Friday, January 24, 2020

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, भारतीय टीम में तीन बदलाव January 23, 2020 at 10:12PM

खेल डेस्क. भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेल रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। जापान के खिलाफ उतरे कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत और विद्याधर पाटिल को टीम से बाहर किया गया है। इनकी जगह दिव्यांश सक्सेना, अथर्व अंकोलेकर और सुशांत मिश्रा खेल रहे हैं।

भारत दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ ग्रुप-ए में पहले स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड के दो मैच से तीन अंक हैं। उसका जापान के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे।

दोनों टीमें
भारत : यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग(कप्तान), ध्रुव जोरेल(विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्वनोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह

न्यूजीलैंड : ओली व्हाइट, राइस मारियू, फर्गुस लैलमैन, निकोलस लिडस्टोन, जेसी तैशकॉफ(कप्तान), बेकहम व्हीलर, बेन पोमारे(विकेटकीपर), हेडन डिक्सन, आदित्य अशोक, डेविड हैंककॉक, विलियम ओरुरके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग टॉस करते हुए।

No comments:

Post a Comment