Tuesday, July 6, 2021

सचिन ने भारतीय ओलिंपिक दल को किया सपोर्ट, शेयर किया खास वीडियो July 06, 2021 at 02:28AM

नई दिल्लीमहान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने आगामी ओलिंपिक में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि महामारी के बीच मुश्किल समय में भी उन्होंने हार नहीं मानी और तोक्यो ओलिंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किए गए तोक्यो ओलिंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा। इन खेलों में भारत के 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तेंडुलकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘जब हम तिरंगे का प्रतिनिधित्व होते हुए देखते हैं तो रोमांच से हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस ओलिंपिक में भी इससे अलग नहीं होना चाहिए और हम सभी भारत से हौसलाअफजाई करेंगे क्योंकि आप हमें गौरवान्वित करेंगे।’ इस महान बल्लेबाज ने ट्वीट के साथ वीडियो संदेश में कहा, ‘महामारी के दौरान हम सभी ने चुनौतियों का सामना किया जिसमें हमारे खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और मुझे पता है कि वे तोक्यो ओलिंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हार-जीत में मिली सेकंड (सेकंड का 1000वां हिस्सा) का अंतर होता है। और इसके लिए उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। इस समय उन्हें हमारी शुभकामनाओं और समर्थन की जरूरत है। चलो भारत का हौसलाअफजाई करें।’ भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलिंपिक खेलों में जगह बनायी है। छह बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरीकोम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक चुना गया है।

No comments:

Post a Comment