Monday, August 9, 2021

ऐथलीटों ने सिर्फ पदक ही नहीं, भारतीयों के दिल भी जीते: अनुराग ठाकुर August 09, 2021 at 07:30AM

नई दिल्लीकेंद्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तोक्यो ओलिंपिक से वापस आए भारतीय ऐथलीटों का अशोका होटल में सम्मान किया और कहा कि इन्होंने सिर्फ पदक ही नहीं बल्कि लोगों के दिल भी जीते हैं। तोक्यो में पदक जीतने वाले सात भारतीय ऐथलीटों का सोमवार को सम्मान किया गया। अनुराग ने कहा, ‘पदक ही नहीं, बल्कि आप सभी ने भारतीयों के दिल को भी जीता है। आप सभी नए भारत के नए हीरो हैं। आप युवाओं के रियल प्रेरणास्रोत्र हैं जो अब पदक जीतने की चाहत रखते हैं। भारतीय युवा नए सपने और आकांक्षाओं के साथ खेल की ओर रूख कर रहे हैं।’ अनुराग ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपियंस की ऊर्जा को हमेशा ऊंचा रखा। उन्होंने तोक्यो रवाना होने से पहले इन लोगों से बात की और ओलिंपिक के दौरान भी बात कर इन लोगों का हौसला बढ़ाया।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दौरान ऐथलीटों के परिजनों के साथ भी संपर्क में रहे और इनका हाल जाना। भारत ने तोक्यो ओलिंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ कुल सात पदक जीते जो भारत का ओलिंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण, रवि दहिया ने कुश्ती में रजत, मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य, लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में कांस्य, बजरंग पुनिया ने कुश्ती में कांस्य और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।

No comments:

Post a Comment