Saturday, February 1, 2020

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, भारत ने अनाधिकृत टेस्ट ड्रॉ कराया February 01, 2020 at 07:32PM

खेल डेस्क. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट मैच में रविवार को दोहरा शतक लगाया। उन्होंने भारत-ए के लिए दूसरी पारी में नाबाद 204 रन बनाए। शुभमन की पारी की बदौलत भारत-ए ने इस मैच को ड्रॉ करा लिया। न्यूजीलैंड-ए ने पहली पारी में 7 विकेट पर 562 रन बनाए थे। वहीं, भारत-ए ने पहली पारी में 216 और दूसरी पारी में 3 विकेट पर 448 रन बनाए। शुभमन के अलावा प्रियांक पांचाल ने 115 और कप्तान हनुमा विहारी ने नाबाद 100 रन बनाए।

गिल ने हनुमा के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 222 रन की साझेदारी की। उन्होंने 279 गेंद की पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, हनुमा ने 113 गेंद की पारी 11 चौके और 3 छक्के लगाए। प्रियांक ने 164 गेंद की पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए।

भारतीय ओपनर दोनों पारियों में फ्लॉप

दूसरी पारी में भारत-ए की शुरुआत खराब रही। ओपनर मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए। उन्हें माइकल राए ने शून्य के निजी स्कोर पर क्लेवर के हाथों कैच कराया। मयंक के बाद अभिमन्यु ईश्वरन 26 रन बनाकर आउट हुए। एजाज पटेल की गेंद पर रदरफोर्ड ने उनका कैच लिया। इससे पहले पहली पारी में भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए थे। वहीं, हनुमा ने 51 रन की पारी खेली थी। मयंक पहली पारी में भी खाता नहीं खोल सके थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुभमन गिल ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 83 रन बनाए थे।

No comments:

Post a Comment