Friday, January 24, 2020

सबसे बड़ा उलटफेर: 15 साल की कोको गॉफ ने डिफेंडिंग चैम्पियन ओसाका को सीधे सेटों में हराया January 23, 2020 at 11:41PM

खेल डेस्क. साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में 5वें दिन शुक्रवार को सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। 15 साल की अमेरिकन खिलाड़ी कोको गॉफ ने डिफेंडिंग चैम्पियन जापान की नाओमी ओसाका को बाहर किया। वर्ल्ड नंबर-67 गॉफ ने दुनिया की नंबर-4 ओसाका सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। दोनों की बीच यह मुकाबला 1 घंटा 7 मिनट तक चला।

गॉफ और ओसाका के बीच यह दूसरा मुकाबला था। इससे पहले जापानी खिलाड़ी ने पिछले साल यूएस ओपन में गॉफ को हराया था। अमेरिकन खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रहीं, जबकि ओसाका ने 2019 में यह टूर्नामेंट जीता था। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराया था।

सेरेना भी उलटफेर का शिकार होकर बाहर

इससे पहले शुक्रवार को ही 7 बार की चैम्पियन सेरेना उलटफेर का शिकार हुईं। उन्हें 27वीं सीड चीन की वांग कियांग ने 6-4, 6-7, 7-5 से हराया। 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना को इस टूर्नामेंट में 8वीं सीड मिली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोको गॉफ ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंची।

No comments:

Post a Comment