Saturday, September 12, 2020

कप्तान के रूप में धोनी नहीं थे चेन्नै सुपर किंग्स की पहली पसंद: बद्रीनाथ September 11, 2020 at 11:41PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुब्रह्मणयन बद्रीनाथ () ने खुलासा किया है कि (MS Dhoni) कप्तान के रूप मे (CSK) की पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने दावा किया है कि टीम प्रबंधन () को कप्तान बनाना चाहता था। बद्रीनाथ ने कहा कि सहवाग अपने राज्य (दिल्ली) की टीम से खेलना चाहते थे । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आप चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) की कल्पना महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बिना नहीं कर सकते। धोनी के लिए चेन्नै उनके दूसरे घर की तरह है। धोनी साल 2008 से ही चेन्नै के साथ हैं। धोनी और चेन्नै सुपर किंग्स का पूरक कहा जा सकता है। उनकी टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। पांच बार वह टीम रनर-अप रही है। बद्रीनाथ की बातों पर यकीन करें तो शायद आईपीएल की तस्वीर अलग हो सकती थी। बद्रीनाथ ने कहा, 'आईपीएल 2008 में शुरू हुआ और अगर आप देंखें तो चेन्नै सुपर किंग्स के लिए पहली पसंद वीरेंदर सहवाग थे। टीम प्रबंधन ने तय किया कि सहवाग को टीम में शामिल करना है और कप्तान बनाना है। लेकिन सहवाग ने खुद कहा कि वह दिल्ली में बड़े हुए हैं और ऐसे में उनका दिल्ली के साथ बेहतर कनेक्शन होगा।' जब सहवाग तैयार नहीं थे, बद्रीनाथ ने यह भी बताया कि जब भारत ने साल 2007 में वर्ल़्ड टी20 जीता, तो श्रीनिवासन ने अपना मन एक बात पर बना लिया था। उन्होंने कहा, 'टीम प्रबंधन सहवाग के दिल्ली में खेलने को लेकर राजी हो गया, उन्होंने सोचा यह बेहतर रहेगा। फिर नीलामी की प्रक्रिया आई और उन्होंने देखा कि कौन सा खिलाड़ी बेहतर रहेगा और इससे पहले भारत ने साल 2007 का वर्ल्ड टी20 जीता था। तो टीम प्रबंधन ने धोनी को साइन किया।' धोनी को पहली नीलामी में 15 लाख अमेरिकी डॉलर (तब के 6 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था। वह उस साल की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्होंने कहा, '2008 में महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। टीम ने उन्हें छह करोड़ रुपये में खरीदा था। कई लोगों को यह कहानी नहीं पता होगी लेकिन धोनी को सहवाग की जगह चुना गया था। धोनी के चेन्नै में आने से टीम प्रबंधन को तीन फायदे हुए। पहली वह दुनिया के बेहतरीन कप्तान हैं। ऐसी कोई ट्रोफी नहीं जो उन्होंने नहीं जीती हो।' दूसरी, 'वह बेस्ट फिनिशर हैं। दुनिया की बेस्ट टी20 टीमों में फिनिशर की भूमिका काफी अहम होती है। यहां तक कि आप आज भी देखें तो मुंबई इंडियंस के पास कायरन पोलार्ड हैं, केकेआर के पास आंद्रे रसल हैं और चेन्नै के पास धोनी हैं। और तीसरा, वह लाजवाब विकेटकीपर हैं। मैंने जितने भी सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर देखें हैं, धोनी उनमें से एक हैं।

No comments:

Post a Comment