Thursday, January 30, 2020

डिफेंडिंग चैम्पियन जोकोविच ने 6 बार के विजेता फेडरर को हराया; 8वीं बार फाइनल में, अब तक एक भी नहीं हारे January 30, 2020 at 01:39AM

खेल डेस्क.ऑस्ट्रेलियन ओपन के 11वें दिन गुरुवार को डिफेंडिंग चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच 8वीं बार फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने 6 बार के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को सीधेसेटों में 7-6, 6-4, 6-3 से हराया। यह मुकाबला 2 घंटेऔर 18 मिनट चला। वर्ल्ड नंबर-2 जोकोविच ने अब तक 7 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है।उन्होंने 2019 में स्पेन के राफेल नडाल को हराकर यह खिताब जीता था। फाइनल 2 फरवरी को होगा। इसमें जोकोविच का मुकाबला ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने 6 ऑस्ट्रेलियनओपन, 1 फ्रेंच ओपन, 8 विंबलडन और 5 यूएस ओपन जीते हैं। तीसरी सीड फेडरर ने सिंगल्स में 103 खिताब अपने नाम किए हैं। पिछली बार उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब ही जीता था।

जोकोविच ने सिंगल्स में 77 खिताब जीते
वहीं, दूसरी सीड जोकोविच ने 16 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं। उन्होंने 7 ऑस्ट्रेलिया ओपन, 1 फ्रेंच ओपन, 5 विंबलडन और 3 यूएस ओपन जीते हैं। सर्बियाई खिलाड़ी ने सिंगल्स में 77 खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के अलावा विंबलडन खिताब भी जीता था। उन्होंने 2011, 12 और 13 में लगातार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

हेड-टू-हेड
दोनों दिग्गजों के बीच यह 50वां मुकाबला था। इनमें जोकोविक ने 28 और फेडरर 23 बार जीत हासिल की। ग्रैंड स्लैम में यह दोनों के बीच 18वां मुकाबला था, जिसमें से 12 बार जोकोविक जीते हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में 5 बार दोनों के बीच मुकाबला हुआ है और सिर्फ एक बार फेडरर को जीत मिली है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roger Federer Novak Djokovic Live | Roger Federer vs Novak Djokovic, Australian Open 2020 Semifinals LIVE NEWS and UPDATES

No comments:

Post a Comment