Wednesday, December 11, 2019

बैन के बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ का बड़ौदा के खिलाफ शतक, रणजी ट्रॉफी में उनकी यह 9वीं सेंचुरी December 11, 2019 at 01:30PM

खेल डेस्क. डोपिंग बैन के बाद मैदान पर वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ बुधवार को रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ शतक लगाया। इसके पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भी 20 साल के शॉ ने चार पारियों में दो अर्धशतक लगाए थे। बैन के बाद वो पहला रणजी मैच खेल रहे हैं। पहली पारी में 66 स्कोर करने के बाद शॉ खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में 122 रन पर खेल रहे थे। इसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी में टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जा रही टीम इंडिया में पृथ्वी को तीसरे ओपनर के तौर पर शामिल किया जाना लगभग पक्का है।

रणजी में 9वां शतक
शॉ ने रणजी में वापसी करते हुए बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में 62 गेंद पर 66 रन बनाए। दूसरी पारी में उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 84 गेंद खेलीं। खबर लिखे जाने तक वो 122 रन पर खेल रहे थे। शॉ के शतक की वजह से मुंबई ने विरोधी टीम पर तीसरे दिन लंच तक बढ़त 314 रन कर ली थी। बिस्ट को दीपक हूडा ने 68 रन पर आउट किया। इसके अलावा बड़ौदा के किसी गेंदबाज को कामयाबी नहीं मिली थी। हाल ही में अपने 20वें जन्मदिन पर शॉ ने एक ट्वीट में कहा था कि दुनिया अब नए पृथ्वी शॉ को देखने जा रही है। उन्होंने इसका सबूत बल्ले से लगातार दिया भी है। ## ##

टेस्ट डेब्यू पर शतक
शॉ ने पिछले साल वेस्ट इंडीज के विरुद्ध टेस्ट डेब्यू किया था और पदार्पण टेस्ट में ही शतक लगाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर घायल होने की वजह से वो टीम से बाहर हो गए थे। फिर डोपिंग की वजह से 8 महीने के लिए बैन हुए। पिछले महीने असम के खिलाफ मैच से घरेलू क्रिकेट में वापसी की। इस मैच में उन्होंने 63 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद 30, 64, 30 और 53 रन की पारियां खेलीं। हालांकि, मुंबई मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। रणजी ट्रॉफी में वापसी पर शॉ ने बड़ौदा के खिलाफ 62 गेंद पर 66 रन बनाए। इसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट फरवरी में खेले जाएंगे। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के अनुसार, रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के बाद शॉ को बतौर तीसरे ओपनर टीम में शामिल किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार 11 दिसंबर को शॉ ने रणजी ट्रॉफी में अपना 9वां शतक लगाया। (फाइल)

No comments:

Post a Comment