Friday, June 4, 2021

कैंसर से जंग हारे पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान, 76 वर्ष की उम्र में निधन June 04, 2021 at 03:39AM

नई दिल्लीपूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। हॉकी इंडिया अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘पूर्व भारतीय खिलाड़ी उस्मान खान के निधन की खबर सुनकर हम काफी दुखी हैं। उन्हें ‘लेफ्ट विंगर’ के तौर पर शानदार काबिलियत के लिए याद किया जाएगा। वह उन दिनों के बहुत स्टाइलिश खिलाड़ी थे।’ उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया की ओर से मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ खान ने लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद आंध्र प्रदेश के मदनापाले में अंतिम सांस ली।

No comments:

Post a Comment