Sunday, August 15, 2021

नहीं रहे जर्मनी के महान फुटबॉलर गर्ड मुलर, बुंदेसलीगा में 365 गोल करने का रेकॉर्ड August 15, 2021 at 03:18AM

म्यूनिखबायर्न म्यूनिख और जर्मनी के स्टार फुटबॉलर गर्ड मुलर का रविवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। बायर्न म्यूनिख क्लब ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। क्लब के लिए 566 गोल करने वाले मुलर के नाम बुंदेसलीगा में अब भी सबसे ज्यादा 365 गोल करने का रेकॉर्ड है। मुलर ने 1972 में जर्मनी को यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके दो साल बाद 1974 में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में विजयी गोल करके टीम को विश्व कप ट्राफी दिलाई थी, उन्होंने जर्मनी के लिए 62 मैच खेले और 68 गोल दागे थे। मुलर ने बायर्न के लिए 607 मैच खेले और वह सात मौकों पर लीग में शीर्ष स्कोरर रहे थे। वह 1964 में क्लब से जुड़े थे, जिसके बाद क्लब ने चार लीग खिताब और चार जर्मन कप खिताब हासिल किए थे।

No comments:

Post a Comment