिंपिक में उनका दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर राफाइनल में गोल्ड मेडल हासिल किया था। यह भारत का 12वां मेडल था। भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खाते में फिलहाल 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हैं। यह पैरालिंपिक इतिहास में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2016 में रियो में 2 गोल्ड सहित 4 मेडल जीते थे।

No comments:

Post a Comment