Saturday, November 13, 2021

नीरज और रवि सहित 12 ऐथलीटों को खेल रत्न अवॉर्ड, 35 बने अर्जुन, देखें पूरी लिस्ट November 13, 2021 at 01:15AM

नई दिल्लीतोक्यो ओलिंपिक में झंडा गाड़ने वाले गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर , सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान , महिला क्रिकेटर मिताली राज और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंहि सहित 12 ऐथलीटों को शनिवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम इस लिस्ट में बाद में जोड़ा गया था। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार समारोह में सबसे पहले नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। चोपड़ा सात अगस्त को तोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ ऐथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। खेल रत्न पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और ओलिंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया शामिल हैं। रेसलर रवि दहिया ने तोक्यो ओलिंपिक में ही सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं। अर्जुन पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 35 ऐथलीट शामिल हैं। पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है... मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (ऐथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)। अर्जुन पुरस्कार: अरपिंदर सिंह (ऐथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा ऐथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स)। लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार: टी. पी. औसेफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, आशान कुमार और तपन कुमार पाणिग्रही नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार: राधाकृष्णन नायर पी, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जय प्रकाश नौटियाल और सुब्रमण्यम रमन लाइफटाइम अचीवमेंट (ध्यानचंद पुरस्कार): लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़)

No comments:

Post a Comment