Thursday, June 17, 2021

तोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम चुनी, रानी रामपाल को कमान June 17, 2021 at 01:29AM

बेंगलुरूभारत ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले तोक्यो खेलों के लिए 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी, जिसमें आठ खिलाड़ी ओलिंपिक पदार्पण करेंगी। टीम में आठ अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 2016 रियो ओलिंपिक में खेली थीं। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल संभालेंगी। ओलिंपिक पदार्पण करने वाली आठ खिलाड़ी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी और सलीमा टेटे हैं। टेटे ने ब्यूनर्स आयर्स में हुए 2018 युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुआई की थी, जिसने रजत पदक जीता था। भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरी बार ओलिंपिक खेलों में शिरकत करेगी और यह लगातार दूसरी बार है। टीम ने 1980 और 2016 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। टीम इस प्रकार है:गोलकीपर : सविता डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता मिडफील्डर: निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखराम्बाम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे फॉरवर्ड : रानी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी।

No comments:

Post a Comment