Wednesday, September 23, 2020

कौन हैं 'हिंदुस्तानी जलपरी' आरती साहा? जिन पर गूगल ने बनाया डूडल September 23, 2020 at 07:39PM

नई दिल्लीसर्च इंजन गूगल (Google) ने गुरुवार को दिग्गज भारतीय महिला तैराक को याद किया। आरती की आज यानी 24 सितंबर 2020 को 80वीं जयंती है। वह साल 1959 में तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वालीं पहली एशियाई महिला बनी थीं। कोलकाता में जन्मीं आरती साहा ने 16 घंटे और 20 मिनट में 67.5 किमी की दूरी तय की थी। उन्हें साल 1960 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था और वह इस सम्मान को पाने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी रहीं। साल 1994 में 23 अगस्त को कोलकाता में उनका निधन हो गया था। उन्हें 'हिंदुस्तानी जलपरी' से भी जाना जाता है। गूगल ने डूडल के जरिए उन्हें याद किया। गूगल के इस डूडल में इंग्लिश चैनल में आरती का ग्राफिक बनाया गया है जो तैरते हुए नजर आ रही हैं। आरतीने 1959 में इंग्लिश चैनल पार करने के बाद भारतीय ध्वज फहराया था। यह उनका दूसरा प्रयास था। इसके एक साल बाद ही उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया और वह इस सम्मान को पाने वालीं पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

No comments:

Post a Comment