Sunday, August 8, 2021

एमरजेंसी, कोरोना पाबंदी... बेकार नहीं गया त्याग, 27 गोल्ड के साथ जापान ने रचा इतिहास August 08, 2021 at 06:20AM

तोक्योमहामारी, एक साल के विलंब और बढ़ती लागत के बावजूद जापान की जनता को तोक्यो ओलंपिक से खुश होने का मौका मिला और यह है कि रेकॉर्ड संख्या में पदक। जापान के लिए तोक्यो ओलिंपिक सर्वश्रेष्ठ रहे। देश ने अपने इतिहास के सर्वाधिक 27 स्वर्ण पदक जीतने के अलावा कुल सर्वाधिक 58 पदक भी जीते। जापान पदक तालिका में अपने से कहीं बड़े दो देशों अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहा। 12 जुलाई से तोक्यो में एमरजेंसी लागू ओलिंपिक का आगाज 23 जुलाई से हुआ था। मगर इसके पहले ही शहर में आपातकाल लागू कर दिया गया। छह हफ्ते की इस एमरजेंसी का अंत 22 अगस्त को होगा। इस दौरान तेजी से कोरोना वायरस के नए मामले बढ़ रहे थे। सार्वजनिक रूप से लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई। स्टेडियम पहुंचकर दर्शकों के मैच देखने पर बैन हो गया। पार्क, म्यूजियम, थिएटर और रेस्तरां को रात 8 बजे के बाद बंद करने का फरमान सुनाया गया। 16 गोल्ड का था पुराना रेकॉर्ड इससे पहले ओलिंपिक खेलों में जापान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 स्वर्ण पदक था जो उसने 1964 तोक्यो खेलों और 2004 एथेंस खेलों के दौरान जीते थे। जापान पांच साल पहले रियो ओलिंपिक के दौरान सिर्फ 12 गोल्ड ही जीत पाया था। अमेरिका 39 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर रहा जो चीन से एक अधिक है। अमेरिका ने हालांकि कुल पदकों के मामले में चीन को काफी पीछे छोड़ दिया। अमेरिका ने कुल 113 जबकि चीन ने 88 पदक जीते। जापान ने इस बार क्या अलग किया?जापान ने अपने कुल 58 पदक में से 14 पदक उन खेलों में जीते जिन्हें तोक्यो खेलों में शामिल किया गया था। मेजबान देश के मेडल्स की संख्या में हमेशा इजाफा होता है और ऐसा सामान्यत: इसलिए होता क्योंकि वह अन्य खेलों की तुलना में अधिक समय और पैसा निवेश करता है। स्टेडियमों में दर्शकों को आने की स्वीकृति नहीं मिलने से जापान ने कुछ हद तक फायदे की यह स्थिति गंवा दी, लेकिन जापान ने इसकी भरपाई इस साल ओलिंपिक कार्यक्रम में जोड़े गए पांच खेलों में पदक जीतकर की। ये पांच खेल बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, कराटे, सर्फिंग और स्केटबोर्डिंग थे। पेरिस ओलिंपिक में चार नए खेलहर ओलिंपिक मेजबान को कुछ खेल जोड़ने की स्वीकृति होती है। पेरिस में ब्रेकडांसिंग, सर्फिंग, कराटे और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग खेलों का हिस्सा होंगे। जापान ने बेसबॉल और साफ्टबॉल दोनों के फाइनल में अमेरिका को हराकर स्वर्ण पदक जीते। देश इसके अलावा स्केटबोर्डिंग में तीन और कराते में एक स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा।

No comments:

Post a Comment