Sunday, February 14, 2021

भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट @ चेन्नै, देखिए मैच के LIVE अपडेट्स February 14, 2021 at 04:44PM

चेन्नैभारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में आज तीसरे दिन का खेल सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 'पंच' की बदौलत भारतीय टीम ने चेन्नै टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 134 रन पर समेट दी। इस तरह भारत को पहली पारी में 195 रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरे दिन स्टंप्स के समय भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए थे। भारत की कुल बढ़त अब 249 रन की हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर ओपनर रोहित शर्मा 25 और चेतेश्वर पुजारा 7 रन पर नाबाद लौटे। इससे पहले इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 329 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड की पहली पारी 134 रन पर सिमटी अश्विन के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम अपनी पहली पारी में मात्र 134 रन ही बना सकी। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे और इस तरह पहली पारी में मेजबानों को 195 रन की बढ़त हासिल हुई। अश्विन ने ब्रॉड को आउट कर इंग्लैंड की पारी समेट दी। ब्रॉड 2 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बेन फॉक्स ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा ओली पोप ने 22, बेन स्टोक्स ने 18 और डॉम सिबली ने 16 रन का योगदान दिया। अश्विन ने 43 रन देकर 5 विकेट लिए। पेसर ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले जबकि सिराज ने भारत में अपने पहले टेस्ट में एक विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में बनाए 329 रनसीरीज में 0-1 से पीछे चल रहे भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे दिन 77 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओली स्टोन ने कुलदीप यादव के रूप में भारत को 9वां झटका दिया। कुलदीप 15 गेंद खेलने के बावजूद खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद सिराज को बेन फोक्स के हाथों कैच करा भारतीय पारी का अंत किया। सिराज ने 4 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने सर्वाधिक 4 जबकि ओली स्टोन ने 3 विकेट चटकाए। जैक लीच ने दो और जो रूट ने एक विकेट लिया।

No comments:

Post a Comment