Tuesday, September 7, 2021

दो बच्चों की मां थी आयशा, भज्जी ने करवाई थी शिखर से दोस्ती, 9 साल बाद टूटा साथ September 07, 2021 at 08:25AM

नई दिल्ली टीम इंडिया के बाएं हाथ के अनुभवी ओपनर शिखर धवन और पत्नी आयशा मुखर्जी (Shikhar Dhawan) अलग हो गए हैं। दोनों के बीच 9 साल बाद तलाक की खबरें सामने आईं। हालांकि शिखर धवन ने अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। लेकिन आयशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। धवन और आयशा साल 2012 में सिख रिति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का 9 साल का एक बेटा भी है जिसका नाम जोरावर (Zoravar) है। आयशा की मां बंगाली हैं जबकि पिता ऑस्ट्रेलियन थे। आयशा के पैरेंट्स भारत में ही मिले थे लेकिन बाद में वे ऑस्ट्रेलिया चले गए। आयशा का जन्म भारत में हुआ है। फेसबुक के जरिए मिले धवन और आयशा धवन और आयशा फेसबुक के जरिए मिले। दोनों को मिलवाने में भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का अहम रोल रहा जिन्होंने टर्बनेटर के फेसबुक अकाउंट पर ही आयशा की फोटो देख उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। इसके बाद दोनों एक दूसरे से चैट करने लगे और बेहद करीब आए। मामला शादी तक पहुंच गया। बॉक्सर रह चुकी हैं आयशा आयशा मेलबर्न में बॉक्सर रह चुकी हैं। धवन से शादी करने से पहले आयशा की दो बेटियां थीं। धवन को आखिरी बार फील्ड पर श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में देखा गया था। धवन ने श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की अगुआई की थी जहां भारत ने वनडे सीरीजी 2-1 से जीती थी वहीं टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। धवन की नजर टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने पर धवन ( divorced) की नजरें इस समय आगामी टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup) के लिए टीम में जगह बनाने पर है। दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले धवन इस समय यूएई में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम के कैंप में हैं जहां वह आगामी आईपीएल 2021 (IPL 2020 UAE) के दूसरे हाफ की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment