Wednesday, December 16, 2020

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी, बनेगी बायोपिक December 15, 2020 at 09:31PM

नई दिल्ली साल 1975 में वर्ल्ड कप चैंपियन हॉकी टीम के अहम सदस्य अशोक कुमार ने बताया है कि कि उनके पिता और हॉकी के जादूगर के जीवन पर अब एक बायोपिक बनने जा रही है। मेजर ध्यान चंद के जीवन पर बायोपिक बनाने को लेकर 2012 में भी उनके पुत्र अशोक कुमार से संपर्क किया गया था। फिल्म साइन होने के बावजूद कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था लेकिन अब रोनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी मूवीज ने घोषणा की है कि वे ध्यानचंद के जीवन पर बायोपिक बनाएंगे। प्रेमनाथ राजगोपालन के साथ सह-निर्माता के रूप में हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए रोनी स्क्रूवाला और ‘डेढ़ इश्किया’ डायरेक्टर अभिषेक चौबे फिर से साथ में काम कर रहे हैं। अशोक कुमार ने कहा, ‘जब मैं भोपाल में अपने कोचिंग असाइनमेंट पर था, तो रोहित वैद ने मुझे अपने पिता पर एक फिल्म बनाने की इच्छा के साथ संपर्क किया। मैं उनसे ऐशबाग स्टेडियम में पहली बार मिला था। मैंने अपने परिवार से बात की और वे खुश थे कि ध्यानचंद के जीवन पर फिल्म बनेगी।’ कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अभिनेता रणबीर कपूर ध्यानचंद की भूमिका निभाएंगे। अशोक ने कहा, ‘फिर, 2017 या 2018 के आसपास वैद ने निर्माता अशोक ठकेरिया को फिल्म के अधिकार बेचे और फिर परिवर्तनों के साथ एक नया करार किया गया। इसके बाद आगे कुछ नहीं हुआ। कास्टिंग को अंतिम रूप नहीं दिया गया था और मुझे बताया गया था कि स्टूडियो उपलब्ध नहीं थे।' नए करार के मुताबिक, फिल्म को इस अक्टूबर-नवंबर तक आनी थी। लेकिन इस साल की शुरुआत के बाद से कोविड ने सब कुछ रोक दिया है और इसने इस परियोजना में और देरी की। अशोक ने बताया कि उन्हें करार की अवधि एक साल बढ़ाने के लिए कहा गया था।

No comments:

Post a Comment