Monday, February 10, 2020

फाइनल के बाद खिलाड़ियों में तनाव; आईसीसी ने बांग्लादेश के 3 और भारत के 2 प्लेयर को दोषी पाया, सभी ने गलती मानी February 10, 2020 at 06:23PM

खेल डेस्क. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भारतीय प्लेयर के साथ बदसलूकी और झड़प की थी। इस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश के 3 और भारत के 2 खिलाड़ियों को दोषी पाया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। आईसीसी ने बांग्लादेश के तौहीद, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन के साथ भारत के रवि बिश्नोई और आकाश सिंह को डिमेरिट पॉइंट दिए गए हैं।

मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने भी इस पर अफसोस जताया था और माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ी भावुक थे और जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। दक्षिण अफ्रीका के पोश्चफेस्ट्रूम में रविवार को खेले गए फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता था। मैच खत्म होने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ गए थे।

5 खिलाड़ी आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 3 को तोड़ने के दोषी पाए गए
आईसीसी ने कहा, ‘‘पांच खिलाड़ी आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 3 को तोड़ने के दोषी पाए गए। इस लिस्ट में कुछ सपोर्ट स्टाफ भी हैं। पांचों खिलाड़ियों ने गलती स्वीकार कर ली है। भारत के आकाश को आर्टिकल 2.21 के नियमों को तोड़ने का दोषी पाया गया। उन्हें आठ सस्पेंशन पॉइंट मिले। यह छह डिमेरिट अंक के बराबर है। इसे दो साल तक रिकॉर्ड में रखा जाएगा। रवि बिश्नोई को आर्टिकल 2.21 के नियमों को तोड़ने का दोषी पाया गया। उन्हें पांच सस्पेंशन पॉइंट मिले। यह पांच डिमेरिट अंक के बराबर है।’’

आईसीसी ने आगे कहा, ‘‘बिश्नोई ने मैच के दौरान एक अलग घटना के लिए आर्टिकल 2.5 को तोड़ने के लेवल 1 के आरोप को भी स्वीकार कर लिया। उन्होंने 23वें ओवर में अविषेक दास को आउट करने के बाद कई इशारे किए थे। इसके लिए उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए। इससे रवि के खाते में कुल 7 डिमेरिट अंक हो गए। यह अगले दो सालों तक रिकॉर्ड में रहेगा।’’

चारों अंपायर्स ने खिलाड़ियों के खिलाफ आरोप तय किए
बांग्लादेश के तौहिद ने आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया। उन्हें 10 सस्पेंशन पॉइंट मिले। यह 6 डिमेरिट अंक के बराबर है। शमीम हुसैन और रकिबुल को आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया। शमीम को आठ सस्पेंशन पॉइंट मिले। यह छह डिमेरिट अंक के बराबर हैं। वहीं, रकिबुल को चार सस्पेंशन पॉइंट मिले, जो कि पांच डिमेरिट अंक के बराबर हैं। सभी के रिकॉर्ड दो साल तक रहेंगे। मैदानी अंपायर सैम नोगाज्सकी और एड्रियन होल्डस्टॉक के साथ तीसरे अंपायर रविंद्र विमासिरि और चौथे अंपायर पैट्रिक बोन्गनी ने इन खिलाड़ियों के खिलाफ आरोप तय किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइनल के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से भिड़े थे।

No comments:

Post a Comment