Tuesday, August 10, 2021

संघर्ष और लड़ाई पर पोस्ट शेयर करने के कुछ ही देर बाद मृत पाई गई ऐथलीट August 10, 2021 at 08:08AM

नई दिल्लीन्यूजीलैंड की 24 वर्षीय साइकिलिस्ट ओलिविया पोडमोर की हैरान करने वाली मौत हो गई है। तोक्यो ओलिंपिक के खत्म हुए कुछ ही दिन हुए थे कि पूर्व ओलिंपियन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में संघर्श और लड़ाई की बात की थी, लेकिन कुछ ही देर बार उन्होंने पोस्ट का हटा दिया। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के ऊपरी उत्तरी द्वीप पर वाइकाटो में मृत पाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हटाए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने लिखा- खेल इतने सारे लोगों के लिए एक अद्भुत आउटलेट है। यह एक संघर्ष है। यह एक लड़ाई है। यह बहुत खुशी की बात है। जब आप जीतते हैं तो भावना किसी अन्य के विपरीत नहीं होती है, लेकिन जब आप हार जाते हैं, जब आप योग्य होने पर भी चयनित नहीं होते हैं, जब आप घर, शादी, बच्चों के मालिक होने जैसी समाज की अपेक्षाओं को पूरा नहीं करते हैं तो आप घायल हो जाते हैं। उन्होंने आगे लिखा- सभी क्योंकि (आप) अपने खेल को सब कुछ देने की कोशिश कर रहे हैं, यह भी किसी अन्य के विपरीत नहीं है। शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना कभी आसान नहीं होता और दबाव अशुभ होता है। उनकी मौत के बारे में पूरी डिटैल्स आनी बाकी है। उल्लेखनीय है कि ओलिविया का सिलेक्शन तोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए नहीं किया गया था, जबकि 2016 रियो ओलिंपिक में वह न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थीं।

No comments:

Post a Comment