Wednesday, September 23, 2020

IPL: रोहित के इन 6 छक्कों से बेदम हुआ कोलकाता, मुंबई की बड़ी जीत September 23, 2020 at 04:46PM

धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने अबु धाबी में ताबड़तोड़ 6 छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित की टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत भी दर्ज की।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। चार बार की चैंपियन मुंबई ने सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। इस मुकाबले में रोहित पूरी तरह छाए रहे, जो मैन ऑफ द मैच भी चुने गए।

IPL 2020: रोहित शर्मा के इन 6 छक्कों से बेदम हुआ कोलकाता, मुंबई ने दर्ज की जीत

धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने अबु धाबी में ताबड़तोड़ 6 छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित की टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत भी दर्ज की।

मुंबई ने केकेआर को 49 रन से दी शिकस्त
मुंबई ने केकेआर को 49 रन से दी शिकस्त

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 के 5वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हराया। मुंबई ने रोहित शर्मा (80) की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए, जिसके बाद केकेआर टीम 9 विकेट पर 146 रन बना सकी। मुंबई की इस सीजन में 2 मैचों में यह पहली जीत है जबकि कोलकाता का यह सीजन का पहला ही मैच था।

​रोहित ने मैच में लगाए 6 छक्के
​रोहित ने मैच में लगाए 6 छक्के

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपने पुराने रूप में नजर आए और उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच में कुल 6 छक्के जड़े। उन्होंने 54 गेंदों पर 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वह ओपनिंग करने उतरे और चौथे विकेट के रूप में टीम के 177 के स्कोर पर आउट हुए, जिन्हें युवा पेसर शिवम मावी ने पैट कमिंस के हाथों कैच कराया।

Hitman is adjudged the Man of the Match for his match-winning knock of 80 off 54 deliveries.#Dream11IPL #KKRvMI pic.twitter.com/nwReQGCc9o
— IndianPremierLeague (@IPL) September 23, 2020

​IPL में 200 छक्के पूरे
​IPL में 200 छक्के पूरे

रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली और वह इस टी20 टूर्नमेंट में 200 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय भी बन गए। रोहित ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होने अपने 190वें मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया।

​धोनी के बाद दूसरे भारतीय बने रोहित
​धोनी के बाद दूसरे भारतीय बने रोहित

रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने इस लीग में 200 छक्के पूरे किए थे। धोनी ने 192 मुकाबलों में 212 छक्के लगाए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा सिक्स: रोहित चौथे नंबर पर, टॉप पर गेल
IPL में सबसे ज्यादा सिक्स: रोहित चौथे नंबर पर, टॉप पर गेल

आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो क्रिस गेल सबसे आगे हैं जिन्होंने 12 मैचों में 326 छक्के लगाए हैं। इसके बाद एबी डि विलियर्स ने 155 मैचों में 214 छक्के लगाए हैं। रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले ओवरऑल चौथे बल्लेबाज हैं।

No comments:

Post a Comment