Saturday, September 4, 2021

तोक्यो पैरालिंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी 'गोल्डन गर्ल' अवनी September 04, 2021 at 04:30AM

तोक्यो 'गोल्डन गर्ल' अवनी लेखरा (Avani Lekhra) तोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) खेलों 2020 के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। तोक्यो पैरालिंपिक खेलों का समापन समारोह रविवार को आयोजित होगा। अवनी किसी एक पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारतीय भारतीय महिला एथलीट हैं। इससे पहले वह ओलिंपिक या पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनीं थीं। ओपनिंग सेरेमनी में टेक चंद भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। अवनी ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते 19 वर्षीय अवनी ने 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में गोल्ड जीता था जबकि 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारतीय पैरा एथलीटों ने तोक्यो पैरालिंपिक खेलों में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस बार सबसे अधिक मेडल अपने नाम किए हैं। 54 सदस्यीय भारतीय दल ने तोक्यो पैरालिंपिक में लिया था हिस्सा भारत ने 54 सदस्यीय दल तोक्यो पैरालिंपिक खेलों की 9 स्पर्धाओं के लिए भेजा था। इनमें आर्चरी, एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड), बैडमिंटन, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग और अन्य खेल शामिल हैं। भारत ने अभी तक कुल 17 पदक जीते हैं भारतीय पैरा एथलीटों ने तोक्यो पैरालिंपिक में अभी तक कुल 17 पदक जीते हैं जिनमें 4 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इस समय भारत प्वाइंट्स टेबल में 26वें नंबर पर है। 5 सितंबर को होगा तोक्यो पैरालिंपिक खेलों का समापन तोक्यो पैरालिंपिक () खेलों का समापन 5 सितंबर को होगा। आखिरी दिन भारत के कई एथलीट मेडल राउंड मैच खेलते हुए नजर आएंगे जिनमें आईएएस सुहास एलवाई भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment