Monday, November 1, 2021

Video: बटलर ने छक्का जड़ पूरी की T20 वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी, देखिए तूफानी बैटिंग November 01, 2021 at 06:04AM

शारजाहइंग्लैंड के तूफानी ओपनर जोस बटलर ने टी-20 वर्ल्ड कप-2021 की पहली सेंचुरी जड़ने का रेकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सुपर-12 ग्रुप-1 के एक मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाते हुए सेंचुरी पूरी की। उनकी इस तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया है। बटलर ने नाबाद 101 रनों की पारी के दौरान 67 गेंदों का सामना किया, जबकि 6 चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 150.75 का रहा। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। वह टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दुनिया के 8वें, जबकि इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले एलेक्स हेल्स ने 27 मार्च 2014 को वर्ल्ड टी-20 में श्रीलंका के ही खिलाफ नाबाद 116 रनों की पारी खेली थी। टी-20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
  • क्रिस गेल (दो बार, वेस्टइंडीज)
  • सुरेश रैना (भारत)
  • माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)
  • ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
  • अहमद शहजाद (पाकिस्तान)
  • तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
  • जोस बटलर (इंग्लैंड)

No comments:

Post a Comment