Thursday, January 21, 2021

भारत से हार पचा नहीं पा रहे ऑस्ट्रेलियाई, दिग्गज ने की स्मिथ को कप्तान बनाने की वकालत January 21, 2021 at 03:01AM

सिडनीपूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि टिम पेन का कोई विकल्प नहीं होने पर 2018 में गेंद से छेड़खानी प्रकरण में शामिल होने के बावजूद स्टीव स्मिथ को फिर ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया जा सकता है। पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया। चैपल ने ‘वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोटर्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर परिस्थितियां ऐसी बनी तो उन्हें फिर कप्तान बनाया जा सकता है।’ उन्होंने सवाल दागा कि डेविड वॉर्नर के कप्तान बनने पर आजीवन प्रतिबंध है लेकिन स्मिथ पर क्यों नहीं है जबकि गेंद से छेड़खानी मामले में उनकी भूमिका बड़ी थी। उन्होंने कहा, ‘स्मिथ और वॉर्नर एक श्रेणी में क्यों नहीं हैं। स्मिथ पर कप्तानी के लिए 24 महीने का ही प्रतिबंध क्यों लगाया गया, वॉर्नर पर आजीवन प्रतिबंध क्यों है।’

No comments:

Post a Comment