Wednesday, December 11, 2019

नीलामी के लिए 332 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, 2 करोड़ के टॉप बेस प्राइस में कोई भारतीय नहीं December 12, 2019 at 12:38PM

खेल डेस्क. आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। दो करोड़ के टॉप बेस प्राइस में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के साथ दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रखा गया है। इस बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। रॉबिन उथप्पा भारत के टॉप बेस प्राइस खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.5 करोड़ की लिस्ट में रखा गया है।

खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट में गुरुवार शाम तक आईपीएल के आधिकारिक वेबसाइच पर जारी किया जा सकता है। शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 24 नए प्लेयर यानी अनकैप्ड हैं। इनके नाम फ्रेंचाइजीस की ओर से ही प्रस्तावित किए गए हैं। पिछले सीजन में 12 करोड़ में बिकने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 1 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं।

नीलामी में पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी
नीलामी में पहले बल्लेबाजों की बोली लगेगी। फिर ऑलराउंडर, विकेटकीपर-बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और आखिर में स्पिनर आएंगे। इसके बाद पहले कैप्ड और फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी होगी। कुल मिलाकर 73 खिलाड़ियों की जगह खाली हैं। इनमें 29 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैक्सवेल पिछले सीजन में दिल्ली और उथप्पा कोलकाता के लिए खेले थे।

No comments:

Post a Comment