Friday, December 11, 2020

ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता सोफिया केनिन बनी प्लेयर ऑफ द ईयर; पांच साल बाद यह सम्मान पाने वाली पहली अमेरिकी महिला December 11, 2020 at 12:11AM

इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली सोफिया केनिन को WTA प्लेयर ऑफ ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2015 के बाद इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली अमेरिकी महिला खिलाड़ी हैं। 2015 में सेरेना विलियम्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

केनिन ने इस साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में वीमेन्स सिंगल्स का टाइटल अपने नाम किया था। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम था। उन्होंने फाइनल में स्पेन की दो बार की ग्रैंड स्लैम गारबिन मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 6-2 से हराया। केनिन 2008 के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी थी। उनसे पहले रूस की मारिया शारापोवा 20 साल की उम्र में चैम्पियन बनी थी।

केनिन अवॉर्ड जीतने वाली आठवीं अमेरिकी खिलाड़ी

सोफिया केनिन WTA प्लेयर ऑफ ईयर अवॉर्ड पाने वाली आठवीं अमेरिकी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सेरेना विलियम्स, मार्टिना नवरातिलोवा, लिंडसे डेवनपोर्ट, ट्रेसी ऑस्टिन, क्रिस एवर्ट, वीनस विलियम्स और जेनिफर अरियतिति इस अवॉर्ड से सम्मनित हो चुकी थी।

20 बार अमेरिकी खिलाड़ी रहीं प्लेयर ऑफ ईयर

WTA प्लेयर ऑफ ईयर अवॉर्ड 1977 से दिया जा रहा है। अब तक 20 बार अमेरिकी खिलाड़ी प्लेयर Bफ द ईयर रही हैं। सबसे ज्यादा 7-7 बार सेरेना विलियम्स और मार्टिना नवरातिलोवा इस अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। वहीं लिंडसे डेवनपोर्ट, ट्रेसी ऑस्टिन, क्रिस एवर्ट वीनस, विलियम्स,सोफिया केनिन और जेनिफर अरियतिति ने1-1 बार इस अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोफिया केनिन WTA प्लेयर ऑफ ईयर अवॉर्ड पाने वाली आठवीं अमेरिकी खिलाड़ी हैं।

No comments:

Post a Comment