Friday, December 20, 2019

डेल स्टेन और स्टोइनिस जैसे 11 खिलाड़ी पहले राउंड में रह गए थे अनसोल्ड, दूसरी और तीसरी बार में जाकर बिके December 20, 2019 at 12:09AM

खेल डेस्क. आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार (19 दिसंबर) को कोलकाता में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में कुल 62 खिलाड़ी बिके। जिसमें पैट कमिंस को सबसे ज्यादा राशि मिली। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑक्शन में शामिल हुए खिलाड़ियों में कई ऐसे भी रहे जिन्हें नीलामी के पहले दौर में तो किसी टीम ने नहीं खरीदा, लेकिन दूसरे या तीसरे दौर में नाम पुकारे जाने के बाद वे बिक गए। ऐसे खिलाड़ियों में डेल स्टेन, एंड्रू टाई और मार्कस स्टोइनिस जैसे क्रिकेटर भी शामिल हैं।

1. डेल स्टेन (तीसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 2 करोड़
बिके- 2 करोड़
टीम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

36 साल के इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को नीलामी के दौरान पहले दो राउंड में किसी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि तीसरी बार नाम पुकारे जाने के बाद बेंगलुरु की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइज पर खरीद लिया। स्टेन ने आईपीएल करियर में 10 सीजन के दौरान कुल 92 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 96 विकेट लिए हैं। इससे पहले टूर्नामेंट में वे डेक्कन चार्जर्स, गुजरात लायन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबादसे खेल चुके हैं

2. एंड्रू टाई (तीसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 1 करोड़
बिके- 1 करोड़
टीम- राजस्थान रॉयल्स

33 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को भी नीलामी के पहले दो राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। लेकिन तीसरे राउंड में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइज यानी 1 करोड़ रुपए में खरीद लिया। टाई ने आईपीएल करियर में तीन सीजन के दौरान कुल 26 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल 39 विकेट लिए हैं। इससे पहले टूर्नामेंट में वे गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब टीम की ओर से खेल चुके हैं।

3. मार्कस स्टोइनिस (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 1 करोड़
बिके- 4.8 करोड़
टीम- दिल्ली कैपिटल्स

30 साल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस के लिए भी पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनके बेस प्राइज के मुकाबले 4.8 करोड़ रुपए में खरीद लिया। स्टोइनिस ने आईपीएल के चार सीजन खेले हैं। जिसके 29 मैचों में उन्होंने 31.53 की औसत से 473 रन बनाए हैं, साथ ही 15 विकेट भी लिए हैं। इससे पहले वे पंजाब और बेंगलुरु की टीम से खेल चुके हैं।

4. टॉम करेन (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 1 करोड़
बिके- 1 करोड़
टीम- राजस्थान रॉयल्स

इंग्लैंड के 24 साल के टॉम करेन भी दूसरी बार में जाकर बिके। उन्हें राजस्थान की टीम ने उनके बेस प्राइज पर खरीदा। इससे पहले उन्होंने आईपीएल का सिर्फ एक सीजन खेला है। साल 2018 में हुए टूर्नामेंट में उन्होंने कोलकाता की ओर से खेलते हुए 5 मैचों में 6 विकेट लिए थे।

5. मोहित शर्मा (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 50 लाख
बिके- 50 लाख
टीम- दिल्ली कैपिटल्स

भारत के मोहित शर्मा को दिल्ली की टीम ने दूसरे राउंड के दौरान 50 लाख रुपए में खरीदा। मोहित ने आईपीएल के 7 सीजन खेले हैं। इस दौरान 85 मैचों में उन्होंने 91 विकेट लिए हैं। इससे पहले वे पंजाब और चेन्नई की टीम से खेल चुके हैं।

6. तुषार देशपांडे (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 20 लाख
बिके- 20 लाख
टीम- दिल्ली कैपिटल्स

7. आर साई किशोर (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 20 लाख
बिके- 20 लाख
टीम- चेन्नई सुपरकिंग्स

8. निखिल नाइक (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 20 लाख
बिके- 20 लाख
टीम- कोलकाता नाइटराइडर्स

9. शाहबाज अहमद (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 20 लाख
बिके- 20 लाख
टीम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10. प्रभसिमरन सिंह (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 20 लाख
बिके- 20 लाख
टीम- किंग्स इलेवन पंजाब

11. पवन देशपांडे (दूसरी बार में बिके)
बेस प्राइज- 20 लाख
बिके- 20 लाख
टीम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेल स्टेन और मार्कस स्टोइनिस (दाएं)

No comments:

Post a Comment