Wednesday, July 14, 2021

जापान के राजा नारुहितो कर सकते है तोक्यो ओलंपिक की शुरुआत की घोषणा: रिपोर्ट July 14, 2021 at 02:33AM

तोक्योजापान के राजा नारुहितो के 23 जुलाई को तोक्यो ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है और वह खेलों की शुरुआत की घोषणा कर सकते हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। क्योदो समाचार एजेंसी ने इस मामले की जानकारी रख ने वाले एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ओलिंपिक का मेजबान देश उद्घाटन समारोह में राजा की मौजूदगी के लिए इंतजाम कर रहा है। खबर के अनुसार नारुहिता शाही महल में मेहमान विदेशी प्रतिनिधियों से मिलने के लिए भी तैयार हैं। खबर के अनुसार हालांकि शाही सदस्यों के अन्य स्पर्धाओं को देखने की संभावना नहीं है क्योंकि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आयोजन समिति ने लगभग सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया है। नारुहितो तोक्यो 2020 ओलिंपिक और पैरालिंपिक के मानद संरक्षक हैं। उनकी उम्र 61 साल है। ओलिंपिक चार्टर के अनुसार मेजबान देश का राष्ट्राध्यक्ष खेलों की शुरुआत की घोषणा करता है। राजा नारुहितो ने इससे पहले ‘इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ के ‘ग्रैंड स्टीवर्ड’ यासुहिको निशिमुरा के जरिए चिंता जताई थी कि तोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हो सकता है। नारुहितो तीसरे राजा हैं जिन्होंने मानद संरक्षक की भूमिका स्वीकार की है। वह ओलिंपिक और पैरालिंपिक दोनों के लिए यह भूमिका निभाने वाले पहले राजा है। नारुहितो के पिता राजा अकिहितो ने 1998 नगानो शीतकालीन खेलों की शुरुआत की घोषणा की थी जबकि उनके दादा राजा हिरोहितो ने 1964 तोक्यो ओलिंपिक और 1972 सापोरो शीतकालीन ओलिंपिक दोनों की शुरुआती की घोषणा की थी।

No comments:

Post a Comment