Saturday, December 5, 2020

सहवाग की धवन को विश, बोले- ससुराल में खूब रन बनाओ December 04, 2020 at 10:57PM

नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार ओपनर आज यानी 5 दिसंबर 2020 को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें पूर्व भारतीय धुरंधर ने खास अंदाज में विश किया। सहवाग ने 'क्रिकेट के गब्बर' से मशहूर शिखर धवन के हमशक्ल की एक पुरानी फोटो शेयर की। उन्होंने साथ ही लिखा, जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, एक हमेशा मुस्कुराते हुए इंसान को , जिनका मैं बड़ा प्रशंसक हूं। ससुराल में खूब-खूब रन बनाओ बाकी मैचों में भी और हर खुशी मनाओ।' पढ़ें, उन्होंने आगे लिखा, 'आपको जश्न के और बहुत मौके मिलें , इतने कि जांघें लाल हो जाएं।' दरअसल, धवन मैच में जश्न मनाते हुए पैरों के ऊपर जोर से हाथ मारते हैं। धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलिया से ताल्लुक रखती हैं। धवन फिलहाल भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। दिल्ली के धवन ने सिडनी में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 74 रन बनाए थे। हालांकि वह मैच भारत नहीं जीत सका।

No comments:

Post a Comment