Thursday, September 24, 2020

18 साल के यशस्वी ने धोनी को नमस्ते किया, स्टीव स्मिथ हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस में जुटे; 13 साल पहले आज ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था September 24, 2020 at 12:22AM

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज कम नहीं हुआ। फैन्स हों या प्लेयर। धोनी का हर कोई मुरीद है। क्रिकेट सर्कल्स में उनको सम्मान से देखा जाता है। धोनी से जुड़ी तीन खबरों का जिक्र करते हैं। इनमें से दो आईपीएल की हैं।

शारजाह में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से पहले टॉस के वक्त स्टीव स्मिथ समेत कई खिलाड़ियों ने धोनी से हाथ मिलाया। इस दौरान पहली बार इस लीग में खेलने आए 18 साल के यशस्वी जयसवाल भी मौजूद थे। वे जैसे ही धोनी के करीब पहुंचे तो दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते किया। माही ने भी उनसे कुछ देर बातचीत की। यशस्वी के सीनियर के प्रति इस सम्मान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैन्स ने यशस्वी के इस व्यवहार की खुले दिल से तारीफ की।

यशस्वी मुंबई की टीम से रणजी खेलते हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

यशस्वी को राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा था

अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा था। जायसवाल लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। यशस्वी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला मैच खेला। हालांकि इस मैच में वह केवल 6 रन ही बना पाए।

धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगाना चाहते हैं स्मिथ

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ हेलिकॉप्टर शॉट लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह धोनी का पसंदीदा शॉट है। जिसमें वे यॉर्कर को भी बाउंड्री के बाहर भेज सकते हैं। कुछ वक्त से हार्दिक पांड्या भी यह शॉट खेल रहे हैं।

2007 में आज ही के दिन टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था

भारत ने 2007 में आज ही के दिन धोनी की कप्तानी में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। यह दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। इस वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ नहीं खेले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो शारजाह में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच का है। यशस्वी जयसवाल का धोनी से आमना-सामना हुआ तो यशस्वी ने उन्हें भरपूर सम्मान दिया और दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते किया। यशस्वी का यह पहला आईपीएल मैच था। यहां वे सिर्फ 6 रन पर आउट हो गए।

No comments:

Post a Comment