Monday, November 16, 2020

जिंदगी से जूझ रहे ओलिंपियन एमपी सिंह, मदद को आगे आए गावसकर के चैंप्स और सरकार November 16, 2020 at 07:49AM

नई दिल्लीभारतीय हॉकी टीम के पूर्व पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट मोहिंदर पाल सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। मोहिंदर को अब उनके इलाज के लिए दिग्गज क्रिकेटर के एनजीओ और खेल मंत्रालय से 10 लाख रुपये की सहायता राशि मिली है। सिंह का दोनों किडनी खराब हो चुकी है और वह फिलहाल उच्च रक्त चाप से भी जूझ रहे हैं। 58 वर्षीय सिंह की पत्नी शिवजीत ने हॉकी के कुछ पूर्व खिलाड़ियों के साथ पिछले महीने 23 अक्टूबर को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की थी और उस दौरान उन्होंने एमसी सिंह की मदद की गुहार लगाई थी। सिंह फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में डायलिसिस पर हैं। खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'खेल मंत्रालय ने के इलाज के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत दी है। सिंह फिलहाल किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं और डायलिसिस पर है। यह रकम खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष के तहत स्वीकृत कर उनकी पत्नी शिवजीत सिंह को दी गई।' इससे पहले, गावसकर की संस्था चैंप्स फाउंडेशन ने भी सिंह को उनके चिकित्सा सहायता के लिए तत्काल एक लाख रुपये भेजे। सिंह की पत्नी शिवजीत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें चैंप्स फाउंडेशन से छह नंबर को ही सहायता राशि मिल गई थी। पूर्व कप्तान गावसकर, उनकी पत्नी मार्शनील, भारत के पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ और कुछ अन्य लोग मिलकर चैंप्स फाउंडेशन चलाते हैं, जोकि 1999 से विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment