Thursday, July 8, 2021

यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स नहीं बनेगा क्रिकेट ग्राउंड, दीपिका कुमारी और अतनु दास ने गौतम गंभीर को कहा- शुक्रिया July 08, 2021 at 04:51AM

नई दिल्ली वर्ल्ड नंबर एक दीपिका कुमारी सहित भारत के कुछ शीर्ष तीरंदाजों ने यमुना खेल परिसर को क्रिकेट मैदान में बदलने पर चिंता जताई थी। अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर की ओर से सफाई आई है। गंभीर ने स्पष्ट किया कि इस परिसर के तीरंदाजी मैदान को केवल पहले से बेहतर बनाया गया है। दरअसल, पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद ने बुधवार की रात ग्राउंड का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘विज्ञापन इरादे और कड़ी मेहनत की जगह नहीं ले सकते। पूर्वी दिल्ली प्रो क्रिकेट के लिए तैयार है।’ यमुना स्पोटर्स कॉम्पलेक्स ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में तीरंदाजी इवेंट की मेजबानी की थी। दीपिका ने यहां व्यक्तिगत और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। तोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने जा रहीं दीपिका ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘मैं 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में इसी ग्राउंड में खेलकर दीपिका बनीं हूं। तीरंदाजी के इस ग्राउंड को कृपया करके क्रिकेट ग्राउंड में नहीं बदलें। यह एशिया का सबसे बेहतरीन तीरंदाजी ग्राउंड में से एक है जहां अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट हो सकते हैं।’ इसके एक घंटे बाद गंभीर ने दीपिका की शंका दूर करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘यमुना स्पोटर्स ग्राउंड को तब्दील नहीं किया जा रहा है बल्कि इसे अपग्रेड किया जा रहा है। तीरंदाजी और अन्य स्पोटर्स वैसे ही होंगे जैसे पहले होते थे। एक खिलाड़ी होने के नाते मैं कोई काम ऐसा नहीं करूंगा जिससे किसी खिलाड़ी के विकास में बाधा आए।’ इस पर दीपिक कुमारी और अतनु दास ने ट्वीट करते हुए हम इस बात के लिए आभारी हैं कि कॉम्पलेक्स पहले की ही तरह तीरंदाजों का घर बना रहेगा।

No comments:

Post a Comment