Tuesday, September 15, 2020

IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी पर है चेन्नै सुपर किंग्स का बड़ा दारोमदार September 15, 2020 at 07:48PM

नई दिल्ली (MS Dhoni) जब 19 सितंबर को (Chennai Super Kings) के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके नाम के आगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर लगा होगा। पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ( Retirement) अपने लंबे करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। टीम इंडिया में धोनी के भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी। और उनकी हर चाल का शायद अब उस तरह से आकलन नहीं किया जाएगा जैसा पहले किया जाता था। धोनी एक महान परंपरा स्थापित कर चुके हैं और उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। और इसके बाद अब लग रहा है कि धोनी पूरी तरह खुलकर खेलेंगे। उनकी बल्लेबाजी में अब बिंदासपन नजर आएगा। और अगर धोनी ऐसे बल्लेबाजी करते हैं तो फिर दर्शकों को उनके पुराना अंदाज नजर आ सकता है। धोनी ने बीते साल जुलाई में 50 ओवर वर्ल्ड कप के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन चेन्नै सुपर किंग्स के कैंप से आ रहीं खबरों की मानें तो धोनी नेट्स में शानदार टच में नजर आ रहे हैं। हालांकि धोनी किस अंदाज में बल्लेबाजी करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा। कप्तान के रूप में यह सीजन उनके लिए अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सुरेश रैना और हरभजन सिंह के हटने के अलावा लंबे क्वॉरनटीन के कारण टीम को प्रैक्टिस के लिए अधिक समय भी नहीं मिला है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 30 के पार है। ऐसे खिलाड़ियों को मैनेज भी बहुत समझदारी से करना होगा। धोनी के अपने रेकॉर्ड को देखें इन हालात में धोनी अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं। टीम भी यही चाहेगी कि धोनी अधिक खुलकर खेलें और चेन्नै को चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनाएं। चेन्नै सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल
तारीख मैच समय मैदान
1 19 सितंबर, 2020 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नै सुपर किंग्स (MI vs CSK) शाम 7:30 (IST) अबू धाबी
2 22 सितंबर, 2020 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नै सुपर किंग्स (RR vs CSK) शाम 7:30 (IST) शारजाह
3 25 सिंतबर, 2020 चेन्नै सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) शाम 7:30 (IST) दुबई
4 2 अक्टूबर, 2020 चेन्नै सुपर किंग्स बनाम सन राइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) शाम 7:30 (IST) दुबई
5 4 अक्टूबर, 2020 किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नै सुपर किंग्स (KXIP vs CSK) शाम 7:30 (IST) दुबई
6 7 अक्टबूर, 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नै सुपर किंग्स (KKR vs CSK) शाम 7:30 (IST) अबु धाबी
7 10 अक्टूबर, 2020 चेन्नै सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) शाम 7:30 (IST) दुबई
8 13 अक्टूबर, 2020 सन राइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नै सुपर किंग्स (SRH vs CSK) शाम 7:30 (IST) दुबई
9 17 अक्टूबर, 2020 दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नै सुपर किंग्स (DC vs CSK) शाम 7:30 (IST) शारजाह
10 19 अक्टूबर, 2020 चेन्नै सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR) शाम 7:30 (IST) अबु धाबी
11 23 अक्टबूर, 2020 चेन्नै सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) शाम 7:30 (IST) शारजाह
12 25 अक्टूबर, 2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नै सुपर किंग्स (RCB vs CSK) दोपहर 3: 30 (IST) दुबई
13 29 अक्टूबर, 2020 चेन्नै सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) शाम 7:30 (IST) दुबई
14 1 नवंबर, 2020 चेन्नै सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (CSK vs KXIP) दोपहर 3:30 बजे अबू धाबी

No comments:

Post a Comment